Sunday, July 12, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

खेल

व्हीलचेयर क्रिकेट: पंजाब ने टी10 नेशनल चैम्पियनशिप जीती

21 जून, 2024 04:30 PM

मोहाली: वीर सिंह संधू की कप्तानी वाली पंजाब व्हीलचेयर क्रिकेट टीम ने हाल ही में उत्तर प्रदेश को हराकर ग्वालियर में श्रीमंत माधवराव सिंधिया मेमोरियल टी 10 नेशनल चैंपियनशिप जीती। टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया था।

पंजाब 27 रन से जीता. रोहित अनोत्रा की 25 गेंदों पर 50 रनों की विस्फोटक पारी ने पंजाब को 92 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। बाद में पंजाब के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूपी को 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 65 रन पर रोक दिया। पंजाब की ओर से खेले गए 5 मैचों में से 2 में रोहित अनोत्रा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला और 2 मैचों में कप्तान वीर सिंह संधू को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। संधू को टूर्नामेंट के बेस्ट फील्डर का पुरस्कार भी दिया गया।

संधू और अनोत्रा दोनों ने पैराप्लेजिक रिहैबिलिटेशन सेंटर (पीआरसी) में मीडिया से बातचीत की, जहां रहने वाले कुछ लोग पंजाब टीम का भी हिस्सा थे। संधू ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "टी10 नेशनल चैंपियनशिप में मेरे और रोहित के प्रदर्शन की बदौलत हम दोनों को ग्रेटर नोएडा में एपीएल अपोलो व्हीलचेयर क्रिकेट टी20 सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाली भारतीय टीम में चुना गया।" दरअसल पीआरसी के कुबेर सिंह, मोहम्मद लतीफ, रविंदर भंडारी और रंजीत कुमार पंजाब टीम का हिस्सा थे।

उल्लेखनीय है कि पीआरसी के सिपाही कुबेर सिंह रिजर्व के रूप में भारतीय टीम का हिस्सा थे।

संधू ने कहा, "यह गर्व का क्षण था कि न केवल मुझे श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम में चुना गया, बल्कि उप-कप्तान भी बनाया गया।" गौरतलब है कि टीम इंडिया के विकेटकीपर और उप-कप्तान के रूप में चुने गए वीर सिंह संधू ने रोहित अनोत्रा के साथ मिलकर पूरी सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया। रोहित अनोत्रा ने दूसरे मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता और वीर सिंह संधू ने अपनी शानदार विकेटकीपिंग स्किल्स से सभी को प्रभावित किया।

रोहित अनोत्रा ने कहा, "मुझे खुशी है कि भारत ने टी-20 भारत-श्रीलंका सीरीज में दबदबा बनाया और सभी पांच मैच जीतकर श्रीलंका पर 5-0 की जीत हासिल की।"

संधू ने आगे कहा, "जहां तक राष्ट्रीय चैंपियनशिप का सवाल है, यह पिछले तीन सालों में पंजाब की दूसरी जीत थी। हालांकि, हमारी सफलता के बावजूद, पंजाब की टीम को वित्तीय सहायता की सख्त जरूरत है।"

अनोत्रा ने कहा, "हम तभी खेलना जारी रख सकते हैं, जब कोई कॉरपोरेट या राज्य सरकार हमारे समर्थन में आए और हमें वित्तीय मदद करे।"

शर्मिता भिंडर, फाउंडर, एम्पावर एनजीओ जो व्हीलचेयर क्रिकेटरों की हर संभव मदद कर रही है, ने केंद्र द्वारा प्रदान किए गए समर्थन के लिए पीआरसी की सराहना की। उन्होंने कहा, "कर्नल (सेवानिर्वित)गुरकीरत सिंह नागरा के निर्देशन में पीआरसी मोहाली ने टीम की तैयारी में महत्वपूर्ण सहयोग किया। उनका मार्गदर्शन और पूरे पीआरसी परिवार के प्रयास टीम की सफलता के लिए महत्वपूर्ण थे।"

गौरतलब है कि पीआरसी मोहाली ने पंजाब व्हीलचेयर क्रिकेट टीम को लगभग एक महीने तक मैदान, आवास, भोजन, परिवहन और अन्य प्रशासनिक सहायता जैसी सुविधाएं प्रदान कीं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए