Wednesday, November 25, 2026
BREAKING
• रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल • ‘एलिफेंट्स इन द फॉग’ सामाजिक स्वीकृति और बहिष्कार के विरोधाभास की पड़ताल करती है: निर्देशक अभिनाश बिक्रम शाह • गुजराती फिल्म ‘लालो – कृष्ण सदा सहायते’ ने इफ्फी 2026 में दर्शकों का दिल जीता • पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित: ‘शिक्षा, तपस्या, ज्ञान और इंद्रियों पर नियंत्रण उत्तम जीवन और मोक्ष के साधन हैं’ • अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस • काशी में देव दीपावली की दिव्य छटा: लाखों दीयों से रोशन हुए गंगा घाट, पीएम मोदी ने दी बधाई • 'हम कोई भिखारी हैं, तय कर लें लड़ाई भाजपा से है या कांग्रेस से', सपा के प्रत्याशी उतारने पर इमरान मसूद का अखिलेश पर तंज • दिल्ली-एनसीआर में ठंड और प्रदूषण का दोहरा प्रहार: घने कोहरे का अलर्ट, एक्यूआई लाल जोन में • यूपी चुनाव 2027 : सपा ने पांच सीटों पर उतारे प्रत्याशी, कैराना से नाहिद हसन और बेहट से उमर अली खान को टिकट • कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

राष्ट्रीय

यूपी चुनाव 2027 : सपा ने पांच सीटों पर उतारे प्रत्याशी, कैराना से नाहिद हसन और बेहट से उमर अली खान को टिकट

25 नवंबर, 2026 10:55 AM

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने चुनावी मैदान में शुरुआती चाल चलते हुए पांच सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर बुंदेलखंड तक पांच उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चुनावी तैयारियों का संकेत दे दिया है। इसमें सहारनपुर की दो सीटों के अलावा कैराना, अमरोहा और ललितपुर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।


सपा ने कैराना से नाहिद हसन और बेहट से उमर अली खान को उम्मीदवार बनाया है। समाजवादी पार्टी की ओर से मंगलवार को आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर प्रत्याशियों की सूची साझा की गई। पार्टी ने सूची के साथ 'होगा पीडीए के नाम, अबकी एकजुट मतदान' का नारा भी दिया है।

जारी सूची के मुताबिक, सहारनपुर जिले की बेहट विधानसभा सीट (01) से उमर अली खान और सहारनपुर सदर सीट (04) से आशु मलिक को प्रत्याशी घोषित किया गया है। वहीं, शामली जिले की कैराना विधानसभा सीट (08) से नाहिद हसन पर पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताया है। इसके अलावा अमरोहा विधानसभा सीट (41) से वरिष्ठ नेता महबूब अली को टिकट दिया गया है। बुंदेलखंड क्षेत्र के ललितपुर जिले की ललितपुर विधानसभा सीट (226) से ज्योति लोधी को उम्मीदवार बनाया गया है। इस तरह पहली सूची में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की चार और बुंदेलखंड की एक सीट को शामिल किया गया है।

विश्लेषकों की मानें तो कांग्रेस और सपा गठबंधन की बातों के बीच सपा ने अपनी पहली सूची घोषित कर दी है, जिसमें सामाजिक समीकरण का ख्याल रखा है। हालांकि इसमें कांग्रेस की कितनी सहमती यह कह पाना मुश्किल है। विधानसभा चुनाव में अभी समय है, लेकिन सपा की ओर से प्रत्याशियों की शुरुआती घोषणा कर दी गई है। संगठनात्मक तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पार्टी ने पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के नारे के साथ उम्मीदवारों का ऐलान कर अपने सामाजिक समीकरणों को भी रेखांकित किया है। पहले से प्रत्याशी घोषित होने से संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों को संगठन और कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित: ‘शिक्षा, तपस्या, ज्ञान और इंद्रियों पर नियंत्रण उत्तम जीवन और मोक्ष के साधन हैं’

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित: ‘शिक्षा, तपस्या, ज्ञान और इंद्रियों पर नियंत्रण उत्तम जीवन और मोक्ष के साधन हैं’

काशी में देव दीपावली की दिव्य छटा: लाखों दीयों से रोशन हुए गंगा घाट, पीएम मोदी ने दी बधाई

काशी में देव दीपावली की दिव्य छटा: लाखों दीयों से रोशन हुए गंगा घाट, पीएम मोदी ने दी बधाई

'हम कोई भिखारी हैं, तय कर लें लड़ाई भाजपा से है या कांग्रेस से', सपा के प्रत्याशी उतारने पर इमरान मसूद का अखिलेश पर तंज

'हम कोई भिखारी हैं, तय कर लें लड़ाई भाजपा से है या कांग्रेस से', सपा के प्रत्याशी उतारने पर इमरान मसूद का अखिलेश पर तंज

दिल्ली-एनसीआर में ठंड और प्रदूषण का दोहरा प्रहार: घने कोहरे का अलर्ट, एक्यूआई लाल जोन में

दिल्ली-एनसीआर में ठंड और प्रदूषण का दोहरा प्रहार: घने कोहरे का अलर्ट, एक्यूआई लाल जोन में

सेना के माइक्रोलाइट विमानों ने समुद्र के ऊपर भरी उड़ान, साहस का किया प्रदर्शन

सेना के माइक्रोलाइट विमानों ने समुद्र के ऊपर भरी उड़ान, साहस का किया प्रदर्शन

गृह मंत्रालय ने साइबर खतरों और 'पाकिस्तानी जासूसी' को लेकर व्हाट्सऐप वेब सेशन पर चिंता जताई

गृह मंत्रालय ने साइबर खतरों और 'पाकिस्तानी जासूसी' को लेकर व्हाट्सऐप वेब सेशन पर चिंता जताई

नरेंद्र मोदी ने जब कच्छ में भूकंप से तबाह गुरु नानक देव जी के पवित्र स्थल को किया फिर से खड़ा, दिलाई वैश्विक पहचान

नरेंद्र मोदी ने जब कच्छ में भूकंप से तबाह गुरु नानक देव जी के पवित्र स्थल को किया फिर से खड़ा, दिलाई वैश्विक पहचान

57वें इफ्फी में ‘पगला घोड़ा’ और ‘ओह माय डॉग’ ने दिखाई मानवीय अंतरात्मा और नि:स्वार्थ प्रेम की ताकत

57वें इफ्फी में ‘पगला घोड़ा’ और ‘ओह माय डॉग’ ने दिखाई मानवीय अंतरात्मा और नि:स्वार्थ प्रेम की ताकत

नेपाल के विकास के लिए 15,000 करोड़ रुपए का पैकेज, कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

नेपाल के विकास के लिए 15,000 करोड़ रुपए का पैकेज, कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर बोले पीएम मोदी, गुरुओं की प्रेरणा से ही पूरा होगा विकसित भारत का संकल्प

गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर बोले पीएम मोदी, गुरुओं की प्रेरणा से ही पूरा होगा विकसित भारत का संकल्प