Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

सांसद सैलजा ने लोकसभा में उठाई हिसार-फतेहाबाद-सिरसा रेल लाइन की मांग

11 मार्च, 2026 08:37 PM

सिरसा : सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने आज लोकसभा में हिसार-फतेहाबाद-सिरसा नई रेलवे लाइन परियोजना का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार से इस परियोजना का पुनर्मूल्यांकन कर इसे स्वीकृति देने की मांग की। लोकसभा में पूछे गए तारांकित प्रश्न के उत्तर में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि हिसार और सिरसा पहले से ही भट्टू कलां के माध्यम से भारतीय रेल नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि हिसार से फतेहाबाद और अग्रोहा के रास्ते सिरसा तक लगभग 93 किलोमीटर लंबी प्रस्तावित रेल लाइन का सर्वेक्षण किया गया था, लेकिन कम यातायात अनुमान के कारण इस परियोजना को आगे नहीं बढ़ाया जा सका। रेल मंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी रेलवे परियोजना की स्वीकृति कई मानकों पर आधारित होती है, जिनमें संभावित यातायात, परियोजना की लाभप्रदता, क्षेत्रीय संपर्क, भीड़भाड़ वाली लाइनों को राहत, जनप्रतिनिधियों की मांग, सामाजिक-आर्थिक लाभ तथा उपलब्ध बजट जैसे कारक शामिल होते हैं।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि हिसार-फतेहाबाद-सिरसा रेल लाइन लंबे समय से क्षेत्र की जनता की महत्वपूर्ण मांग रही है और केवल आर्थिक प्रतिफल के आधार पर इस परियोजना को ठंडे बस्ते में डालना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि इस रेल लाइन के बनने से क्षेत्र में उद्योग, व्यापार, कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाएं पैदा होंगी और लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।

कुमारी सैलजा ने यह भी कहा कि अग्रोहा का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व अत्यंत बड़ा है, जिसे सरकार नजरअंदाज कर रही है। अग्रोहा अग्रवाल समाज का प्रमुख तीर्थ स्थल बनकर पूरे देश में विकसित हो रहा है और यहां प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्होंने मांग की कि अग्रोहा को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने के लिए इस परियोजना का सामाजिक और धार्मिक महत्व के आधार पर पुनर्मूल्यांकन किया जाना चाहिए।
सांसद ने सरकार द्वारा इस परियोजना को वर्षों से ठंडे बस्ते में डालने पर भी आपत्ति जताई और कहा कि यदि परियोजना का पुनर्मूल्यांकन किया जाता है तो उसके सर्वेक्षण, स्वीकृति और निर्माण कार्य के लिए स्पष्ट समय-सीमा तय की जानी चाहिए, ताकि लंबे समय से प्रतीक्षित इस रेल सुविधा का लाभ क्षेत्र की जनता को मिल सके।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान