Sunday, August 16, 2026
BREAKING
"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई 'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया' हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

सेहत

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

25 जून, 2026 01:53 PM

जामुन स्वाद में जितना अच्छा लगता है, उतना ही सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। ज्यादातर लोग जामुन खाकर उसके बीज फेंक देते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि जामुन के बीजों में भी कई ऐसे गुण होते हैं, जो शरीर को फायदा पहुंचा सकते हैं। आयुर्वेद में सालों से जामुन के बीजों का इस्तेमाल किया जाता रहा है। अब कई वैज्ञानिक रिसर्च में भी यह बात सामने आई है कि जामुन के बीज शरीर के कई कामों में मदद कर सकते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, जामुन के बीजों में पॉलीफेनॉल, फ्लेवोनॉयड्स, टैनिन और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर में बनने वाले हानिकारक फ्री रेडिकल्स को कम करनेो में मदद करते हैं। फ्री रेडिकल्स कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं और समय से पहले बुढ़ापा, सूजन और कई बीमारियों का खतरा बढ़ा सकते हैं। जब शरीर को पर्याप्त एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं तो कोशिकाओं की सुरक्षा बेहतर होती है और शरीर की प्राकृतिक रक्षा प्रणाली मजबूत बनी रहती है।

जामुन के बीज ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मददगार होते हैं। कई रिसर्च में पाया गया है कि जामुन के बीजों में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर में शुगर बढ़ने की गति को धीमा करते हैं। जब हम खाना खाते हैं तो उसमें मौजूद शर्करा खून में पहुंचती है। जामुन के बीज इस प्रक्रिया को थोड़ा धीमा करने में मदद करते हैं। इससे खून में शुगर का स्तर अचानक बहुत तेजी से नहीं बढ़ता। हालांकि डायबिटीज के मरीजों को इसके चूर्ण का सेवन करने से डॉक्टरों की सलाह लेनी चाहिए।

जामुन के बीज पेट के लिए भी अच्छे माने जाते हैं। इनमें फाइबर होता है, जो भोजन को सही तरीके से पचाने में मदद करता है। फाइबर आंतों की सफाई में भी मदद करता है और कब्ज की परेशानी को कम करता है। जिन लोगों को पेट ठीक से साफ नहीं होता या बार-बार पाचन की समस्या रहती है, उनके लिए जामुन और उसके बीज फायदेमंद होते हैं।

जामुन के बीज शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में भी मदद करते हैं। कई बार शरीर के अंदर लंबे समय तक हल्की सूजन बनी रहती है, जिससे धीरे-धीरे दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं शुरू हो सकती हैं। जामुन के बीजों में मौजूद कुछ प्राकृतिक तत्व इस सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

जामुन के बीज दिल को स्वस्थ रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट खून की नसों को नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। वहीं, जामुन में पाया जाने वाला पोटैशियम शरीर में नमक और पानी का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है, जिससे दिल पर भी कम दबाव पड़ता है।

जामुन के बीजों का उपयोग आमतौर पर उन्हें सुखाकर और पीसकर किया जाता है। कई लोग सुबह खाली पेट या गुनगुने पानी के साथ इसका चूर्ण लेते हैं। हालांकि हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है, इसलिए पहले डॉक्टर या स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

लघु वज्रासन रोज करें, सांस गहरी होगी और शरीर बनेगा लचीला

लघु वज्रासन रोज करें, सांस गहरी होगी और शरीर बनेगा लचीला

छह महीने के बाद बच्चे की डाइट में शामिल करें ये तीन चीजें, ब्रेन डेवलपमेंट में मिलेगी मदद

छह महीने के बाद बच्चे की डाइट में शामिल करें ये तीन चीजें, ब्रेन डेवलपमेंट में मिलेगी मदद

केला खाने का सही समय कौन सा? सुबह, खाली पेट या रात, जानिए क्या कहता है विज्ञान

केला खाने का सही समय कौन सा? सुबह, खाली पेट या रात, जानिए क्या कहता है विज्ञान

खाना खाते ही टॉयलेट जाने की इच्छा? जानें वैज्ञानिक कारण और कब है खतरा

खाना खाते ही टॉयलेट जाने की इच्छा? जानें वैज्ञानिक कारण और कब है खतरा

रोजाना करें भेकासन, शरीर में आएगी नई ऊर्जा और लचीलापन

रोजाना करें भेकासन, शरीर में आएगी नई ऊर्जा और लचीलापन

Brain Alert: सुबह उठते ही सिर में लगता है भारीपन? तो न करें इग्नोर, हो सकता है इस बीमारी का संकेत

Brain Alert: सुबह उठते ही सिर में लगता है भारीपन? तो न करें इग्नोर, हो सकता है इस बीमारी का संकेत

आम दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं ब्लड कैंसर के खतरे की घंटी, प्रदीप रावत के निधन के बाद चर्चा में बीमारी

आम दिखने वाले ये लक्षण हो सकते हैं ब्लड कैंसर के खतरे की घंटी, प्रदीप रावत के निधन के बाद चर्चा में बीमारी

घुंघराले बालों की देखभाल में न करें ये गलतियां, जानिए इन्हें मुलायम और मजबूत रखने का आसान तरीका

घुंघराले बालों की देखभाल में न करें ये गलतियां, जानिए इन्हें मुलायम और मजबूत रखने का आसान तरीका

स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ध्यान, यूपी एनएचएम ने बताया सही स्नैक चुनने का तरीका

स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ध्यान, यूपी एनएचएम ने बताया सही स्नैक चुनने का तरीका

हर मच्छर का अपना 'फेवरेट' इंसान! 119 लोगों पर हुई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा

हर मच्छर का अपना 'फेवरेट' इंसान! 119 लोगों पर हुई रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा