दुबई – रोहित शर्मा को आईसीसी की साल की सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम का कप्तान चुना गया, जिसमें विराट कोहली और मोहम्मद शमी-मोहम्मद सिराज की तेज गेंदबाजी जोड़ी के अलावा दो और भारतीयों को जगह मिली है। पारी का आगाज करने का मौका रोहित और शुभमन गिल को दिया गया है।
मध्यक्रम में कोहली, न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल के अलावा अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन और मार्को यानसेन शामिल हैं। गेंदबाजी आक्रमण में सिराज, शमी और कुलदीप यादव के अलावा ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा को जगह मिली है।