Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

सभी महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह दिए जाए: कुमारी सैलजा

08 मार्च, 2026 06:26 PM

चंडीगढ़ : सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की सभी बहनों-बेटियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकारों को ठोस और प्रभावी कदम उठाने चाहिए। कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने वर्ष 2025-26 के बजट में लाडो-लक्ष्मी योजना के लिए 5,000 करोड़ की घोषणा कर बड़े-बड़े दावे किए, लेकिन वास्तविकता यह है कि इस राशि का अधिकांश भाग खर्च ही नहीं किया गया। प्रदेश की लगभग 95 लाख महिलाओं में से बहुत कम महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिल पाया है। उन्होंने कहा कि 15 सितंबर 2025 को जारी अधिसूचना में महिलाओं के लिए कई जटिल शर्तें लगा दी गई हैं, जैसे हर महीने जीवित होने का प्रमाण देना और अन्य सरकारी सहायता लेने पर रोक। इन शर्तों के कारण बड़ी संख्या में पात्र महिलाएं इस योजना से बाहर हो गई हैं, जो कि महिला सशक्तिकरण की भावना के विपरीत है। कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस के संकल्प के अनुरूप प्रदेश की सभी महिलाओं को लाडो-लक्ष्मी योजना के तहत 2100 प्रतिमाह दिया जाना चाहिए तथा योजना में लगाई गई अनावश्यक और जटिल शर्तों को तुरंत हटाया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल घोषणाओं से नहीं बल्कि प्रभावी नीतियों और उनके सही क्रियान्वयन से संभव है। सरकार को चाहिए कि वह इस योजना की समीक्षा कर इसे सरल और पारदर्शी बनाए ताकि प्रदेश की हर पात्र महिला तक इसका लाभ पहुंचे। अंत में कुमारी सैलजा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को पुन: शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज और सरकार दोनों की जिम्मेदारी है कि महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और सशक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान