Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

खेल

विष्णु सरवनन ने सेलिंग में भारत के लिए हासिल किया पेरिस ओलंपिक का पहला कोटा

31 जनवरी, 2024 04:13 PM

एडिलेड  टोक्यो ओलंपियन विष्णु सरवनन ने बुधवार को आईएलसीए 7 पुरुष विश्व चैंपियनशिप 2024 में पेरिस ओलंपिक के लिए सेलिंग में भारत का पहला कोटा हासिल किया।
ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड सेलिंग क्लब में आयोजित वन पर्सन डिंगी स्पर्धा में सरवनन ने छह दिनों में 125 नेट अंक हासिल किए और वह ओवऑल लीडरबोर्ड पर 26वें स्थान पर रहे। हालांकि, वह पेरिस 2024 ओलंपिक के लिए कोटा सुरक्षित करने वाले नाविकों में पांचवें स्थान पर रहे।
आईएलसीए 7 पुरुष विश्व चैंपियनशिप पेरिस 2024 के लिए एक क्वालीफाइंग स्पर्धा है जिसमें उन देशों के लिए सात कोटा शामिल थे, जिन्होंने पहले ओलंपिक के लिए क्वालीफाई नहीं किया था। एडिलेड मीट में प्रस्तावित अन्य छह कोटा ग्वाटेमाला, मोंटेनेग्रो, चिली, डेनमार्क, तुर्की और स्वीडन को मिले है।
एडिलेड में यह रेस 26 से 31 जनवरी तक आयोजित की गई थी, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के कुल 152 आईएलसीए 7 वर्ग (स्मॉल सिंगल-हैंडेड डिंगी) सेलर ने हिस्सा लिया था। भारत के मोहित सैनी 329 नेट अंकों के साथ कुल मिलाकर 136वें स्थान पर रहे।
मौजूदा ओलंपिक चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू वेर्न ने 24.0 नेट अंकों के साथ खिताब जीता। टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता नॉर्वे के हरमन टॉमसगार्ड 34.0 अंकों के साथ रजत पदक, ब्रिटेन के माइकल बेकेट ने 41.0 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
उल्लेखनीय है कि सेलिंग में कम अंक बेहतर होते हैं। पिछले वर्ष सरवनन ने इसी सेलिंग कैटेगरी में हांगझोऊ में आयोजित एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने टोक्यो 2020 में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था, जहां वह फील्ड ऑफ 35 में 20वें स्थान पर रहे थे। पेरिस 2024 में सेलिंग स्पर्धा 28 जुलाई से आठ अगस्त तक आयोजित की जायेगी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर