Saturday, March 28, 2026
BREAKING
Weather Update: एनसीआर में मौसम का बदला मिजाज, तेज बारिश और आंधी का अनुमान; येलो अलर्ट जारी PNG यूजर्स अब घर बैठे ही सरेंडर कर सकते हैं एलपीजी कनेक्शन: सचिव निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा, NCB और अल्ट्राटेक के बीच समझौता मध्य पूर्व संकट: आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भारत-इजरायल साझेदारी हुई और गहरी मोदी कैबिनेट ने एक्साइज ड्यूटी कटौती को बताया जनहितकारी, पीएम मोदी का जताया आभार ‘चुनाव का पर्व, पश्चिम बंगाल का गर्व’: मतदाता जागरूकता अभियान तेज, हावड़ा में भव्य कार्यक्रम केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70% किया प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति की भेंट प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह को बधाई दी अयोध्या में रामलला का सूर्य तिलक, पीएम मोदी ने किया दर्शन

खेल

सहवाग, एडुल्जी और अरविंद डिसिल्वा को ICC ने दिया बड़ा सम्मान, इस खास क्लब में हुए शामिल

13 नवंबर, 2023 04:51 PM

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, हमवन महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान डायना एडुल्जी और श्रीलंकाई बल्लेबाज अरविंदा डिसिल्वा को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। आईसीसी ने सोमवार को तीनों खिलाड़ियों को सदस्य के रूप हॉल ऑफ फेम में शामिल किए जाने की घोषणा की। वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले विश्वकप 2023 के पहले सेमीफाइनल से पहले इन तीनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। एडुल्जी हाल ऑफ फेम में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं।

एडुल्जी ने अपनी इस उपलब्धि पर कहा, “मैं आईसीसी और ज्यूरी को धन्यवाद करना चाहूंगी, जिन्होंने आईसीसी हॉल ऑफ़ फ़ेम 2023 के लिए मेरा नाम चयनित किया। यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनना निश्चित रूप से मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। यह ना सिर्फ मेरे, मेरे परिवार, दोस्तों बल्कि बीसीसीआई और भारतीय महिला क्रिकेट के लिए भी गर्व की बात है।” बाएं हाथ की गेंदबाज एडुल्जी ने भारत के लिए 20 टेस्ट और 30 एकदिवसीय मैच खेले हैं और उनके नाम 107 अंतरराष्ट्रीय विकेट हैं। इसके बाद वह एक सफल क्रिकेट प्रशासक भी बनीं और वह वर्तमान में रिटायर्ड भारतीय महिला क्रिकेटरों के रोजगार अवसरों को बढ़ाने के मुद्दे पर काम करती हैं।

आईसीसी ने एक बयान जारी करते हुए कहा, “एडुल्जी का योगदान मैदान के अंदर से अधिक मैदान से बाहर है और उन्होंने दशकों से भारत में महिला क्रिकेट को बढ़ाने में अपना योगदान दिया है।” विस्फोटक बल्लेबाज सहवाग ने भारत के लिए 104 टेस्ट, 251 वनडे और 19 टी20आई खेले हैं। वह 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व विजेता भारतीय टीम के अहम सदस्य भी थे।

सहवाग ने कहा, “मैं आईसीसी और ज्यूरी को इस सम्मान के लिए धन्यवाद देता हूं। मुझे ख़ुशी है और मैं आभारी हूं कि मैंने अपने जीवन के अधिकतर हिस्से में वह काम किया, जो मुझे सबसे अधिक पसंद है-क्रिकेट बॉल को हिट करना।” उनके नाम 23 टेस्ट शतकों सहित कुल 8586 टेस्ट रन हैं। वह टेस्ट मैचों में तिहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज है। उन्होंने यह कारनामा दो बार किया, जिसमें अगले कुछ नाम डॉन ब्रैडमेन, ब्रायन लारा और क्रिस गेल के हैं। उनका टेस्ट स्ट्राइक रेट 82.23 का था यह उनकी विस्फोटक क्षमता को बताता है।

सहवाग के नाम एकदिवसीय क्रिकेट में 104.33 के स्ट्राइक रेट और 15 शतकों के साथ 8273 रन है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रनों की पारी खेली थी। 1996 विश्व कप फाइनल में शतक लगाकर अपनी टीम को विश्व विजेता बनाने वाले डीसिल्वा इस सूची में शामिल होने वाले तीसरे नए नाम हैं। वह भी अपनी आतिशी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उनके नाम 93 टेस्ट मैचों में 6361 और 308 वनडे में 9284 रन हैं।

उन्होंने कहा, “आईसीसी हॉल ऑफ फेम का सबसे बड़ा सम्मान हासिल करना मेरे लिए गर्व की बात है और मैं इसके लिए आभारी हूं। यह मेरे क्रिकेटिंग यात्रा के त्याग और समर्पण का ईनाम है। मैं इसके लिए अपने परिवार, माता-पिता, बहन, पत्नी, बच्चों, दोस्तों, कप्तान, कोच, एंकर, टीममेट्स, विपक्षी टीम के खिलाड़ियों और फ़ैस को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने लगातार मुझे इस यात्रा के लिए प्रेरित किया और मेरे सुख-दुःख में हमेशा मेरी ताकत बने रहें। मैं इस सम्मान, पहचान और प्रशंसा के लिए आईसीसी और वोटिंग कमेटी का भी धन्यवाद देता हूं।”

 
 
 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ