Saturday, July 11, 2026
BREAKING
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार '2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना' हिट, 33 लाख महिलाओं को मिले रुपये, जानें अब तक कितने रजिस्ट्रेशन मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं पंजाब: 'तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे', भूपेश बघेल के साथ मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी के इस बयान के मायने समझिए पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस के संग मुलाकात, टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर चर्चा गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

हरियाणा

NEET पेपर लीक के पीड़ित छात्रों को कांग्रेस की श्रद्धांजलि, संजय दत्त व राव नरेंद्र सिंह की अगुवाई में निकला कैंडल मार्च

11 जुलाई, 2026 07:49 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारी संजय दत्त तथा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को पंचकूला के सेक्टर-26 स्थित कम्युनिटी सेंटर से अंबेडकर चौक तक NEET पेपर लीक प्रकरण के कारण अपनी जान गंवाने वाले छात्रों की स्मृति में श्रद्धांजलि स्वरूप कैंडल मार्च निकाला गया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों तथा आम नागरिकों ने इसमें भाग लेते हुए दिवंगत छात्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और देश की शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

इस अवसर पर हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में लगातार हो रहे पेपर लीक घोटालों ने देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य को गहरे संकट में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुरक्षित, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने में पूरी तरह विफल रही है, जिसके कारण मेहनतकश विद्यार्थियों का विश्वास लगातार कमजोर हुआ है।
उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। साथ ही उन्होंने मांग की कि इस त्रासदी से प्रभावित प्रत्येक परिवार को सम्मानजनक आर्थिक सहायता प्रदान की जाए तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देकर न्याय सुनिश्चित किया जाए।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर छात्र के संघर्ष और अधिकारों की लड़ाई में उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि "छात्रों की गूंज" अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों की आवाज़ को हरियाणा के गांव-गांव, स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों और विश्वविद्यालयों से लेकर सड़क और सदन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ कांग्रेस पार्टी कभी स्वीकार नहीं करेगी और इस मुद्दे पर संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

इस अवसर पर सांसद कर्मवीर बौद्ध, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं विधायक चंद्रमोहन, सह प्रभारी जितेंद्र बघेल, पूर्व डिप्टी स्पीकर व विधायक चौधरी अकरम खान, कालका से पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, पंचकूला जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय चौहान, मीडिया प्रभारी संजीव भारद्वाज, अंबाला कैंट जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परमिंदर सिंह परी, जिला कांग्रेस कमेटी हिसार ग्रामीण के अध्यक्ष बृजलाल बहाबलपुरिया, एनएसयूआई हरियाणा के अध्यक्ष अविनाश यादव, हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, भूपेंद्र सिंह बूरा, दलवीर वाल्मीकि, राजेश कोना, रणधीर सिंह राणा, राकेश सोंधी, आर. के. कक्कड़, अनूप सिंह सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का इतिहास - दो नाम हमेशा याद रहेंगे- पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नायब सिंह सैनी

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का इतिहास - दो नाम हमेशा याद रहेंगे- पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नायब सिंह सैनी

अग्रवाल वैश्य समाज: साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में रजनीश गुप्ता अध्यक्ष व प्रो. विपिन बने महासचिव

अग्रवाल वैश्य समाज: साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में रजनीश गुप्ता अध्यक्ष व प्रो. विपिन बने महासचिव

मानसून की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की व्यापक समीक्षा - प्रत्येक जिला जारी करेगा टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर

मानसून की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की व्यापक समीक्षा - प्रत्येक जिला जारी करेगा टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर

घोषणाओं नहीं, डिलीवरी की राजनीति ने हरियाणा को बनाया राष्ट्रीय परियोजनाओं का केंद्र -कैप्टन अभिमन्यु

घोषणाओं नहीं, डिलीवरी की राजनीति ने हरियाणा को बनाया राष्ट्रीय परियोजनाओं का केंद्र -कैप्टन अभिमन्यु

प्रदेश की चिकित्सा सुविधाओं में किया जा रहा है निरंतर विस्तार- स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

प्रदेश की चिकित्सा सुविधाओं में किया जा रहा है निरंतर विस्तार- स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

निजी कंपनी को बिजली वितरण का पैरलल लाइसेंस निजीकरण की साजिश- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

निजी कंपनी को बिजली वितरण का पैरलल लाइसेंस निजीकरण की साजिश- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून में विद्यार्थियों से करेंगे संवाद- कुमारी सैलजा

राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून में विद्यार्थियों से करेंगे संवाद- कुमारी सैलजा

सामुदायिक पुलिसिंग और जन-सहभागिता से नशे के खिलाफ जन-आंदोलन खड़ा किया जाएगा- नायब सिंह सैनी

सामुदायिक पुलिसिंग और जन-सहभागिता से नशे के खिलाफ जन-आंदोलन खड़ा किया जाएगा- नायब सिंह सैनी

जींद के लिए ऐतिहासिक पल : देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन सफर में सवार होंगे हरियाणा के 200 स्कूली बच्चे

जींद के लिए ऐतिहासिक पल : देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन सफर में सवार होंगे हरियाणा के 200 स्कूली बच्चे

पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री

पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री