Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

वैश्विक संकट और युद्ध की आड़ में केंद्र सरकार आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है : राव नरेंद्र सिंह

12 मार्च, 2026 06:45 PM

अंबाला : हरियाणा में एलपीजी की बढ़ती कीमतों और किल्लत के खिलाफ कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। अंबाला में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। इस धरना प्रदर्शन में हरियाणा प्रदेश के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल,प्रफुल्ल गुडथे विशेष रूप से मौजूद रहे। जानकारी देते हुए हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि यह प्रदर्शन हाल ही में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में लगभग 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपये की बढ़ोतरी के विरोध में आयोजित किया गया। उन्होंने ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों और वैश्विक संकट (जैसे पश्चिम एशिया में संघर्ष) के नाम पर आम जनता पर महंगाई का बोझ डाला जा रहा है, जबकि सरकार एलपीजी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने में नाकाम साबित हो रही है।

प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा, "भाजपा ने सत्ता में आने से पहले 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा किया था, लेकिन अब कीमतें आसमान छू रही हैं। आम परिवारों का बजट बिगड़ रहा है, ढाबे-होटल बंद होने की कगार पर हैं। यदि दाम नहीं घटाए गए तो हरियाणा भर में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।"

अंबाला में प्रदर्शनकारियों ने 'महंगाई हटाओ', 'एलपीजी सस्ता करो' जैसे नारे लगाए। कई जगहों पर चूल्हा जलाकर प्रतीकात्मक विरोध भी दिखाया गया, ताकि रसोई गैस की किल्लत से आम आदमी की परेशानी को उजागर किया जा सके। अंबाला के ढाबा संचालकों ने भी बताया कि कमर्शियल सिलेंडर न मिलने से उनके चूल्हे ठंडे पड़ गए हैं और कारोबार प्रभावित हो रहा है। इस पर बोलते हुए राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि जनता की इस परेशानी पर केंद्र सरकार की चुप्पी, इस बात की ओर इशारा कर रही है कि सरकार को जनता की परेशानियां से कोई लेना-देना नहीं है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि यह प्रदर्शन देशभर में कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे विरोध का हिस्सा है, जहां संसद में भी हंगामा हुआ और कई राज्यों में धरना-प्रदर्शन हो रहे हैं। कांग्रेस ने मांग की है कि एलपीजी कीमतों में तत्काल कमी की जाए, सब्सिडी बढ़ाई जाए और आपूर्ति सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाए नहीं तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेगी और सरकार को झुकाने के लिए व्यापक आंदोलन करेगी। इस प्रदर्शन के दौरान हरियाणा कांग्रेस विधायक निर्मल सिंह, शैली चौधरी, पूजा चौधरी, पूर्व विधायक जसबीर सिंह मलौर, अंबाला से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पवन अग्रवाल, दुष्यंत चौहान व परविंदर सिंह परी, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के समस्त जिला अध्यक्ष, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं कार्यालय प्रभारी संजीव भारद्वाज, हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा पर्ल चौधरी एवं , वीरेंद्र सोमा, पूर्व अध्यक्षा सुधा भारद्वाज, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष रोहित जैन एवं कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान