Friday, March 27, 2026
BREAKING
अयोध्या की तर्ज पर बना खरड़ का राम मंदिर आम लोगों के लिए खुला पेरियासामी कुमारन यूनाइटेड किंगडम में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त ‘प्रभु राम के आदर्शों में निहित है जीवन का मार्गदर्शन’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन से हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा मिलती है: पीएम मोदी एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऑफिस फिट-आउट के लिए भारत बना सबसे सस्ता, रिपोर्ट विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर, जी-7 बैठक में लेंगे हिस्सा दिल्ली में तकनीकी कार्य के चलते रात में 5 घंटे बाधित रहेगा रेलवे आरक्षण सिस्टम महाअष्टमी पर पीएम मोदी का संदेश: मां महागौरी से सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना बदलते वैश्विक समीकरणों में घिरा अमेरिका, चीन-रूस से बढ़ी चुनौती CM ने प्रदेशवासियों के साथ मनाया 62वां जन्मदिवस, चिनार का पौधा रोपित कर हरित पहल को दिया बढ़ावा

खेल

सूर्या टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर, जडेजा को टेस्ट टीम ऑफ द ईयर की कैप

31 मई, 2024 10:40 AM

न्यूयॉर्क: वेस्टइंडीज और अमरीका में होने वाले टी-20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम ने तैयारी शुरू कर दी हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में भारत के ज्यादातर खिलाड़ी अमरीका पहुंचे थे और कुछ दिन आराम करने के बाद ट्रेनिंग शुरू की। गुरुवार को भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाडिय़ों को हाल के दिनों में अपनी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए आईसीसी पुरस्कार और टीम ऑफ द ईयर कैप मिला है। आईसीसी ने अपने सोशल मीडिया पर अवॉर्ड से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की है। विश्व के नंबर वन टी-20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को आईसीसी पुरुष टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर और टी-20 टीम ऑफ द ईयर की कैप दी गई। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को आईसीसी टेस्ट टीम ऑफ द ईयर की कैप दी गई। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज को आईसीसी वनडे टीम ऑफ द ईयर की कैप दी गई और बाएं हाथ के स्पिनर अर्शदीप सिंह को आईसीसी टी-20 टीम ऑफ द ईयर की कैप दी गई। भारत अपना टी-20 विश्व कप अभियान पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुरू करेगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला हाईवोल्टेज मुकाबला नौ जीन को खेला जाएगा। इसके बाद भारत 12 जून को अमरीका और फिर 15 जून को कनाडा के खिलाफ मैच खेलेगा। टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम अपने ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने उतरेगी। भारतीय टीम 2013 के बाद कोई भी ट्रॉफी नहीं जीती है। अंतिम बार भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 जीती थी। भारत ने 2023 में वनडे विश्व कप के फाइनल में, 2015 और 2019 में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है। 2014 टी-20 विश्व कप में फाइनल तक, 2016 और 2022 में सेमीफाइनल तक पहुंची थी।सिरसा, 30 मई फोटो 05

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी