Friday, March 27, 2026
BREAKING
पीएम मोदी की यूएस एंबेसी ने की सराहना, विश्वास जताते हुए कहा- ‘आने वाले वर्षों में दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे’ ईरान में युद्ध का कहर: 1500 से अधिक मौतें, 32 लाख लोग हुए बेघर पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी से उपभोक्ताओं को कीमतों में वृद्धि से सुरक्षा मिलेगी: वित्त मंत्री चैत्र रामनवमी पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ी आस्था की अविरल धारा संघर्ष के बीच ईरान का अल्टीमेटम, खाड़ी देशों के होटलों को अमेरिकी सैनिकों को ठहराने पर दी चेतावनी पेंटागन के शीर्ष अधिकारी का भारत दौरा संपन्न, शांति और रणनीतिक सहयोग पर जोर देश में LPG की कोई कमी नहीं, घरेलू रिफाइनरी उत्पादन में 40 प्रतिशत की वृद्धि देशभर में रामनवमी की धूम, योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं नवमी पर पीएम मोदी ने किया मां सिद्धिदात्री को नमन, देशवासियों के लिए मांगा लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद अयोध्या में रामनवमी की धूम: राम जन्मभूमि में अनुष्ठान शुरू, दर्शन को उमड़े भक्त

खेल

वसीम अकरम बोले, पांच ओवर में 100 रन बनाना गैर कानूनी

25 अप्रैल, 2024 12:31 PM

नई दिल्ली । पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने आईपीएल 2024 में कई बार रनों का पहाड़ खड़ा कर सभी को हैरत में डाल दिया है। एसआरएच ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु के खिलाफ 3 विकेट पर 287 रन बनाए, जो आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा है। एसआरएच ने मौजूदा सीजन में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा।

हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के विरुद्ध 277/3 का स्कोर बनाया था। इसके अलावा, कमिंस ब्रिगेड ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 266/7 का टोटल खड़ा किया। हैदराबाद के खिलाडिय़ों की तूफानी बैटिंग देखकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम भी खौफजदा हो गए हैं। उन्होंने मौजूदा दौर के गेंदबाजों प्रति हमदर्दी जताते हुए कहा कि शुक्र है मैं क्रिकेट नहीं खेल रहा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि 5 ओवर में 100 रन बनाना गैरकानूनी है।

शतक का मतलब जीत की गारंटी नहीं

नई दिल्ली । लखनऊ सुपर जायंट्स ने मंगलवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 39वें लीग मैच में मेजबान चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से मात दी। पांच बार की चैंपियन टीम के खिलाफ एलएसजी की यह सीजन की लगातार दूसरी जीत थी। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रनों का लक्ष्य लखनऊ के सामने रखा, जिसमें ऋतुराज गायकवाड़ का शतक शामिल था। हालांकि, एलएसजी ने रोमांचक अंतिम ओवर में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस मैच को लेकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा है कि शतक आपको जीत की गारंटी नहीं देता है। उन्होंने गायकवाड़ के शतक पर कहा, इस मैच को लेकर सीएसके खेमे में मिली-जुली भावनाएं होंगी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

100 पारियों में नाबाद रहे एमएस धोनी, यह हैं ज्यादा नॉट आउट रहने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह की अभिषेक शर्मा को फटकार, ध्यान भटकेगा, तो यही होगा

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के तीन मैच, पंजाब किंग्स की टीम दिल्ली, मुंबई, आरसीबी के साथ भिड़ेगी

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

BCCI ने पुरुषों का घरेलू शेड्यूल जारी किया, गुवाहाटी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी मैच

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

पैट कमिंस ने अपनी इंजरी पर दिया अपडेट, बताया आईपीएल 2026 में कब होगी वापसी

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: सबालेंका ने लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में बनाई जगह

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

मियामी ओपन: कोको गॉफ ने बेलिंडा बेनकिक को हराया, सेमीफाइनल में कैरोलिना मुचोवा से मुकाबला

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीती सीरीज, 5वें टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 92 रन से हराया

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का छत्तीसगढ़ में आज करेंगे शुभारंभ