Saturday, July 11, 2026
BREAKING
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार '2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना' हिट, 33 लाख महिलाओं को मिले रुपये, जानें अब तक कितने रजिस्ट्रेशन मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं पंजाब: 'तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे', भूपेश बघेल के साथ मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी के इस बयान के मायने समझिए पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस के संग मुलाकात, टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर चर्चा गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

हरियाणा

निजी कंपनी को बिजली वितरण का पैरलल लाइसेंस निजीकरण की साजिश- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

11 जुलाई, 2026 07:43 PM

चंडीगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड को गुरुग्राम और नूंह जैसे राजस्व जिलों की बिजली वितरण के लिए पैरेलल लाइसेंस देना निजीकरण की दिशा में घातक कदम साबित होगा। इसलिए तमाम लोग इसका विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी भी जनहित में इसका विरोध करती है। ये फैसला वापिस हो। कर्मचारी संगठनों ने इस बारे में भूपेंद्र सिंह हुड्डा से बातचीत मे बताया कि निजी कंपनी के हितों को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त को कृषि उपभोक्ताओं के लिए एग्री डिस्कॉम को अलग किया जा रहा है। ताकि प्राईवेट कंपनी को किसानों को बिजली आपूर्ति ना करना पड़े, क्योंकि किसानों को सब्सिडी मिलती है।

वैसे भी डीएचबीवीएन के कुल राजस्व का लगभग एक-तिहाई राजस्व गुरुग्राम से ही प्राप्त होता है। इस क्षेत्र को निजी हाथों में सौंपने के बाद राजस्व का भारी नुकसान होगा, जो निगम के आर्थिक स्थिति को बिगाड़ने का काम करेगा। खतरा इस बात का भी है कि प्राइवेट कंपनियां सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति करने की बजाए, औद्योगिक क्षेत्र, मॉल, कामर्शियल और शहरी क्षेत्रों के पास इलाकों में ही बिजली आपूर्ति करेंगी व घरेलू ग्रामीण क्षेत्रों, किसानों व गरीब उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति नहीं करेंगी। यहां बिजली आपूर्ति का काम डीएचबीवीएन के पास ही रहेगा, जोकि बिना राजस्व के संभव नहीं होगा। यानी एक बड़ी आबादी ऊर्जा संकट में फंस सकती है।
इतना ही नहीं, प्राइवेट कंपनी के लिए बिजली आपूर्ति सिर्फ एक व्यापार है और वो सिर्फ मुनाफे के लिए कारोबार करेगी। इससे बड़ी आबादी तक बिजली आपूर्ती ही नहीं, बिजली कर्मचारियों और इंजीनियर की सेवाएं भी प्रभावित होगी और बड़ी तादाद में कर्मचारियों पर छंटनी की तलवार लटक जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का इतिहास - दो नाम हमेशा याद रहेंगे- पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नायब सिंह सैनी

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का इतिहास - दो नाम हमेशा याद रहेंगे- पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नायब सिंह सैनी

NEET पेपर लीक के पीड़ित छात्रों को कांग्रेस की श्रद्धांजलि, संजय दत्त व राव नरेंद्र सिंह की अगुवाई में निकला कैंडल मार्च

NEET पेपर लीक के पीड़ित छात्रों को कांग्रेस की श्रद्धांजलि, संजय दत्त व राव नरेंद्र सिंह की अगुवाई में निकला कैंडल मार्च

अग्रवाल वैश्य समाज: साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में रजनीश गुप्ता अध्यक्ष व प्रो. विपिन बने महासचिव

अग्रवाल वैश्य समाज: साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में रजनीश गुप्ता अध्यक्ष व प्रो. विपिन बने महासचिव

मानसून की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की व्यापक समीक्षा - प्रत्येक जिला जारी करेगा टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर

मानसून की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की व्यापक समीक्षा - प्रत्येक जिला जारी करेगा टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर

घोषणाओं नहीं, डिलीवरी की राजनीति ने हरियाणा को बनाया राष्ट्रीय परियोजनाओं का केंद्र -कैप्टन अभिमन्यु

घोषणाओं नहीं, डिलीवरी की राजनीति ने हरियाणा को बनाया राष्ट्रीय परियोजनाओं का केंद्र -कैप्टन अभिमन्यु

प्रदेश की चिकित्सा सुविधाओं में किया जा रहा है निरंतर विस्तार- स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

प्रदेश की चिकित्सा सुविधाओं में किया जा रहा है निरंतर विस्तार- स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून में विद्यार्थियों से करेंगे संवाद- कुमारी सैलजा

राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून में विद्यार्थियों से करेंगे संवाद- कुमारी सैलजा

सामुदायिक पुलिसिंग और जन-सहभागिता से नशे के खिलाफ जन-आंदोलन खड़ा किया जाएगा- नायब सिंह सैनी

सामुदायिक पुलिसिंग और जन-सहभागिता से नशे के खिलाफ जन-आंदोलन खड़ा किया जाएगा- नायब सिंह सैनी

जींद के लिए ऐतिहासिक पल : देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन सफर में सवार होंगे हरियाणा के 200 स्कूली बच्चे

जींद के लिए ऐतिहासिक पल : देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन सफर में सवार होंगे हरियाणा के 200 स्कूली बच्चे

पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री

पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री