Thursday, February 26, 2026
BREAKING
नेतन्याहू ने PM मोदी के दौरे को “बहुत फायदेमंद और दिल को छूने वाला” बताया PM मोदी ने गाजा शांति प्रयासों का किया समर्थन , कहा-मानवता को कभी भी संघर्ष का शिकार नहीं बनना चाहिए India-Israel: PM मोदी ने कहा-FTA जल्द ही हो जाएगा फाइनल, ‘क्रिटिकल और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप’ की घोषणा West Bengal: भारतीय चुनाव आयोग एक चरण में चुनाव के लिए 2500 सीएपीएफ कंपनियों की जरूरत हिब्रू में पीएम मोदी का संदेश, ‘जय हिंद’ से हर्जोग ने दिया दिल जीतने वाला जवाब भारत–इजरायल साझेदारी से पाकिस्तान की सियासत में सरगर्मी, सीनेट का रुख चर्चा में वैश्विक नेता बनने के लिए राष्ट्र को औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्ति पानी होगी : उपराष्ट्रपति यूपी सरकार और यामानाशी के बीच ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक पर ऐतिहासिक समझौता Assam में 5,067 करोड़ की 35 औद्योगिक इकाइयों को मंजूरी, बोले Himanta Biswa Sarma- रोजगार से रुकेगा पलायन Piyush Goyal की अमेरिकी वाणिज्य सचिव से मुलाकात, आर्थिक साझेदारी पर ‘बहुत ही सार्थक चर्चा’ हुई

हरियाणा

सरकार कभी भी चर्चा करने से पीछे नहीं हटी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

26 फ़रवरी, 2026 08:08 PM
चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात कहने का अधिकार है, लेकिन विपक्ष लगातार झूठ बोलकर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहा है।
 
बुधवार को सदन में विपक्ष के नेता श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट करने की बात पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी पुलिस ने ना किसी को कुछ कहा है और ना कहीं गए हैं। हाउस अरेस्ट की कोई जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के सदस्य जो सदन में फोटो दिखा रहे हैं उसमें तो ऐसा कुछ भी नहीं लग रहा है।
 
विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष में सुनने का मायदा नहीं रहा। विपक्षी हर रोज एक नया झूठ लेकर आते हैं। कभी कहते हैं ईवीएम हैक कर ली, कभी कहते हैं वोट चोरी हो गए हैं। अब हाउस अरेस्ट का नया शिगूफा लाये हैं। विपक्ष का काम सिर्फ झूठ बोलने का रह गया, लेकिन आज प्रदेश की जनता इनको देख रही है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि इनके नेता की तरफ से एक घर से 600 वोट बनने की बात भी कही गई थी, लेकिन जब मीडिया ने इस बात की जांच पड़ताल की तो पता चला कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। विपक्ष का काम सिर्फ झूठ का नया  शिगूफा  पैदा करना है। इनके पास प्रदेश के विकास का कोई मुद्दा नहीं है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने गत दिवस भी सदन में स्पष्ट किया था कि लोकतंत्र में विपक्ष का भी अधिकार होता है कि वह सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा है तो उसे सही ढंग से उठाए। उन्होंने कहा कि कल के प्रदर्शन पर  हाईकोर्ट ने सड़क जाम पर संज्ञान लिया था। चंडीगढ़ प्रशासन ने सेक्टर-25 में एक जगह निर्धारित की है वहां जाकर विपक्ष के लोग प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार के खिलाफ अगर झूठ बोलना चाहता है तो वहां जाकर बोले, उनको किसी ने मना नहीं किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कभी भी चर्चा करने से पीछे नहीं हटी है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

1 अप्रैल 2027 से चरखी दादरी में सशस्त्र बल तैयारी संस्थान की कक्षाएं होंगी शुरू

1 अप्रैल 2027 से चरखी दादरी में सशस्त्र बल तैयारी संस्थान की कक्षाएं होंगी शुरू

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक

एयर एम्बुलैंस क्रैश मामला: सोनीपत में रह रहे अजय का छलका दर्द, हादसे में खो दिए भाई-भाभी व रिश्तेदार

एयर एम्बुलैंस क्रैश मामला: सोनीपत में रह रहे अजय का छलका दर्द, हादसे में खो दिए भाई-भाभी व रिश्तेदार

हरियाणा में 298 विद्यालय में रेगुलर टीचर नहीं , हरियाणा सरकार जल्द उठाएगी ये कदम

हरियाणा में 298 विद्यालय में रेगुलर टीचर नहीं , हरियाणा सरकार जल्द उठाएगी ये कदम

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: हरियाणा में रनिंग ट्रायल सफल, 70 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी रेलगाड़ी

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन: हरियाणा में रनिंग ट्रायल सफल, 70 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी रेलगाड़ी

IPS वाई पूरण कुमार की बेटी को लेकर हरियाणा सरकार ने किया बड़ा फैसला, जानें क्या है खास

IPS वाई पूरण कुमार की बेटी को लेकर हरियाणा सरकार ने किया बड़ा फैसला, जानें क्या है खास

गुरुग्राम इफको चौक से फरीदाबाद-नोएडा तक जुड़ेगी रैपिड मेट्रो लाइन: सीएम नायब सिंह सैनी

गुरुग्राम इफको चौक से फरीदाबाद-नोएडा तक जुड़ेगी रैपिड मेट्रो लाइन: सीएम नायब सिंह सैनी

आयकर विभाग, हिसार ने आयोजित किया आउटरीच कार्यक्रम

आयकर विभाग, हिसार ने आयोजित किया आउटरीच कार्यक्रम

घनश्याम दास अरोड़ा ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, सामाजिक सुरक्षा से लेकर किसान-महिला सशक्तिकरण तक योजनाओं का ब्योरा दिया

घनश्याम दास अरोड़ा ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, सामाजिक सुरक्षा से लेकर किसान-महिला सशक्तिकरण तक योजनाओं का ब्योरा दिया

नायब सिंह सैनी ने बोर्ड परीक्षाओं के निष्पक्ष संचालन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

नायब सिंह सैनी ने बोर्ड परीक्षाओं के निष्पक्ष संचालन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश