नई दिल्ली। शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सोसोदिया को फिर झटका लगा है। दिल्ली की राउस रेवेन्यू कोर्ट ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। कोर्ट अब इस मामले में अगली सुनवाई 31 मई को करेगा। बता दें कि आज सिसोदिया की हिरासत की अवधि खत्म हो रही थी, जिसकों लेकर उन्हें आज कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत को 21 दिनों के लिए बढ़ा दिया।
सिसोदिया के खिलाफ यह फैसला ऐसे समय में आया है जब दिल्ली हाईकोर्ट आज सिसोदिया की जमानत याचिका पर फैसला सुनाने वाला है। हाईकोर्ट ने 14 मई को सिसोदिया के अलावा सीबीआई और ईडी की दलीलें सुनने के बाद जमानत याचिकाओं पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।