Saturday, July 11, 2026
BREAKING
जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

खेल

स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की हुई सगाई, नहीं पहुँचा टीम इंडिया का एक भी खिलाड़ी, जानें वजह

08 जून, 2025 04:46 PM

भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज की सगाई आज लखनऊ के एक आलीशान फाइव स्टार होटल में संपन्न हुई। दोनों के परिवार की रजामंदी से यह रिश्ता तय हुआ है। सगाई समारोह में कुल 300 से अधिक मेहमानों ने शिरकत की, जिसमें राजनीति और समाज के कई दिग्गज चेहरे शामिल हुए। लसगाई समारोह को लेकर रिंकू और प्रिया दोनों परिवारों की ओर से भव्य तैयारियां की गई थीं। होटल के पूरे परिसर को गुलाबी और सफेद फूलों से सजाया गया। मेहमानों के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। खानपान से लेकर सुरक्षा तक हर स्तर पर बारीकी से योजना बनाई गई थी।

लखनऊ में क्रिकेटर रिंकू सिंह @riknusingh235 और समाजवादी पार्टी से सांसद प्रिया सरोज @PriyaSarojMP की सगाई संपन्न. इस दौरान प्रिया काफी भावुक भी हो गईं. दोनों को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं. pic.twitter.com/FbDbvGH8aA — Dharmendra Pandey🇮🇳 (@Dharm0912) June 8, 2025

कौन-कौन रहा शामिल
इस खास मौके पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव, वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव, जया बच्चन, सांसद इकरा हसन सहित कई नेता पहुंचे। डीजीपी स्तर के अधिकारी और कई प्रशासनिक अफसर भी समारोह का हिस्सा बने। प्रिया के रिश्तेदार भगवती चरण सरोज ने बताया कि पूरा परिवार इस रिश्ते से बेहद खुश है।

टीम इंडिया के खिलाड़ी क्यों नहीं हुए शामिल?
रिंकू सिंह की सगाई में भारतीय क्रिकेट टीम के कई मौजूदा खिलाड़ी नजर नहीं आए। इसकी वजह यह है कि टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए रवाना हो चुकी है। इसी कारण से उनके करीबी क्रिकेटर इस समारोह में शामिल नहीं हो पाए। हालांकि, इससे पहले क्रिकेटर कुलदीप यादव की सगाई में रिंकू सिंह खुद पहुंचे थे और फोटो खिंचवाते नजर आए थे। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थीं।

शादी की तारीख भी तय
रिंकू और प्रिया की शादी 18 नवंबर 2025 को होगी। प्रिया के पिता तूफानी सरोज ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि अभी पूरा ध्यान सगाई के सफल आयोजन पर है और शादी की तैयारी सगाई के बाद शुरू की जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी