मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग-2024 के 21 मैचों का शेड्यूल गुरुवार को जारी कर दिया गया। आम चुनाव के कारण इस सीजन का पूरा शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। दूसरे फेज का शेड्यूल लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद जारी होगा। सीजन का पहला मुकाबला 22 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा।
पहले फेज में 22 मार्च से सात अप्रैल तक का शेड्यूल जारी घोषित हुआ है। इस दौरान 17 दिन में 21 मैच खेले जाएंगे, इनमें चार डबल हेडर शामिल होंगे। सीएके की टीम नौवीं बार आईपीएल के किसी सीजन का पहला मुकाबला खेलेगी। इससे पहले टीम आठ दफा ऐसा कर चुकी है। टीम ने अब तक 10 फाइनल खेले हैं, इनमें पांच खिताब जीते हैं।
