Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग योगी सरकार अगले तीन साल में तैयार करेगी 57 हजार बीमा सखी भारत साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करेगा: विदेश मंत्री जयशंकर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में एक्शन, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार ओटीएस स्कीम को मिला भरपूर समर्थन, सरकार की पारदर्शीनीतियों में करदाताओं का विश्वास बढ़ा: हरपाल सिंह चीमा पंजाब का सार्वभौमिक स्वास्थ्य मॉडल आयुष्मान भारत से बेहतर, बिना शर्त हर परिवार को कवरेज

दुनिया

श्रीलंकाई नेताओं का जयशंकर को धन्यवाद, कहा-“जब भी मुसीबत आई भारत ने संभाला... साथ खड़ा रहा”

23 दिसंबर, 2025 05:45 PM

चक्रवात डिटवाह के बाद श्रीलंका में भारत की त्वरित और व्यापक सहायता को लेकर वहां के शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर का आभार जताया है। श्रीलंका के नेता प्रतिपक्ष और विपक्षी गठबंधन समागी जन बलवेगया के प्रमुख साजिथ प्रेमदासा ने जयशंकर से मुलाकात के बाद कहा कि “कठिन समय में सच्चे पड़ोसी ही आगे आते हैं। भारत ने उस वक्त मदद की, जब इसकी सबसे ज्यादा ज़रूरत थी।”श्रीलंकाई नेताओं ने जयशंकर को धन्यवाद करते हुए कहा- जब भी मुसीबत आई भारत ने संभाला और साथ खड़ा रहा।

प्रेमदासा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि भारत और श्रीलंका को हमेशा अच्छे पड़ोसियों की तरह साथ खड़े रहना चाहिए। वहीं, जयशंकर ने भी इस मुलाकात को उपयोगी बताते हुए कहा कि दोनों पक्षों के बीच चक्रवात डिटवाह के बाद भारत द्वारा प्रस्तावित पुनर्निर्माण पैकेज पर विस्तार से चर्चा हुई। अपने दौरे के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने श्रीलंका में बसे भारतीय कारोबारी समुदाय से भी मुलाकात की और राहत कार्यों में उनके योगदान की सराहना की। इसके अलावा उन्होंने श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिता हेराथ, स्वास्थ्य मंत्री नलिंदा जयतिस्सा, श्रम एवं उप-वित्त मंत्री अनिल जयंत और उप-पर्यटन मंत्री रुवन रणसिंघे से भी बातचीत की। इन बैठकों में श्रीलंका के पुनर्निर्माण और राहत उपायों को लेकर भारत की पूर्ण प्रतिबद्धता दोहराई गई।

जयशंकर ने श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूरिया से मुलाकात कर भारत के अडिग समर्थन का भरोसा दिया और राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से भेंट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से एकजुटता और शुभकामनाओं का संदेश सौंपा। इस दौरान भारत ने श्रीलंका के लिए 450 मिलियन डॉलर के पुनर्निर्माण पैकेज की घोषणा की, जिसमें सड़क, रेलवे और पुलों की मरम्मत, पूरी तरह और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त घरों का निर्माण, स्वास्थ्य व शिक्षा क्षेत्र की मदद, कृषि सहायता और आपदा प्रबंधन को मजबूत करना शामिल है।

इसके साथ ही, उत्तरी प्रांत के किलिनोच्ची जिले में भारत द्वारा हवाई मार्ग से लाए गए 120 फीट लंबे ड्यूल कैरिजवे बेली ब्रिज का उद्घाटन भी किया गया, जो चक्रवात से सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक है। यह सहायता ऑपरेशन सागर बंधु के तहत दी गई। जयशंकर का यह दौरा भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ नीति को मजबूती देता है और आपदा के समय श्रीलंका के साथ भारत की गहरी साझेदारी को दर्शाता है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर

अमेरिका विश्व ऊर्जा बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है: रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

अमेरिका विश्व ऊर्जा बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है: रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

ईरान के भीषण हमलों के बीच ब्रिटेन ने अपने परमाणु सबमरीन को अरब सागर में किया तैनात

ईरान के भीषण हमलों के बीच ब्रिटेन ने अपने परमाणु सबमरीन को अरब सागर में किया तैनात

ईरान ने युद्ध समाप्ति के लिए नई शर्तों के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा

ईरान ने युद्ध समाप्ति के लिए नई शर्तों के साथ क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा

ईरान ने क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा, युद्ध खत्म करने के लिए दोहराई शर्तें

ईरान ने क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा, युद्ध खत्म करने के लिए दोहराई शर्तें

होर्मुज में धमाका: UAE तट पर जहाज पर प्रोजेक्टाइल हमले से हिला वैश्विक तेल मार्ग

होर्मुज में धमाका: UAE तट पर जहाज पर प्रोजेक्टाइल हमले से हिला वैश्विक तेल मार्ग