Sunday, March 29, 2026
BREAKING
पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने के बावजूद मंडियों में सरकार की तैयारियां पूरी नहीं : दुष्यंत चौटाला खेल जगत : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर पहुंच उनका हालचाल जाना एक्साइज ड्यूटी में कटौती: जनता को राहत या सरकार का भ्रमजाल? : राव नरेंद्र सिंह सिरसा और आसपास के जिलों में बढ़ते कैंसर मामलों पर कुमारी सैलजा ने संसद में जताई गंभीर चिंता अग्रवाल वैश्य समाज : पूर्व चेयरमैन नरेश केडिया बने भिवानी जिलाध्यक्ष, दीपक बंसल व प्रवीण गोयल को मिली बड़ी जिम्मेदारी हरियाणा में 4,032 सरकारी पेट्रोल पंप सक्रिय : सीएम नायब सैनी

पंजाब

बिक्रम मजीठिया केस : पत्नी गनीव कौर का बयान आया सामने, पढ़ें कोर्ट के बाहर क्या बोलीं?

11 अगस्त, 2025 08:42 PM

मोहाली : आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसे शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को आज भी अदालत से कोई राहत नहीं मिली। मोहाली कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर करीब डेढ़ घंटे तक चली जोरदार बहस के बाद भी कोई फैसला नहीं हो सका। अदालत ने अब इस मामले की अगली सुनवाई 12 अगस्त, यानी कल के लिए तय की है, जिसका मतलब है कि मजीठिया को एक और रात जेल में ही गुजारनी होगी।

सुनवाई के दौरान बिक्रम मजीठिया की पत्नी और विधायक गनीव कौर मजीठिया भी कोर्ट में मौजूद रहीं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, "हमें न्यायपालिका और गुरु साहिब पर पूरा भरोसा है। गुरु साहिब जो भी करेंगे, सही ही करेंगे।" हालांकि, चंडीगढ़ पुलिस को दी गई शिकायत पर उन्होंने कहा कि अभी तक किसी अधिकारी ने उनसे संपर्क नहीं किया है।

जांच में बड़े नाम, दायरा 3 राज्यों तक फैला
इस मामले में विजिलेंस ब्यूरो की जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जांच में अब तक छह लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं, जिनमें सबसे बड़ा नाम पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय का है, जिनके कार्यकाल में मजीठिया पर NDPS का केस दर्ज हुआ था। इसके अलावा ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह और मजीठिया के चार पूर्व करीबियों के बयान भी लिए गए हैं।

विजिलेंस ने जांच का दायरा पंजाब से बढ़ाकर हिमाचल, दिल्ली और यूपी तक फैला दिया है। हिमाचल में जमीन, यूपी के गोरखपुर में शुगर मिल और दिल्ली में फार्म हाउस होने की जानकारी के आधार पर सबूत जुटाए जा रहे हैं।

वकीलों ने लगाया मिलने न देने का आरोप
इस बीच, अकाली नेताओं और मजीठिया के वकीलों ने आरोप लगाया है कि उन्हें जेल में मजीठिया से मिलने नहीं दिया जा रहा है। बता दें कि 25 जून को गिरफ्तारी के बाद से ही मजीठिया न्यू नाभा जेल में बंद हैं और उन्होंने रक्षाबंधन का त्योहार भी जेल में ही मनाया था, जब उनकी बहन हरसिमरत कौर बादल उनसे मिलने पहुंची थीं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा

पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा

राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू

राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू

हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ज़ीरकपुर के रामगढ़ भुड़ा और सनौली में आम आदमी क्लिनिकों की शुरुआत — गांवों तक पहुंच रही मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं

ज़ीरकपुर के रामगढ़ भुड़ा और सनौली में आम आदमी क्लिनिकों की शुरुआत — गांवों तक पहुंच रही मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं

भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को भरपूर समर्थन; मेगा पीटीएम में 18 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को भरपूर समर्थन; मेगा पीटीएम में 18 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी

फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

हर घर भगवंत मान सरकार द्वारा लाए गए बदलाव को महसूस कर रहा है, यह वह शासन है जिस पर लोग विश्वास कर सकते हैं: बरिंदर गोयल

हर घर भगवंत मान सरकार द्वारा लाए गए बदलाव को महसूस कर रहा है, यह वह शासन है जिस पर लोग विश्वास कर सकते हैं: बरिंदर गोयल

विद्यार्थी वर्ग को समय के अनुरूप बनाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: कुलवंत सिंह

विद्यार्थी वर्ग को समय के अनुरूप बनाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: कुलवंत सिंह

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा 9 स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनलों का उद्घाटन

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा 9 स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनलों का उद्घाटन