Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

शेख हसीना ने ठुकराया ICT का फैसला ! कहा- मुझे “राजनीतिक हत्या” नहीं करवानी, बांग्लादेश लौटने से किया इंकार

22 दिसंबर, 2025 04:07 PM

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल (ICT) के हालिया फैसले के बाद देश लौटने की मांग को सख्ती से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में उनकी वापसी “राजनीतिक हत्या” के समान होगी और वह तब तक बांग्लादेश नहीं लौटेंगी, जब तक वहां एक वैध सरकार और स्वतंत्र न्यायपालिका बहाल नहीं होती। एक इंटरव्यू में शेख हसीना ने अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस को चुनौती देते हुए कहा कि यदि मामला निष्पक्ष है तो इसे अंतरराष्ट्रीय न्यायालय, द हेग, में ले जाया जाए। उन्होंने दावा किया कि वहां एक स्वतंत्र अदालत उन्हें पूरी तरह बरी कर देगी।

हसीना ने ICT के फैसले को “न्यायिक प्रक्रिया नहीं बल्कि राजनीतिक बदले की कार्रवाई” बताया। उनका आरोप है कि उन्हें न तो अपनी सफाई रखने का अवसर दिया गया और न ही अपनी पसंद के वकील नियुक्त करने की अनुमति। उन्होंने इसे अवामी लीग के खिलाफ “विच हंट” करार दिया। गौरतलब है कि नवंबर में ICT-1 ने जुलाई-अगस्त 2024 के जनआंदोलन के दौरान कथित “मानवता के खिलाफ अपराधों” के मामले में शेख हसीना को दोषी ठहराया था। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें मृत्युदंड की सजा सुनाई गई। इस मामले में पूर्व पुलिस प्रमुख और गृह मंत्री पर भी आरोप तय किए गए हैं। शेख हसीना ने अंतरिम यूनुस सरकार को अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा कि अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाकर फरवरी में प्रस्तावित चुनाव कराना लोकतंत्र का मज़ाक है। उन्होंने कहा, “अवामी लीग के बिना चुनाव, चुनाव नहीं बल्कि ताजपोशी है।”

उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी स्थिति में मतदाता भागीदारी गिरेगी और बनने वाली सरकार के पास न नैतिक अधिकार होगा और न ही जनसमर्थन। भारत-बांग्लादेश संबंधों पर बोलते हुए हसीना ने कहा कि मौजूदा सरकार भारत के प्रति शत्रुतापूर्ण बयानबाजी कर रही है और धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कट्टरपंथी इस्लामी तत्वों को सत्ता में संरक्षण मिलने का आरोप लगाया और कहा कि यही तत्व भारत विरोधी माहौल बना रहे हैं। हसीना ने भारत को बांग्लादेश का सबसे भरोसेमंद साझेदार बताते हुए कहा कि लोकतंत्र की बहाली के बाद द्विपक्षीय रिश्ते फिर स्थिर और मजबूत होंगे। उन्होंने भारत द्वारा दी गई मेहमाननवाज़ी और राजनीतिक समर्थन के लिए आभार भी व्यक्त किया। अंत में, हसीना ने स्पष्ट किया कि उन्होंने बांग्लादेश इसलिए छोड़ा ताकि और खून-खराबा न हो, न कि इसलिए कि वह जवाबदेही से डरती हैं। उनका कहना था कि मौजूदा हालात में बांग्लादेश अंदरूनी तौर पर अस्थिर है और इसका असर पूरे दक्षिण एशिया की सुरक्षा पर पड़ सकता है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर