Saturday, July 11, 2026
BREAKING
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार '2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना' हिट, 33 लाख महिलाओं को मिले रुपये, जानें अब तक कितने रजिस्ट्रेशन मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं पंजाब: 'तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे', भूपेश बघेल के साथ मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी के इस बयान के मायने समझिए पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस के संग मुलाकात, टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर चर्चा गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

हरियाणा

सामुदायिक पुलिसिंग और जन-सहभागिता से नशे के खिलाफ जन-आंदोलन खड़ा किया जाएगा- नायब सिंह सैनी

11 जुलाई, 2026 07:39 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नशा केवल कानून-व्यवस्था की चुनौती नहीं, बल्कि समाज, परिवार, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण से जुड़ा अत्यंत गंभीर विषय है। सरकार कानून बनाकर और पुलिस कार्रवाई कर नशे के कारोबार पर अंकुश लगा सकती है, लेकिन इस बुराई का स्थायी समाधान तभी संभव है, जब पूरा समाज इसके विरुद्ध एकजुट होकर जन-आंदोलन खड़ा करे। उन्होंने कहा कि 'हरियाणा उदय' अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग और जन-सहभागिता को मजबूत करते हुए प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए व्यापक जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री शनिवार को पंचकूला में 'हरियाणा उदय' अभियान के तहत 'नशा मुक्त हरियाणा के लिए एनजीओ एवं केमिस्ट एसोसिएशनों के साथ संवाद' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों को नशा विरुद्ध शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य लेकर देश आगे बढ़ रहा है। इस लक्ष्य की प्राप्ति तभी संभव है, जब देश और प्रदेश का युवा नशे से मुक्त होकर अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाए। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त हरियाणा केवल एक सामाजिक अभियान नहीं, बल्कि विकसित हरियाणा और विकसित भारत के निर्माण की मजबूत आधारशिला है। सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के सहयोग से इस अभियान को जन-आंदोलन बनाया जाएगा।


आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित करने का अभियान है नशा मुक्त हरियाणा
मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा मुक्त हरियाणा का यह संकल्प केवल वर्तमान की आवश्यकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करने वाला अभियान है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति, संस्था, सामाजिक संगठन, केमिस्ट, पुलिस अधिकारी अथवा नागरिक इस अभियान में सहयोग कर रहा है, वह भविष्य के सुरक्षित, स्वस्थ और सशक्त हरियाणा के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का यह संवाद केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि उस संकल्प का उद्घोष है, जो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा। यह ऐसे हरियाणा के निर्माण का अभियान है, जहां युवाओं की आँखों में राष्ट्र निर्माण का सपना होगा। उन्होंने इस अभियान से जुड़े सभी स्वयंसेवी संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, केमिस्ट समुदाय, पुलिस अधिकारियों तथा जागरूक नागरिकों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश को नशा मुक्त बनाने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।


नशा व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार और समाज को तोड़ देता है
मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा ऐसी सामाजिक बुराई है, जो व्यक्ति को पतन की ओर ले जाती है। यह केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, परिवार, संस्कार और सामाजिक मूल्यों को भी तोड़ देता है तथा अंततः राष्ट्र की ऊर्जा को कमजोर करता है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और हरियाणा देश की सबसे ऊर्जावान भूमि है। प्रदेश के युवाओं ने खेल, शिक्षा, विज्ञान, उद्योग तथा अनेक क्षेत्रों में देश और दुनिया में हरियाणा का नाम रोशन किया है। ऐसे में यदि यही युवा नशे की गिरफ्त में चला जाए तो यह केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की हार होगी।
उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति का जीवन बर्बाद नहीं करता, बल्कि एक मां की मुस्कान, पिता का सहारा, बहन की सुरक्षा, पत्नी का विश्वास और बच्चों का भविष्य भी छीन लेता है। इसलिए नशे के विरुद्ध संघर्ष केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि मानवता, परिवार, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण का विषय है।


जन-आंदोलन से ही समाप्त होगी यह सामाजिक बुराई
मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास इस बात का साक्षी है कि जब-जब समाज ने किसी बुराई के विरुद्ध सामूहिक संकल्प लिया है, तब-तब असंभव भी संभव हुआ है। महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन को जन-आंदोलन बनाया और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से करोड़ों लोगों को जनभागीदारी से जोड़ा। इसी प्रकार अब नशे के विरुद्ध भी व्यापक जन-आंदोलन खड़ा करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि सरकार कानून बना सकती है, पुलिस अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई कर सकती है और न्यायालय न्याय सुनिश्चित कर सकते हैं, लेकिन समाज की सोच को बदलने का कार्य स्वयं समाज ही कर सकता है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशभर से आए स्वयंसेवी संगठनों की सराहना करते हुए कहा कि समाज सेवा केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि लोककल्याण की सर्वोच्च परंपरा है। जहां सरकार की पहुंच सीमित होती है, वहां स्वयंसेवी संगठन समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचते हैं। जब कोई युवा निराशा या नशे की गिरफ्त में टूटने लगता है, तब समाजसेवी संगठन उसका हाथ थामकर उसे नई दिशा देने का कार्य करते हैं।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का इतिहास - दो नाम हमेशा याद रहेंगे- पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नायब सिंह सैनी

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का इतिहास - दो नाम हमेशा याद रहेंगे- पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नायब सिंह सैनी

NEET पेपर लीक के पीड़ित छात्रों को कांग्रेस की श्रद्धांजलि, संजय दत्त व राव नरेंद्र सिंह की अगुवाई में निकला कैंडल मार्च

NEET पेपर लीक के पीड़ित छात्रों को कांग्रेस की श्रद्धांजलि, संजय दत्त व राव नरेंद्र सिंह की अगुवाई में निकला कैंडल मार्च

अग्रवाल वैश्य समाज: साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में रजनीश गुप्ता अध्यक्ष व प्रो. विपिन बने महासचिव

अग्रवाल वैश्य समाज: साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में रजनीश गुप्ता अध्यक्ष व प्रो. विपिन बने महासचिव

मानसून की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की व्यापक समीक्षा - प्रत्येक जिला जारी करेगा टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर

मानसून की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की व्यापक समीक्षा - प्रत्येक जिला जारी करेगा टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर

घोषणाओं नहीं, डिलीवरी की राजनीति ने हरियाणा को बनाया राष्ट्रीय परियोजनाओं का केंद्र -कैप्टन अभिमन्यु

घोषणाओं नहीं, डिलीवरी की राजनीति ने हरियाणा को बनाया राष्ट्रीय परियोजनाओं का केंद्र -कैप्टन अभिमन्यु

प्रदेश की चिकित्सा सुविधाओं में किया जा रहा है निरंतर विस्तार- स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

प्रदेश की चिकित्सा सुविधाओं में किया जा रहा है निरंतर विस्तार- स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

निजी कंपनी को बिजली वितरण का पैरलल लाइसेंस निजीकरण की साजिश- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

निजी कंपनी को बिजली वितरण का पैरलल लाइसेंस निजीकरण की साजिश- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून में विद्यार्थियों से करेंगे संवाद- कुमारी सैलजा

राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून में विद्यार्थियों से करेंगे संवाद- कुमारी सैलजा

जींद के लिए ऐतिहासिक पल : देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन सफर में सवार होंगे हरियाणा के 200 स्कूली बच्चे

जींद के लिए ऐतिहासिक पल : देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन सफर में सवार होंगे हरियाणा के 200 स्कूली बच्चे

पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री

पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री