Tuesday, November 24, 2026
BREAKING
• 'आशिकी 2' के 13 साल बाद फिर साथ आईं श्रद्धा-श्रेया, 'जी जी रे जी' को लेकर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस • 'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी • स्वर्ण मंदिर में ऐसा क्या महसूस हुआ कि रो पड़े कबीर बेदी? गुरु पर्व पर शेयर की खास याद • 'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल • 'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार' • जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद • एशिया कप राइजिंग स्टार्स: यूएई ए ने भारत ए के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी • झूलन गोस्वामी बर्थडे: मां को पसंद नहीं था क्रिकेट, बेटी बन गई वनडे की सबसे सफल गेंदबाज • भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से टिकनर बाहर, न्यूजीलैंड टीम में मैट फिशर को मिली जगह • सेंचुरियन में बांग्लादेश के नाम 'शर्मनाक रिकॉर्ड', टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

राष्ट्रीय

नरेंद्र मोदी ने जब कच्छ में भूकंप से तबाह गुरु नानक देव जी के पवित्र स्थल को किया फिर से खड़ा, दिलाई वैश्विक पहचान

24 नवंबर, 2026 12:03 PM

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि गुरु नानक देव की शाश्वत शिक्षाएं आज भी मानवता का मार्गदर्शन कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी शाश्वत शिक्षाएं आज भी मानवता का मार्गदर्शन कर रही हैं। उनका संदेश हमें एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करे, जो करुणा, आपसी सद्भाव और सभी के कल्याण पर आधारित हो।"

पीएम मोदी ने पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा, "श्री गुरु नानक देव जी के संदेश भारत ही नहीं, दुनियाभर के लिए आज भी प्रेरक और प्रासंगिक हैं। ये हमें सादगी, सद्भाव और दूसरों के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित करते हैं। गुरु नानक देव जी ने सदा ही पूरी मानवता के कल्याण के लिए सोचा। उन्होंने समाज को हमेशा सत्य, कर्म, सेवा, करुणा और सौहार्द का मार्ग दिखाया। गुरु नानक देव जी ने सेवा भावना, सेवा कार्यों की जो सीख दी, उसका पालन हमारे सिख भाई-बहन पूरे विश्व में करते हुए नजर आते हैं। मैं शीश झुकाकर गुरु नानक देव जी को नमन करता हूं।"

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर 'मोदी आर्काइव' से उन ऐतिहासिक क्षणों को साझा किया गया है, जब नरेंद्र मोदी ने भूकंप से तबाह हुए गुरु नानक देव जी के कच्छ स्थित पवित्र स्थल को ईंट-ईंट जोड़कर फिर से खड़ा किया और उसे वैश्विक पहचान दिलाई।

'मोदी आर्काइव' हैंडल से शेयर वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी का संदेश भी शामिल है, जिसमें उन्होंने कहा था, "ये सिर्फ गुरुद्वारा नहीं है। जब गुरु नानक देव गुजरात पधारे थे और लखपत के गुरुद्वारे में आज भी गुरु नानक देव की पादुकाओं को संभालकर रखा गया है। मेरे पंजाब के बहुत कम लोगों को पता होगा कि लखपत का वह गुरुद्वारा, जिसके साथ गुरु नानक देव की स्मृतियां जुड़ी हुई हैं, वे सिंध जाने से पहले लंबे अरसे तब लखपत में रुके थे। भूकंप (26 जनवरी 2001 में आए कच्छ भूकंप ) में यह हमारा गुरुद्वारा नष्ट हो गया।"

उन्होंने अपने भाषण में कहा था, "मन में ठान लिया थी कि ये पूरी मानव जाति की अनमोल विरासत है। ये सिर्फ गुरुद्वारा नहीं है, ये गुरु नानक देव की स्मृतियों से जुड़ा हुआ है। हम दोबारा वैसा ही गुरुद्वारा बनाएंगे। वैसा ही गुरुद्वारा हमने पुनर्निर्माण किया और आज उसको दुनिया की विरासत के अंदर स्थान मिला है।"

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

सेना के माइक्रोलाइट विमानों ने समुद्र के ऊपर भरी उड़ान, साहस का किया प्रदर्शन

सेना के माइक्रोलाइट विमानों ने समुद्र के ऊपर भरी उड़ान, साहस का किया प्रदर्शन

गृह मंत्रालय ने साइबर खतरों और 'पाकिस्तानी जासूसी' को लेकर व्हाट्सऐप वेब सेशन पर चिंता जताई

गृह मंत्रालय ने साइबर खतरों और 'पाकिस्तानी जासूसी' को लेकर व्हाट्सऐप वेब सेशन पर चिंता जताई

57वें इफ्फी में ‘पगला घोड़ा’ और ‘ओह माय डॉग’ ने दिखाई मानवीय अंतरात्मा और नि:स्वार्थ प्रेम की ताकत

57वें इफ्फी में ‘पगला घोड़ा’ और ‘ओह माय डॉग’ ने दिखाई मानवीय अंतरात्मा और नि:स्वार्थ प्रेम की ताकत

नेपाल के विकास के लिए 15,000 करोड़ रुपए का पैकेज, कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

नेपाल के विकास के लिए 15,000 करोड़ रुपए का पैकेज, कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर बोले पीएम मोदी, गुरुओं की प्रेरणा से ही पूरा होगा विकसित भारत का संकल्प

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर बोले पीएम मोदी, गुरुओं की प्रेरणा से ही पूरा होगा विकसित भारत का संकल्प

कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर राष्ट्रपति मुर्मु, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर राष्ट्रपति मुर्मु, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

गुरु नानक देव : आध्यात्मिक चेतना से सामाजिक बदलाव तक, मानवता के महान पथ प्रदर्शक की प्रेरक गाथा

गुरु नानक देव : आध्यात्मिक चेतना से सामाजिक बदलाव तक, मानवता के महान पथ प्रदर्शक की प्रेरक गाथा

पीएम मोदी ने गंगा स्तोत्रम का श्लोक साझा कर मां गंगा से की प्रार्थना, बुद्धि को चरणों में समर्पित रखने की कामना

पीएम मोदी ने गंगा स्तोत्रम का श्लोक साझा कर मां गंगा से की प्रार्थना, बुद्धि को चरणों में समर्पित रखने की कामना

एशिया में भारत की बढ़ती ताकत पर मुहर, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी किया पावर इंडेक्स 2026

एशिया में भारत की बढ़ती ताकत पर मुहर, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी किया पावर इंडेक्स 2026