Saturday, July 11, 2026
BREAKING
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार '2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना' हिट, 33 लाख महिलाओं को मिले रुपये, जानें अब तक कितने रजिस्ट्रेशन मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं पंजाब: 'तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे', भूपेश बघेल के साथ मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी के इस बयान के मायने समझिए पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस के संग मुलाकात, टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर चर्चा गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

हरियाणा

राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून में विद्यार्थियों से करेंगे संवाद- कुमारी सैलजा

11 जुलाई, 2026 07:41 PM

सिरसा : सिरसा की सांसद, उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद करेंगे।सांसद ने कहा कि आज देश में छात्रों से जुड़ा मुद्दा सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि देश का भविष्य उसके विद्यार्थी हैं। लाखों छात्र-छात्राएं और उनके परिवार बेहतर शिक्षा एवं रोजगार की उम्मीद लेकर वर्षों तक मेहनत करते हैं, लेकिन पेपर लीक और भर्ती घोटालों ने उनके सपनों को गहरी चोट पहुंचाई है। कुमारी सैलजा ने कहा कि जब किसी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होता है तो केवल एक परीक्षा प्रभावित नहीं होती, बल्कि हजारों परिवारों की उम्मीदें टूट जाती हैं। मेहनत करने वाले युवाओं का मनोबल गिरता है, अनेक विद्यार्थी निराशा का शिकार हो जाते हैं और कुछ तो आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाने पर भी मजबूर हो जाते हैं। यह स्थिति देश की शिक्षा व्यवस्था और सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है। नई शिक्षा नीति लागू कर देना ही सरकार की जिम्मेदारी पूरी करना नहीं है, बल्कि परीक्षाओं की पारदर्शिता, निष्पक्षता और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी उतना ही आवश्यक है।कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगातार पेपर लीक और भर्ती अनियमितताओं के मामले सामने आए हैं, जिनका जवाब सरकार को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की आवाज को मजबूती देने, उनकी समस्याओं को सुनने तथा शिक्षा एवं रोजगार से जुड़े मुद्दों पर सार्थक संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून में छात्रों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य की रक्षा, शिक्षा व्यवस्था में विश्वास बहाल करने तथा विद्यार्थियों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाने की दिशा में यह संवाद एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का इतिहास - दो नाम हमेशा याद रहेंगे- पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नायब सिंह सैनी

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का इतिहास - दो नाम हमेशा याद रहेंगे- पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नायब सिंह सैनी

NEET पेपर लीक के पीड़ित छात्रों को कांग्रेस की श्रद्धांजलि, संजय दत्त व राव नरेंद्र सिंह की अगुवाई में निकला कैंडल मार्च

NEET पेपर लीक के पीड़ित छात्रों को कांग्रेस की श्रद्धांजलि, संजय दत्त व राव नरेंद्र सिंह की अगुवाई में निकला कैंडल मार्च

अग्रवाल वैश्य समाज: साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में रजनीश गुप्ता अध्यक्ष व प्रो. विपिन बने महासचिव

अग्रवाल वैश्य समाज: साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में रजनीश गुप्ता अध्यक्ष व प्रो. विपिन बने महासचिव

मानसून की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की व्यापक समीक्षा - प्रत्येक जिला जारी करेगा टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर

मानसून की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की व्यापक समीक्षा - प्रत्येक जिला जारी करेगा टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर

घोषणाओं नहीं, डिलीवरी की राजनीति ने हरियाणा को बनाया राष्ट्रीय परियोजनाओं का केंद्र -कैप्टन अभिमन्यु

घोषणाओं नहीं, डिलीवरी की राजनीति ने हरियाणा को बनाया राष्ट्रीय परियोजनाओं का केंद्र -कैप्टन अभिमन्यु

प्रदेश की चिकित्सा सुविधाओं में किया जा रहा है निरंतर विस्तार- स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

प्रदेश की चिकित्सा सुविधाओं में किया जा रहा है निरंतर विस्तार- स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

निजी कंपनी को बिजली वितरण का पैरलल लाइसेंस निजीकरण की साजिश- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

निजी कंपनी को बिजली वितरण का पैरलल लाइसेंस निजीकरण की साजिश- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

सामुदायिक पुलिसिंग और जन-सहभागिता से नशे के खिलाफ जन-आंदोलन खड़ा किया जाएगा- नायब सिंह सैनी

सामुदायिक पुलिसिंग और जन-सहभागिता से नशे के खिलाफ जन-आंदोलन खड़ा किया जाएगा- नायब सिंह सैनी

जींद के लिए ऐतिहासिक पल : देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन सफर में सवार होंगे हरियाणा के 200 स्कूली बच्चे

जींद के लिए ऐतिहासिक पल : देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन सफर में सवार होंगे हरियाणा के 200 स्कूली बच्चे

पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री

पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री