Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

दुनिया

सत्ता संतुलन की कवायद: प्रधानमंत्री के फैसले के बाद राष्ट्रपति पद को लेकर बीएनपी में मंथन शुरू

17 फ़रवरी, 2026 12:43 PM

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने 13वें संसदीय चुनाव में बड़ी जीत हासिल कर सत्ता की चाभी अपने हाथ में थाम ली है। पीएम तारिक रहमान होंगे लेकिन देश का अगला राष्ट्रपति कौन होगा, इस पर पार्टी में चर्चा शुरू हो गई है। सोशल मीडिया और लोकल मीडिया में कई नाम उछाले जा रहे हैं।

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के एक सूत्र का हवाला देते हुए, बांग्लादेश के जाने-माने बांग्ला अखबार प्रोथोम आलो ने बताया कि स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य खंडाकर मोशर्रफ हुसैन को राष्ट्रपति बनाना चाहते हैं। बीएनपी के एक और स्टैंडिंग कमेटी मेंबर, नजरुल इस्लाम खान का नाम भी चर्चा में है।

इसके अलावा, बांग्लादेशी न्यूज आउटलेट एखोन टीवी ने बताया कि खंडाकर मोशर्रफ हुसैन और नजरुल इस्लाम खान के साथ, बीएनपी नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर और अब्दुल मोईन खान को भी संभावित राष्ट्रपति उम्मीदवार माना जा रहा है। हालांकि, प्रोथोम आलो ने कई बीएनपी सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि पार्टी का झुकाव खंडाकर मोशर्रफ हुसैन की तरफ ज्यादा है।

अध्यक्ष तारिक रहमान के नेतृत्व में, बीएनपी ने हालिया चुनाव में 209 सीटें हासिल कीं, और नव निर्वाचित सदस्य मंगलवार को शपथ लेंगे, जिसके बाद कैबिनेट मेंबर शपथ लेंगे। रिपोर्ट्स बताती हैं कि बीएनपी की मीटिंग्स में कैबिनेट बनाने को लेकर अंदरूनी चर्चा भी हो रही है। जहां कई मंत्री की नियुक्ति लगभग तय हो चुकी है, वहीं पार्टी अगले राष्ट्रपति का चुनाव करने को लेकर भी मंथन कर रही है।बांग्लादेश के मौजूदा राष्ट्रपति, मोहम्मद शहाबुद्दीन, नई सरकार बनने के बाद इस्तीफा दे सकते हैं। दिसंबर 2025 में एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया आउटलेट को दिए इंटरव्यू में, उन्होंने पद छोड़ने का इरादा जताया था।

बांग्लादेश अवामी लीग ने उन्हें नॉमिनेट किया था, और 2023 में 75 साल की उम्र में, वो निर्विरोध चुने गए थे। शहाबुद्दीन का पांच साल का कार्यकाल अप्रैल 2028 तक है; हालांकि, उनकी बातों से लगता है कि तब तक उनके पद पर बने रहने की संभावना नहीं है।बीएनपी, जिसे 209 सीटें मिली हैं, के लिए राष्ट्रपति का चुनाव कथित तौर पर एक औपचारिकता मात्र है। संविधान के अनुसार, संसद सदस्य वोटिंग के जरिए नए राष्ट्रपति का चुनाव करते हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’