Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं असम राइफल्स के डीजी ने भारत-म्यांमार सीमा और कश्मीर घाटी में चौकसी बढ़ाने का किया आह्वान कतर एयरवेज की 25 उड़ानों से 7,750 भारतीयों की हुई वतन वापसी, दूतावास ने जारी की सुरक्षा सलाह लोग अक्सर पूछते हैं कि हम किसके पक्ष में हैं? मेरा जवाब है, हम भारत के साथ हैं : पीएम मोदी मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल संकेतों का असर, भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी वर्क प्रेशर और बढ़ते स्क्रीन टाइम से हैं परेशान? महामुद्रा के अभ्यास से शरीर को करें रिचार्ज गर्भावस्था में कमजोरी, चक्कर और थकान? हो सकता है एनीमिया, जानें क्या करें क्या सभी के लिए अंकुरित आहार का सेवन है लाभकारी? जान लें ये जरूरी बात एनसीआर में एक बार फिर बदलेगा मौसम, 26 मार्च को गरज के साथ बारिश का अलर्ट

दुनिया

वैश्विक आर्थिक विकास के मानकों को बदलने की जरूरत, G-20 समिट में बोले PM मोदी

22 नवंबर, 2025 07:54 PM

जोहान्सबर्ग। भारत ने जी 20 देशों से वैश्विक आर्थिक विकास के मानकों पर फिर से विचार करने का आह्वान करते हुए कहा है कि मौजूदा मानकों के कारण एक बड़ी आबादी संसाधनों से वंचित रह गयी है और इसके लिए सभ्यतागत मूल्यों पर आधारित ‘वैश्विक पारंपरिक ज्ञान कोष’ बनाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां जी 20 नेताओं के 20 वें सम्मेलन में ‘वैश्विक पारंपरिक ज्ञान कोष’ के अलावा स्वास्थ्य क्षेत्र की आपात स्थितियों तथा प्राकृतिक आपदाओं के संकट से निपटने के लिए ‘जी 20 वैश्विक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया टीम’ के गठन और मादक पदार्थों की चुनौती से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए ‘मादक पदार्थ-आतंक गठजोड़ और उसके वित्तपोषण से निपटने के लिए जी 20 पहल’ के गठन का प्रस्ताव रखा। उन्होंने अफ्रीका में बड़ी संख्या में युवाओं को कुशल बनाने के लिए ‘जी 20 अफ्रीका कौशल पहल’ शुरू करने का भी प्रस्ताव रखा।

प्रधानमंत्री ने जी 20 नेताओं से अपील की कि सभी को वैश्विक संस्थाओं में ग्लोबल साउथ की आवाज को बुलंद करने के लिए मिलकर प्रयास करने चाहिए। पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीका की जी 20 की अध्यक्षता में कुशल व्यक्तियों के आव्रजन, पर्यटन, खाद्य सुरक्षा ,कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल अर्थव्यवस्था , नवाचार और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में हुए कामों की सराहना करते हुए कहा कि ‘नई दिल्ली जी 20 शिखर सम्मेलन’ में जो ऐतिहासिक पहल शुरू की गयी थी उन्हें यहां आगे बढ़ाया गया है। प्रधानमंत्री ने वैश्विक विकास के मानकों में बदलाव पर जोर देते हुए कहा कि इनके कारण एक बड़ी आबादी संसाधनों से वंचित रह गयी है। उन्होंने कहा कि अफ्रीका इसका बहुत बड़ा भुक्तभोगी रहा है।

उन्होंने कहा ,” पिछले कई दशकों में जी 20 ने वैश्विक वित्त और वैश्विक आर्थिक विकास को दिशा दी है। लेकिन विकास के जिन मानकों पर अब तक काम हुआ है, उनके कारण बहुत बड़ी आबादी संसाधनों से वंचित रह गई है। साथ ही, प्रकृति के अत्यधिक दोहन को भी बढ़ावा मिला है। अफ्रीका इसका बहुत बड़ा भुक्तभोगी है। आज जब अफ्रीका पहली बार जी 20 समिट की मेजबानी कर रहा है, तो यहां हमें विकास के पैरामीटर्स पर फिर से विचार करना चाहिए।”

इसके समाधान का उपाय बताते हुए उन्होंने कहा कि इसका एक रास्ता भारत के सभ्यतागत मूल्यों में है और इसमें हमें मानव, समाज और प्रकृति को एक व्यापक रूप में देखना होगा। इससे प्रगति और प्रकृति के बीच सौहार्द संभव होगा। उन्होंने कहा कि दुनिया में कई समुदायों ने अपने पारंपरिक और पर्यावरण संतुतिल जीवन शैली को संभाल कर रखा है। इन परंपराओं में सततता तो दिखती ही है, साथ ही इनमें, सांस्कृतिक ज्ञान, सामाजिक एकता और प्रकृति के प्रति गहरे सम्मान के भी दर्शन होते हैं।

पीएम मोदी ने इसके उपाय के रूप में भारतीय ज्ञान प्रणाली पहल के आधार पर ‘वैश्विक पारंपरिक ज्ञान कोष’ के गठन का प्रस्ताव किया। उन्होंने कहा, ” भारत का प्रस्ताव है, कि जी 20 के तहत एक ‘वैश्विक पारंपरिक ज्ञान कोष’ बनाया जाए। ‘भारतीय ज्ञान प्रणाली पहल’, इसका आधार बन सकती है। यह वैश्विक मंच मानवता के ‘सामूहिक ज्ञान ‘ को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने में मदद करेगा।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर