Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

वेनेजुएला तक ही नहीं रुकेंगे ट्रंप, अब क्यूबा, मैक्सिको और कोलंबिया को भी दे दी वार्निंग

05 जनवरी, 2026 12:39 PM

 वाशिंगटन डीसी : वेनेजुएला पर अमरीकी हवाई हमलों और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमरीका अस्थायी रूप से वेनेजुएला का ‘शासन करेगा’ और चेतावनी दी कि वेनेजुएला के अन्य ‘पड़ोसी देशों’ को भी इसी तरह की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। उनकी यह सीधी चेतावनी क्यूबा, मैक्सिको और कोलंबिया के लिए है। अमरीकी राष्ट्रपति का कहना है कि अगली बारी इन तीनों देशों की हो सकती है। उधर, ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला को चलाने के लिए एक खास टीम बनाई गई है। 

इसमें अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और अन्य शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। यह टीम वेनेजुएला में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सरकारी संस्थानों को दोबारा कामकाजी बनाने, तेल, ऊर्जा और सुरक्षा जैसे अहम सेक्टर को स्थिर करने और ट्रांजिशन पीरियड को संभालने में मदद करेगी। ट्रंप ने यह भी कहा कि अमरीका इसके लिए वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के साथ मिलकर काम कर रहा है।

अमरीका की सबसे डरावनी जेल में वेनेजुएला के राष्ट्रपति, चलेगा केस

न्यूयार्क के स्टीवर्ट एयर नेशनल गार्ड बेस पर वेनेजुएला से लाए गए राष्ट्रपति निकोलस मादुरो जब विमान से उतरे, तो उनके हाथ में हथकड़ी लगी थी। उनका पहला वीडियो सामने आया, जिसमें वह मुस्कराते हुए दो डीईए अधिकारियों के साथ फैसिलिटी में जाते हुए दिखे। मादुरो ने अपने साथ चल रहे अमरीकी अधिकरियों से ‘गुड नाइट, हैप्पी न्यू ईयर’ कहते हुए हॉल में कदम रखा। न्यूयार्क पहुंचने के बाद उनका अगला ठिकाना मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर (एमडीसी) है, जो न्यूयार्क में अमरीका की सबसे विवादित और डरावनी जेल है। अमरीकी अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी ने कहा कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति पर न्यूयार्क के दक्षिणी जिला में अभियोग लगाया जाएगा। मादुरो पर मादक पदार्थों से संबंधित आतंकवाद की साजिश रचने, कोकीन आयात की साजिश रचने, मशीनगन और विनाशकारी उपकरण रखने और अमरीका के खिलाफ मशीनगन और विनाशकारी उपकरण रखने की साजिश रचने के आरोप हैं।

वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति ने संभाली सत्ता

राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार उप राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने तत्काल प्रभाव से कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाल लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने यह निर्णय प्रशासनिक निरंतरता और राष्ट्र की व्यापक रक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। कार्यभार संभालने के बाद जस्टिस रोड्रिग्ज ने मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय रक्षा परिषद के सत्र की अध्यक्षता की। उन्होंने मादुरो दंपति की ‘तत्काल रिहाई’ की मांग की और अमरीकी ऑपरेशन की ङ्क्षनदा करते हुए इसे ‘अंतरराष्ट्रीय कानून और वेनेजुएला की संप्रभुता का खुला उल्लंघन’ बताया। जस्टिस रोड्रिग्ज ने इस बात पर जोर दिया कि श्री मादुरो ही वेनेजुएला के एकमात्र वैध राष्ट्रपति हैं। उन्होंने वेनेजुएला के लोगों से इस ऑपरेशन का विरोध करने का आग्रह किया।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर