Saturday, July 11, 2026
BREAKING
जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

खेल

संजू सैमसन की केरल क्रिकेट में वापसी, बने KCL के सबसे महंगे खिलाड़ी

05 जुलाई, 2025 07:10 PM

तिरुवनंतपुरम। संजू सैमसन पिछले सीजन विजय हज़ारे दल से विवादास्पद तरीक़े से बाहर हो गए थे, लेकिन अच्छी बात ये है कि केरल क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) के साथ उनके रिश्ते अभी भी अच्छे हैं। शनिवार को भारत और राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज की लोकप्रियता एक बार फिर देखने को मिली जब वह केरल क्रिकेट लीग (केसीएल) नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी बने। उन्हें कोचि ब्लू टाइगर्स ने 26.60 लाख रुपए में रिकॉर्ड बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा। आईपीएल 2025 के बाद संजू सैमसन के लिए ये पहली प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिता होगी। सैमसन ने आईपीएल 2025 में आरआर के लिए नौ मुक़ाबले खेले थे। राजस्थान का अभियान अच्छा नहीं रहा था, आरआर ने चार जीत और दस हार के साथ नौवें स्थान पर प्रतियोगिता खत्म की थी। सैमसन प्रतियोगिता के काफी मुकाबले साइड स्ट्रेन की वजह से नहीं खेल पाए थे।

केसीएल के साथ सैमसन की केरल क्रिकेट में भी वापसी हो रही है, जहां उन्हें पिछली बार विजय हजारे दल से बाहर कर दिया गया था। सैमसन को इसलिए दल से बाहर होना पड़ा था क्योंकि प्रतियोगिता की तैयारी के लिए आयोजित कैंप में उन्होंने हिस्सा नहीं लिया था। केसीए ने कहा था कि हम एक उदाहरण पेश करना चाहते थे, जबकि भारतीय बल्लेबाज ने कहा था कि उन्होंने बोर्ड से लिखित आवेदन के जरिए अनुमति मांगी थी कि वह इस कैंप का हिस्सा नहीं रह पाएंगे। सैमसन को इस लीग का ब्रैंड एबेंसडर बनाया गया है, वह केसीएल का पहला सीजन अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धता की वजह से नहीं खेल पाए थे। उन्हें तब इससे आराम दिया गया था और नीलामी से उनका नाम वापस ले लिया गया था। उसके बाद से सैमसन लगातार भारतीय टी20 दल का हिस्सा रहे हैं, जहां उन्होंने बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन शतक भी लगाए थे।

विष्णु विनोद, जो मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं, सैमसन के बाद इस लीग में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। इस विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए 13.8 लाख रुपए की बोली लगी जबकि ऑलराउंडर जलज सक्सेना को 12.6 लाख रुपए में खरीदा गया। केसीएल का पहला सीजन इसलिए भी चर्चा में रहा था क्योंकि वहां से निकले युवा कलाई के स्पिनर विग्नेश पुथुर को आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा था। उन्हें दक्षिण अफ्रीका भी ले जाया गया था, जहां वह एमआई केप टाउन के नेट गेंदबाज थे। पुथुर पहले सीज़न में 3.75 लाख रुपए में अलेप्पी रिप्पल्स के साथ जुड़े थे, उन्हें दूसरे सीजन में रिटेन किया गया है। पुथुर आईपीएल 2025 में चोटिल हो गए थे, जहां उन्होंने पांच मैचों में छह विकेट झटके थे। उसके बाद पुथुर पहली बार किसी प्रतिस्पर्धी प्रतियोगिता में खेलते नजर आएंगे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी