Saturday, July 11, 2026
BREAKING
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत न्यूजीलैंड का सफल दौरा संपन्न करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वदेश रवाना रिलायंस अनिल अंबानी समूह पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 1,021 करोड़ रुपए की नई संपत्तियां जब्त अमरनाथ यात्रा: नुनवान बेस कैंप पर FRS की मदद से संदिग्ध OGW गिरफ्तार '2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीआं सत्कार योजना' हिट, 33 लाख महिलाओं को मिले रुपये, जानें अब तक कितने रजिस्ट्रेशन मानुका हनी से माओरी संस्कृति तक, पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड में गिनाईं दोनों देशों की समानताएं पंजाब: 'तेल देखेंगे, तेल की धार देखेंगे', भूपेश बघेल के साथ मीटिंग से पहले चरणजीत चन्नी के इस बयान के मायने समझिए पीएम मोदी की न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष क्रिस हिपकिंस के संग मुलाकात, टेक्नोलॉजी-ट्रेड समेत कई मुद्दों पर चर्चा गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जयप्रकाश नारायण पुस्तकालय का लोकार्पण किया

हरियाणा

अग्रवाल वैश्य समाज: साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में रजनीश गुप्ता अध्यक्ष व प्रो. विपिन बने महासचिव

11 जुलाई, 2026 07:48 PM

भिवानी : अग्रवाल वैश्य समाज ने संगठन को राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ साहित्यिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में भी सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का गठन किया है। ये जानकारी देते हुए समाज के महासचिव बलराम गुप्ता ने बताया कि रजनीश गुप्ता कुरुक्षेत्र को इस प्रकोष्ठ का अध्यक्ष एवं प्रो. विपिन गुप्ता भिवानी को महासचिव नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में सविता जैन गुरूग्राम, डॉ. संजय गोयल कैथल, विनोद गोयल हिसार, प्रो. राजेन्द्र प्रसाद गर्ग रोहतक एवं प्रो. संजय गुप्ता रोहतक को उपाध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने बताया कि उनके साथ डाॅ. नीरू मित्तल पंचकूला व खुशबू जैन हांसी को सचिव, पवन मित्तल रोहतक व प्रो. रेखा भिवानी को संगठन सचिव की जिम्मेवारी सौंपी है तथा प्रचार सचिव का कार्यभार डॉ. विरेन्द्र गोयल कुरूक्षेत्र को सौंपा गया है।

बलराम गुप्ता ने कहा कि नवगठित प्रकोष्ठ के माध्यम से प्रदेशभर में साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं कला प्रेमी वैश्यजनों को जोड़ा जाएगा ताकि उनकी प्रतिभाओं को समाज के माध्यम से एक मंच प्रदान किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस प्रकोष्ठ के माध्यम से काव्य गोष्ठियों, कवि सम्मेलनों, पुस्तक विमोचन कार्यक्रमों, सांस्कृतिक उत्सवों, नाट्य प्रस्तुतियों तथा भारतीय संस्कृति एवं सामाजिक मूल्यों पर आधारित विभिन्न आयोजनों का नियमित संचालन किया जाएगा। इससे समाज की नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुडने के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभा सकेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला का स्पष्ट दृष्टिकोण है कि कोई भी संगठन केवल सामाजिक गतिविधियों से ही नहीं, बल्कि अपनी सांस्कृतिक और वैचारिक समृद्धि से भी मजबूत बनता है। इसी सोच के अनुरूप संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों का लगातार विस्तार किया जा रहा है ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग की प्रतिभा को मंच मिल सके। महासचिव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनकी सक्रियता और अनुभव के बल पर साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संगठन की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि यह प्रकोष्ठ समाज की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, नई पीढ़ी में सामाजिक मूल्यों के संवर्धन तथा साहित्यिक सृजन को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

महासचिव ने बताया कि इस नव गठित साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के मार्गदर्शन के लिए अनुभवी एवं प्रतिष्ठित बुद्धिजीवियों को प्रभारी एवं संरक्षक पद की जिम्मेवारी सौंपते हुए डाॅ. राजेश गुप्ता सोनीपत को प्रभारी बनाया गया है तथा संरक्षक मंडल में वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. मधुकांत रोहतक, प्रो. अंजना गर्ग रोहतक, प्रो. लालचंद गुप्त मंगल कुरुक्षेत्र तथा डाॅ. जयभगवान सिंगला कुरुक्षेत्र को शामिल किया गया है। संगठन का विश्वास है कि उनके लंबे साहित्यिक अनुभव, सामाजिक सरोकारों और वैचारिक नेतृत्व से प्रकोष्ठ की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी तथा प्रदेशभर में साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में प्रभावी और रचनात्मक कार्यों को गति प्राप्त होगी।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का इतिहास - दो नाम हमेशा याद रहेंगे- पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नायब सिंह सैनी

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का इतिहास - दो नाम हमेशा याद रहेंगे- पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नायब सिंह सैनी

NEET पेपर लीक के पीड़ित छात्रों को कांग्रेस की श्रद्धांजलि, संजय दत्त व राव नरेंद्र सिंह की अगुवाई में निकला कैंडल मार्च

NEET पेपर लीक के पीड़ित छात्रों को कांग्रेस की श्रद्धांजलि, संजय दत्त व राव नरेंद्र सिंह की अगुवाई में निकला कैंडल मार्च

मानसून की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की व्यापक समीक्षा - प्रत्येक जिला जारी करेगा टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर

मानसून की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की व्यापक समीक्षा - प्रत्येक जिला जारी करेगा टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर

घोषणाओं नहीं, डिलीवरी की राजनीति ने हरियाणा को बनाया राष्ट्रीय परियोजनाओं का केंद्र -कैप्टन अभिमन्यु

घोषणाओं नहीं, डिलीवरी की राजनीति ने हरियाणा को बनाया राष्ट्रीय परियोजनाओं का केंद्र -कैप्टन अभिमन्यु

प्रदेश की चिकित्सा सुविधाओं में किया जा रहा है निरंतर विस्तार- स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

प्रदेश की चिकित्सा सुविधाओं में किया जा रहा है निरंतर विस्तार- स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

निजी कंपनी को बिजली वितरण का पैरलल लाइसेंस निजीकरण की साजिश- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

निजी कंपनी को बिजली वितरण का पैरलल लाइसेंस निजीकरण की साजिश- भूपेंद्र सिंह हुड्डा

राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून में विद्यार्थियों से करेंगे संवाद- कुमारी सैलजा

राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून में विद्यार्थियों से करेंगे संवाद- कुमारी सैलजा

सामुदायिक पुलिसिंग और जन-सहभागिता से नशे के खिलाफ जन-आंदोलन खड़ा किया जाएगा- नायब सिंह सैनी

सामुदायिक पुलिसिंग और जन-सहभागिता से नशे के खिलाफ जन-आंदोलन खड़ा किया जाएगा- नायब सिंह सैनी

जींद के लिए ऐतिहासिक पल : देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन सफर में सवार होंगे हरियाणा के 200 स्कूली बच्चे

जींद के लिए ऐतिहासिक पल : देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के उद्घाटन सफर में सवार होंगे हरियाणा के 200 स्कूली बच्चे

पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री

पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री