Saturday, March 28, 2026
BREAKING
पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने के बावजूद मंडियों में सरकार की तैयारियां पूरी नहीं : दुष्यंत चौटाला खेल जगत : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर पहुंच उनका हालचाल जाना एक्साइज ड्यूटी में कटौती: जनता को राहत या सरकार का भ्रमजाल? : राव नरेंद्र सिंह सिरसा और आसपास के जिलों में बढ़ते कैंसर मामलों पर कुमारी सैलजा ने संसद में जताई गंभीर चिंता अग्रवाल वैश्य समाज : पूर्व चेयरमैन नरेश केडिया बने भिवानी जिलाध्यक्ष, दीपक बंसल व प्रवीण गोयल को मिली बड़ी जिम्मेदारी हरियाणा में 4,032 सरकारी पेट्रोल पंप सक्रिय : सीएम नायब सैनी

दुनिया

रूस 1 अप्रैल से स्थानीय उत्पादनकर्ताओं के गैसोलीन एक्सपोर्ट पर लगाएगा बैन

28 मार्च, 2026 07:10 PM

मध्य पूर्व संकट के बीच रूस 1 अप्रैल से घरेलू प्रोड्यूसर्स द्वारा गैसोलीन एक्सपोर्ट पर बैन लगाएगा। रूस के सरकारी बयान के अनुसार, उपप्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने शुक्रवार को यह बात कही। यह बैन 31 जुलाई तक लागू रहेगा।

रूस की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि डिप्टी पीएम नोवाक ने ऊर्जा मंत्री, फेडरल एंटीमोनोपॉली सर्विस, सेंट पीटर्सबर्ग एक्सचेंज और उद्योग कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस बैठक में स्थिति की समीक्षा और चर्चा के बाद यह कदम उठाया गया है।

सरकारी न्यूज एजेंसी टास ने इस मामले से जुड़े दो सूत्रों के हवाले से बताया कि रूस के इस कदम का मकसद घरेलू फ्यूल की कीमतों को स्थिर करना है। मीटिंग के दौरान, नोवाक ने इस बात पर जोर दिया कि वैश्विक तेल और पेट्रोलियम प्रोडक्ट मार्केट में इन-दिनों उथल-पुथल मचा हुआ है। इसके बावजूद, विदेशी बाजार में रूसी ऊर्जा संसाधनों की ज्यादा डिमांड एक सकारात्मक फैक्टर बनी हुई है।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि ऑयल रिफाइनिंग वॉल्यूम मार्च 2025 के स्तर पर बना हुआ है, जिससे पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की सप्लाई स्थिर रहेगी। औद्योगिक कंपनियों ने घरेलू डिमांड को पूरा करने के लिए काफी गैसोलीन और डीजल रिजर्व, साथ ही रिफाइनरी क्षमता के ज्यादा इस्तेमाल की पुष्टि की है।

बता दें, होर्मुज स्ट्रेट से आम तौर पर 20 मिलियन बैरल तेल गुजरता है। हालांकि, ईरान के साथ इजरायल और अमेरिका के संघर्ष की वजह से होर्मुज स्ट्रेट से शिपिंग में काफी परेशानी आ रही है। हालात को देखते हुए होर्मुज स्ट्रेट में शिपिंग कॉस्ट भी बढ़ा दी गई है। इसका असर वैश्विक स्तर पर दिखई दे रहा है। ग्लोबल ऑयल की कीमतें बढ़ गई हैं।

यूएन ने जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित निकालने में मदद करने के लिए यूएन के टॉप लॉजिस्टिक्स अधिकारी जॉर्ज मोरेरा दा सिल्वा के नेतृत्व में एक नई टास्क फोर्स बनाई है।

न्यूयॉर्क में ईरान के यूएन दूत, अली बहरीनी, ने शुक्रवार को कहा कि तेहरान ने संयुक्त राष्ट्र की अपील मान ली है कि मानवीय शिपमेंट के सुरक्षित रास्ते को और तेज करने में मदद की जाए। यूएन के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि अगर यह पहल सफल होती है, तो इससे देशों में “संघर्ष के लिए डिप्लोमैटिक तरीके में भरोसा बनाने में भी मदद मिल सकती है और यह एक बड़े राजनीतिक समाधान की दिशा में एक अहम कदम होगा।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

इंडोनेशिया में अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया एक्सेस

इंडोनेशिया में अब 16 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर पाएंगे सोशल मीडिया एक्सेस

ईरान का दुबई में US ठिकानों पर हमला, 500 अमेरिकी सैनिकों को बनाया निशाना

ईरान का दुबई में US ठिकानों पर हमला, 500 अमेरिकी सैनिकों को बनाया निशाना

मध्य पूर्व संकट के बीच ऑस्ट्रेलिया का बड़ा कदम, एंथोनी अल्बानीज सरकार देगी ईंधन खरीद की गारंटी

मध्य पूर्व संकट के बीच ऑस्ट्रेलिया का बड़ा कदम, एंथोनी अल्बानीज सरकार देगी ईंधन खरीद की गारंटी

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली और पूर्व गृह मंत्री गिरफ्तार

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली और पूर्व गृह मंत्री गिरफ्तार

ईरान में युद्ध का कहर: 1500 से अधिक मौतें, 32 लाख लोग हुए बेघर

ईरान में युद्ध का कहर: 1500 से अधिक मौतें, 32 लाख लोग हुए बेघर

संघर्ष के बीच ईरान का अल्टीमेटम, खाड़ी देशों के होटलों को अमेरिकी सैनिकों को ठहराने पर दी चेतावनी

संघर्ष के बीच ईरान का अल्टीमेटम, खाड़ी देशों के होटलों को अमेरिकी सैनिकों को ठहराने पर दी चेतावनी

पेंटागन के शीर्ष अधिकारी का भारत दौरा संपन्न, शांति और रणनीतिक सहयोग पर जोर

पेंटागन के शीर्ष अधिकारी का भारत दौरा संपन्न, शांति और रणनीतिक सहयोग पर जोर

नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री बने बालेंद्र शाह

नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री बने बालेंद्र शाह

कोरोना काल से भी खतरनाक होने वाला है युद्ध, पुतिन बोले, संघर्ष में शामिल पक्ष भी नहीं बता सकते, आगे क्या होगा

कोरोना काल से भी खतरनाक होने वाला है युद्ध, पुतिन बोले, संघर्ष में शामिल पक्ष भी नहीं बता सकते, आगे क्या होगा

रूसी जहाजों को कब्जे में ले ब्रिटिश फौज, ब्रिटेन के पीएम का रशिया के खिलाफ आर-पार की जंग का ऐलान

रूसी जहाजों को कब्जे में ले ब्रिटिश फौज, ब्रिटेन के पीएम का रशिया के खिलाफ आर-पार की जंग का ऐलान