Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

दुनिया

वेनेजुएला की स्थिति पर कनाडा ने सभी पक्षों से संयम बरतने का अनुरोध किया

04 जनवरी, 2026 12:05 PM

अमेरिका के हमलों और वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरासत में लिए जाने के बाद कनाडा ने सभी पक्षों से संयम बरतने का अनुरोध किया है। वेनेजुएला की स्थिति पर कनाडा ने कहा कि वह अपने अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ संपर्क में है और घटनाक्रमों पर कड़ी नजर रखे हुए है।

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने एक बयान में कहा, “2019 से हमने मादुरो शासन की किसी भी वैधता को मान्यता देने से इनकार किया है। हमने वेनेजुएला में अपना दूतावास बंद किया और वेनेजुएला के लोगों के दमन का विरोध किया है, जिसमें असहमति रखने वालों का उत्पीड़न और विशेष रूप से शासन का विरोध करने वाले राजनीतिक नेताओं को निशाना बनाना शामिल है।”

उन्होंने कहा, “कानून के शासन और लोकतंत्र को बनाए रखने की हमारी लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता के अनुरूप कनाडा वेनेजुएला के लोगों और एक शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक समाज में रहने की उनकी इच्छा के साथ खड़ा है। कनाडा सभी पक्षों से संयम बरतने और अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करने का भी आह्वान करता है।”

विदेश मंत्री अनीता आनंद ने यह भी कहा कि कनाडा अपने अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ बातचीत कर रहा है और घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहा है। उन्होंने कहा, “कनाडा कोलंबिया के बोगोटा स्थित अपने दूतावास और कांसुलर अधिकारियों के माध्यम से जरूरत पड़ने पर वेनेजुएला में मौजूद कनाडाई नागरिकों की सहायता के लिए तैयार है।”

बता दें कि अमेरिका ने शनिवार को वेनेजुएला में एक सैन्य अभियान चलाया। इस दौरान वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया।

इस घटनाक्रम के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने वेनेजुएला में अमेरिका की कार्रवाई के बाद अहम बैठक बुलाई है। संयुक्त राष्ट्र में सोमालिया के स्थायी मिशन की प्रवक्ता खदीजा अहमद ने एक बयान में कहा कि यह बैठक सोमवार सुबह 10 बजे होगी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सोमालिया जनवरी महीने के लिए सुरक्षा परिषद की रोटेटिंग प्रेसीडेंसी संभाल रहा है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर