Tuesday, April 07, 2026
BREAKING
उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रेटर नोएडा को दिया बड़ा गिफ्ट, ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’ की स्थापना को दी मंजूरी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया का बड़ा फैसला: अब साल में सिर्फ दो बार होंगे CA फाइनल एग्जाम मध्य पूर्व तनाव और ट्रंप की चेतावनी के चलते कच्चे तेल की कीमतों में 3 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल प्रवासी मजदूरों को राहत, सभी राज्यों में 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के रिकॉर्ड बिक्री के चलते पहली तिमाही के परिचालन लाभ में 33 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी दिल्ली विधानसभा में सेंध: आरोपी को आठ दिन की हिरासत में भेजा गया, आतंकी साजिश की भी होगी जांच बंगाल चुनाव : प्रधानमंत्री मोदी 9-12 अप्रैल तक सात चुनावी कार्यक्रमों में हो सकते हैं शामिल भगवंत मान सरकार ने 70 पदों पर सीधी भर्ती को दी मंजूरी, योजना विभाग को किया मजबूत और रोजगार के नए अवसर सृजित: हरपाल सिंह चीमा पंजाब का गौरव: महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के कैडेट जसनूर सिंह सी.डी.एस. मेरिट सूची में पूरे भारत में अव्वल पंजाब का आबकारी राजस्व लक्ष्य को पार करते हुए 11,782 करोड़ रुपये तक पहुँचा; चार वर्षों में वसूली लगभग दोगुनी: हरपाल सिंह चीमा

दुनिया

रेलवे सिस्टम पर हमला इंसानियत की साझी विरासत के खिलाफ, रोके यूएन: ईरान ने यूनेस्को को लिखा खत

07 अप्रैल, 2026 04:51 PM

तेहरान : ईरान की ओर से यूनेस्को को खत लिखा गया है। जिसमें ईरान के रेल सिस्टम को उड़ाने की इजरायली धमकी की आलोचना करने को कहा गया है। सांस्कृतिक विरासत मंत्री ने यूनेस्को महानिदेशक को ये आधिकारिक चिट्ठी लिखी है। दरअसल, ईरान के 1,394 किलोमीटर लंबे ट्रांस-ईरानी रेलवे को यूनेस्को ने 2021 में विश्व धरोहर के तौर पर मान्यता दी गई है। ईरान की आईएसएनए न्यूज एजेंसी ने इसकी जानकारी दी है। एजेंसी ने बताया कि ईरान के सांस्कृतिक विरासत मंत्री रेजा सलीही अमीरी ने यूनेस्को के महानिदेशक को एक आधिकारिक चिट्ठी भेजी है, जिसमें यूएन एजेंसी से देश के रेलवे सिस्टम पर हमले की इजरायल की धमकी की निंदा करने और इस पर रोक लगाने की अपील की है। यूनेस्को की वेबसाइट के मुताबिक, 1,394 किलोमीटर लंबे ट्रांस-ईरानी रेलवे को, जो उत्तर-पूर्व में कैस्पियन सागर को दक्षिण-पश्चिम में फारस की खाड़ी से जोड़ता है, यूनेस्को ने 2021 में “इसके बड़े आकार और खड़ी चढ़ाई वाले रास्तों और दूसरी मुश्किलों को पार कर इंजीनियरिंग के मिसाल” सिस्टम को वर्ल्ड हेरिटेज साइट के तौर पर मान्यता दी थी।

आईएसएनए ने बताया कि मंत्री ने इस खतरे को इंसानियत की साझी विरासत पर हमला बताया और यूएन एजेंसी से इजरायली सैन्य कार्रवाई को रोकने के लिए तुरंत एक साफ रुख अपनाने को कहा।
वहीं, मंगलवार को आईडीएफ ने नया वीडियो जारी कर दावा किया कि उसने ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम पर हवाई हमले किए हैं। सेना के अनुसार, अब तक ईरान के 130 से ज्यादा एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया गया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि ईरान को “एक ही रात में खत्म किया जा सकता है।” उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान तय समय से पहले अमेरिका से समझौता नहीं करता, तो कार्रवाई कभी भी हो सकती है और यह मंगलवार रात भी हो सकती है। सके लिए उन्होंने मंगलवार रात 8 बजे (वाशिंगटन समय और भारत में बुधवार सुबह 5:30 बजे ) तक की डेडलाइन तय़ की है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

बांग्लादेश में खसरे का प्रकोप बढ़ा, 118 की मौत

बांग्लादेश में खसरे का प्रकोप बढ़ा, 118 की मौत

1 करोड़ 40 लाख ईरानी, देश के लिए जान कुर्बान करने को तैयार : राष्ट्रपति पेजेश्कियन

1 करोड़ 40 लाख ईरानी, देश के लिए जान कुर्बान करने को तैयार : राष्ट्रपति पेजेश्कियन

ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर नाटो देशों और सहयोगियों पर निशाना साधा

ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर नाटो देशों और सहयोगियों पर निशाना साधा

पश्चिम एशिया से एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की आज 32 उड़ानें

पश्चिम एशिया से एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की आज 32 उड़ानें

भूटान में विकास परियोजनाओं के लिए भारत ने दी आर्थिक सहायता

भूटान में विकास परियोजनाओं के लिए भारत ने दी आर्थिक सहायता

पाकिस्तान: पेट्रोलियम की बढ़ती कीमतों और महंगाई के खिलाफ सिंध में 'कफन' पहन कर प्रदर्शन

पाकिस्तान: पेट्रोलियम की बढ़ती कीमतों और महंगाई के खिलाफ सिंध में 'कफन' पहन कर प्रदर्शन

45 दिन सीजफायर को लेकर बातचीत, 48 घंटे का मौका : ट्रम्प का 'होर्मुज अल्टीमेटम' और ईरान का पलटवार, हाइफा में मिसाइल हमले से मची तबाही

45 दिन सीजफायर को लेकर बातचीत, 48 घंटे का मौका : ट्रम्प का 'होर्मुज अल्टीमेटम' और ईरान का पलटवार, हाइफा में मिसाइल हमले से मची तबाही

डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ 25वां संशोधन तेजी से लागू करने की उठी मांग

डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ 25वां संशोधन तेजी से लागू करने की उठी मांग

ईरान में अमेरिकी पायलट की सुरक्षित वापसी पर नेतन्याहू ने ट्रंप को बधाई दी

ईरान में अमेरिकी पायलट की सुरक्षित वापसी पर नेतन्याहू ने ट्रंप को बधाई दी

अफगानिस्तान में बाढ़ से 77 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

अफगानिस्तान में बाढ़ से 77 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल