Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

पंजाब

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा ‘रंगला पंजाब विकास स्कीम’ के अंतर्गत चल रहे प्रोजेक्टों की स्थिति का जायजा

19 मई, 2026 08:04 PM

चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त एवं योजना मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों को ‘रंगला पंजाब विकास स्कीम’ को तेजी से लागू करने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान वित्त मंत्री ने पहले चरण के कार्यों के सत्यापित बिल और उपयोगिता प्रमाण पत्र तुरंत निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करने के आदेश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को पहले चरण के बाकी बचे विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

इस बैठक में पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा और अतिरिक्त मुख्य सचिव जसप्रीत तलवाड़ भी उपस्थित थे। बैठक का मुख्य केंद्र विकास अभियान के अगले चरण के लिए रणनीतियां तैयार करना रहा। वित्त मंत्री ने स्कीम के दूसरे चरण को शुरू करने के लिए निर्धारित समय-सीमा की समीक्षा की और इस बात पर जोर दिया कि डिप्टी कमिश्नर यह सुनिश्चित करें कि दूसरे चरण के सभी कार्य तय समय के भीतर शुरू और पूरे किए जाएं।

जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए, वित्त मंत्री ने डिप्टी कमिश्नरों को मई के अंत तक दो विस्तृत रिपोर्टें प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पहली रिपोर्ट में उन कारणों का स्पष्ट विवरण होना चाहिए जिनके कारण पहले चरण के कार्य 31 मई तक पूरे नहीं हो सके और दूसरी रिपोर्ट में आने वाले दूसरे चरण के विकास प्रोजेक्टों को पूरा करने के लिए एक व्यापक योजना और समय-सीमा का खाका प्रस्तुत करना होगा।

सख्त निगरानी की आवश्यकता पर जोर देते हुए मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिया कि वे जमीनी स्तर पर कार्यों की गति बढ़ाने के लिए हर सप्ताह प्रोजेक्टों की समीक्षा करें। इस समीक्षा बैठक में सभी डिप्टी कमिश्नरों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया, जबकि संबंधित प्रशासनिक विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट