Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

पंजाब

विधायक कुलजीत सिंह रंधावा की उपस्थिति में ब्लॉक समिति डेराबस्सी के चेयरमैन व वाइस चेयरपर्सन ने संभाला पदभार

17 अप्रैल, 2026 05:58 PM

डेराबस्सी/एस.ए.एस. नगर : डेराबस्सी के विधायक श्री कुलजीत सिंह रंधावा की उपस्थिति में आज ब्लॉक समिति डेराबस्सी के नव-नियुक्त चेयरमैन श्री प्रदीप सचदेवा और वाइस चेयरपर्सन श्रीमती गीता रानी ने अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विधायक रंधावा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दें।

इस मौके पर “रंगला पंजाब” योजना के तहत डेराबस्सी हलके के लगभग 50 गांवों—जिनमें आगापुर, बहादुरगढ़, बैरमाजरा, बसौली, भगवानपुर, भगवासी, भुखड़ी, डंगडेहरा, धर्मगढ़, धीरेमाजरा, फतेहपुर जट्टां, गुरु नानक कॉलोनी, हैबतपुर, इब्राहिमपुर, ईसापुर जंगी, झरमड़ी, जोधपुर, कसौली, खेड़ी, खेड़ी गुज्जरां, कुरली, मालण, मीरपुर, नगला, निम्बुआं, पुनसर, रामगढ़ रूड़की, रामपुर सैणियां, रानीमाजरा, राजापुर, साधनगढ़ कॉलोनी, संगोठा, सियूली, शिताबगढ़, सीहपुर, टरड़क, मंडी खजूर, साधापुर, खेड़ी जट्टां, रामपुर बहाल, हंडेसरा, मल्कपुर, ककराली, टिवाणा, जोला खुर्द, बरोली, दफरपुर, त्रिवेदी कैंप, पंडवाला, जंडली आदि शामिल हैं—को विकास कार्यों के लिए कुल 2.5 करोड़ रुपये के ग्रांट चेक वितरित किए गए।

विधायक रंधावा ने बताया कि यह फंड गांवों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और समग्र विकास के लिए उपयोग किया जाएगा। इन कार्यों में श्मशान घाटों के लिए रास्ते, टाइल्स, शेड, चारदीवारी और छत का निर्माण, धर्मशालाओं के विभिन्न कार्य, गलियों की दीवारें, सड़कों की मरम्मत, गलियों और नालियों का सुधार, पंचायत घर, पार्क, खेल मैदान, कॉलोनियों के रास्ते, गंदे पानी की निकासी, कम्युनिटी सेंटर में बाथरूम, स्ट्रीट लाइट्स तथा गुग्गा माड़ी में टाइल्स लगाने जैसे कार्य शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए बड़े स्तर पर योजनाएं चलाई जा रही हैं और “रंगला पंजाब” योजना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक गांव को मॉडल गांव बनाना है और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

विधायक रंधावा ने नव-नियुक्त चेयरमैन और वाइस चेयरपर्सन से अपील की कि वे पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाएं और लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सभी को मिलजुल कर कार्य करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, गांवों के पंच, सरपंच, स्थानीय नेता तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट