Wednesday, August 26, 2026
BREAKING
भारत-चीन सीमा मुद्दे पर 25वें दौर की वार्ता, NSA अजीत डोभाल ने इन मुद्दों पर की बात ब्राजील से पहले पनामा की चुनौती, 26 सितंबर को मैदान पर उतरेगा भारत 22 हजार फीट से छलांग, माइनस 15 डिग्री तापमान पर किया पैराशूट सिस्टम का सफल परीक्षण ऑपरेशन सिंदूर में किराना हिल्स पर टकराया हो सकता है युद्धक ड्रोन: पूर्व सीडीएस जनरल चौहान सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस भारत-कनाडा स्वाभाविक साझेदार, दोनों देश के बीच संबंधों में आया बड़ा बदलाव: वित्त मंत्री सीतारमण अमेरिका के बिना कनाडा आर्थिक रूप से नहीं टिक सकता : ट्रंप अफगानिस्तान में आए भूकंप में अब तक 15 लोग घायल, पूर्वी नंगरहार प्रांत में 4.9 तीव्रता से हिली धरती भारतीय शेयर बाजार मजबूत वैश्विक संकेतों से हरे निशान में खुला, बैंकिंग स्टॉक्स में खरीदारी कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर विवाद, ट्रोलिंग के बाद ब्रांड ने हटाया कैंपेन

सेहत

स्वाद ही नहीं, सेहत का खजाना भी है इमली, पाचन से लेकर इम्यूनिटी तक के लिए फायदेमंद

26 अगस्त, 2026 12:13 PM

रसोई में खट्टापन घोलने वाली इमली सिर्फ स्वाद नहीं बढ़ाती, बल्कि सेहत का खजाना भी है। टैमारिंडस इंडिका वैज्ञानिक नाम वाली इमली में विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और आयरन भरपूर मात्रा में होते हैं। आयुर्वेद में इसे पाचन, कब्ज और पित्त दोष के लिए रामबाण माना गया है। नमामि गंगे ने एक्स पोस्ट माध्यम से बताया कि इमली की उत्पत्ति उष्णकटिबंधीय अफ्रीका मानी जाती है, लेकिन यह भारत में बड़े पैमाने पर उगाई जाती है। यह दक्षिण एशिया, दक्षिण-पूर्व एशिया, अफ्रीका तथा अन्य उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में भी व्यापक रूप से वितरित है। भारत में यह मैदानी एवं पठारी क्षेत्रों में विशेष रूप से सामान्य है। इमली का जैव-भौगोलिक क्षेत्र दक्कन प्रायद्वीप, मध्य उच्चभूमि, गंगा का मैदानी क्षेत्र, पूर्वी एवं पश्चिमी घाट, अर्ध-शुष्क एवं शुष्क है। इसका वृक्ष बड़ा, दीर्घायु एवं सदाबहार से अर्ध-सदाबहार होता है।

इमली उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में शुष्क से लेकर आर्द्र जलवायु तक अच्छी तरह विकसित होती है। यह विभिन्न प्रकार की मिट्टियों में उग सकती है, किंतु अच्छी जल निकासी वाली दोमट एवं बलुई-दोमट मिट्टी में सर्वोत्तम वृद्धि करती है। यह सूखा एवं उच्च तापमान सहन करने की क्षमता रखती है।
इमली भारत में प्राचीन काल से प्राकृतिक रूप से है। इमली का फूल अप्रैल – जून के बीच आता है, जबकि फल दिसंबर–अप्रैल के बीच में आता है।

इमली के घने वृक्ष पक्षियों, गिलहरियों एवं अन्य छोटे वन्यजीवों को आश्रय प्रदान करते हैं, जबकि इसके फल अनेक जीवों के भोजन का स्रोत होते हैं। इसकी विस्तृत जड़ प्रणाली मिट्टी के कटाव को कम करने तथा कार्बन अवशोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह वृक्ष शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उत्कृष्ट छायादार वृक्ष के रूप में भी महत्वपूर्ण है।
इमली के गूदे का उपयोग भोजन, पेय पदार्थ, चटनी, अचार तथा विभिन्न व्यंजनों में खट्टे स्वाद के लिए किया जाता है। इसके फल विटामिन एवं खनिजों से भरपूर होते हैं। पत्तियों, छाल एवं फल का उपयोग आयुर्वेद एवं पारंपरिक चिकित्सा में पाचन, ज्वर तथा अन्य रोगों के उपचार में किया जाता है। इसकी कठोर एवं टिकाऊ लकड़ी का उपयोग कृषि उपकरण, फर्नीचर, हस्तशिल्प एवं ईंधन के रूप में किया जाता है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे

शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे

स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास

स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास

रोज माउथवॉश करते हैं तो पहले जान लें ये जरूरी बातें, वर्ना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

रोज माउथवॉश करते हैं तो पहले जान लें ये जरूरी बातें, वर्ना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

दिल के लिए जहर है रिफाइंड ऑयल! इन 5 तेलों को करें डाइट में शामिल, कार्डियोलॉजिस्ट ने बताए फायदे

दिल के लिए जहर है रिफाइंड ऑयल! इन 5 तेलों को करें डाइट में शामिल, कार्डियोलॉजिस्ट ने बताए फायदे

रीढ़ को बनाना है लचीला और मन को शांत, 'हाफ कैमल पोज' है रामबाण उपाय

रीढ़ को बनाना है लचीला और मन को शांत, 'हाफ कैमल पोज' है रामबाण उपाय

स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पिएं ये 3 ड्रिंक्स, डॉक्टर ने बताया बनाने का तरीका

स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पिएं ये 3 ड्रिंक्स, डॉक्टर ने बताया बनाने का तरीका

रोज 5 मिनट करें पूर्वोत्तानासन, कमर-कंधे होंगे मजबूत और तनाव होगा दूर

रोज 5 मिनट करें पूर्वोत्तानासन, कमर-कंधे होंगे मजबूत और तनाव होगा दूर

स्वाइन फ्लू के लक्षणों को न करें नजरअंदाज, इन बातों का रखें ख्याल

स्वाइन फ्लू के लक्षणों को न करें नजरअंदाज, इन बातों का रखें ख्याल

बात-बात पर आता है गुस्सा? भौंरे जैसी आवाज वाला ये प्राणायाम करेगा मन शांत

बात-बात पर आता है गुस्सा? भौंरे जैसी आवाज वाला ये प्राणायाम करेगा मन शांत

लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे

लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे