Sunday, March 29, 2026
BREAKING
पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने के बावजूद मंडियों में सरकार की तैयारियां पूरी नहीं : दुष्यंत चौटाला खेल जगत : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर पहुंच उनका हालचाल जाना एक्साइज ड्यूटी में कटौती: जनता को राहत या सरकार का भ्रमजाल? : राव नरेंद्र सिंह सिरसा और आसपास के जिलों में बढ़ते कैंसर मामलों पर कुमारी सैलजा ने संसद में जताई गंभीर चिंता अग्रवाल वैश्य समाज : पूर्व चेयरमैन नरेश केडिया बने भिवानी जिलाध्यक्ष, दीपक बंसल व प्रवीण गोयल को मिली बड़ी जिम्मेदारी हरियाणा में 4,032 सरकारी पेट्रोल पंप सक्रिय : सीएम नायब सैनी

पंजाब

"सेफ पंजाब" पोर्टल की मदद से नशा विरोधी जंग में 5,000 से अधिक एफ.आई.आर. दर्ज: हरपाल सिंह चीमा

12 अगस्त, 2025 08:28 PM
चंडीगढ़; पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा, जो 'युद्ध नशों विरुद्ध”  कैबिनेट सब-कमेटी' के चेयरमैन भी हैं, ने आज यहां घोषणा की कि सेफ पंजाब पोर्टल की मदद से एक साल में 5,000 से अधिक प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफ.आई.आर.) दर्ज करने में अहम भूमिका निभाई गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा अगस्त 2024 में नशा तस्करों और नशा हॉटस्पॉट्स के बारे में जन-सूचनाएं और सुझाव एकत्र करने के लिए लॉन्च किए गए इस व्हाट्सऐप चैटबॉट ने 32 प्रतिशत की सराहनीय परिवर्तन दर हासिल की है, यानी जनता से मिली जानकारी को ठोस पुलिस कार्रवाई में बदला गया है।

पंजाब भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि व्हाट्सऐप चैटबॉट, जो 9779100200 पर उपलब्ध है, को मिल रहे भरपूर जन-समर्थन ने सेफ पंजाब पोर्टल को पुलिस-जन सहयोग के मामले में देश के सबसे प्रभावशाली पोर्टलों में शामिल कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल गुप्त सूचना का एक महत्वपूर्ण स्रोत और "युद्ध नशों विरुद्ध " मुहिम में एक शक्तिशाली हथियार बन गया है, जिसे राज्य में नशा तस्करी के खिलाफ प्रयासों को और तेज करने के लिए 1 मार्च 2025 को आधिकारिक रूप से शुरू किया गया था।

"युद्ध नशों विरुद्ध " मुहिम की सफलता के बारे में और जानकारी देते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि इसकी शुरुआत से अब तक एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कुल 16,322 केस दर्ज हुए हैं, जिनमें 25,552 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी 182 अवैध संपत्तियों को ध्वस्त किया है। इन प्रयासों के नतीजे में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं, जिनमें 1,054 किलो हेरोइन, 21,534 किलो भुक्की, 366 किलो अफीम और तीन मिलियन से अधिक गोलियां, कैप्सूल व नशीली दवाएं शामिल हैं।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अकाली-भाजपा गठबंधन की अगुवाई वाली राज्य सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए उन पर एक दशक तक नशा तस्करी को संरक्षण देने का आरोप लगाया, और 2017 से 2022 के दौरान नशे की समस्या के खिलाफ सख्त कार्रवाई न करने के लिए कांग्रेस की अगुवाई वाली राज्य सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने इस अवसर पर आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के सत्ता में आने के पहले दिन से ही इस बुराई को पूरी तरह समाप्त करने के मिशन का ज़िक्र करते हुए कहा कि "युद्ध नशों विरुद्ध " मुहिम के माध्यम से इसे राज्य से जड़ से खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी के सार्वजनिक रूप से पहचाने गए सरगनाओं को सरकार ने जेल भेजा है और जोगा सिंह की हाल ही में हुई गिरफ्तारी से नशा नेटवर्क के अन्य प्रमुख लोगों को पकड़ने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा

पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा

राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू

राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू

हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ज़ीरकपुर के रामगढ़ भुड़ा और सनौली में आम आदमी क्लिनिकों की शुरुआत — गांवों तक पहुंच रही मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं

ज़ीरकपुर के रामगढ़ भुड़ा और सनौली में आम आदमी क्लिनिकों की शुरुआत — गांवों तक पहुंच रही मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं

भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को भरपूर समर्थन; मेगा पीटीएम में 18 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को भरपूर समर्थन; मेगा पीटीएम में 18 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी

फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

हर घर भगवंत मान सरकार द्वारा लाए गए बदलाव को महसूस कर रहा है, यह वह शासन है जिस पर लोग विश्वास कर सकते हैं: बरिंदर गोयल

हर घर भगवंत मान सरकार द्वारा लाए गए बदलाव को महसूस कर रहा है, यह वह शासन है जिस पर लोग विश्वास कर सकते हैं: बरिंदर गोयल

विद्यार्थी वर्ग को समय के अनुरूप बनाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: कुलवंत सिंह

विद्यार्थी वर्ग को समय के अनुरूप बनाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: कुलवंत सिंह

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा 9 स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनलों का उद्घाटन

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा 9 स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनलों का उद्घाटन