Sunday, November 15, 2026
BREAKING
• भारत विकास दर में 2027 में चीन से रहेगा आगे, एआई निवेश 1.8 ट्रिलियन डॉलर रहने की उम्मीद : गोल्डमैन सैश • केन्स टेक्नोलॉजी का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 62 प्रतिशत गिरकर 45 करोड़ रुपए रहा • दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने से एयर प्यूरीफायर की मांग पांच गुना बढ़ी, जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने की मांग • बाजार की पाठशाला: 25 साल बाद रिटायरमेंट की योजना बना रहे हैं? एनपीएस, ईपीएफ या दोनों, जानें कौन-सा विकल्प रहेगा बेहतर • भारत-आसियान संबंध हुए मजबूत, पीएम मोदी की उपस्थति काफी महत्वपूर्ण: राजदूत श्रीनिवास • रूस-यूक्रेन शांति प्रयासों से पड़ोसियों से सहयोग तक, बीते सप्ताह कई मोर्चों पर सक्रिय रहा भारत • फ्लाईदुबई हमले की जांच के बीच इजरायली प्रतिनिधिमंडल जाएगा यूएई, उड़ानें बहाल करने पर होगी चर्चा • मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन शुरू, नए प्रतीक चिह्न और ध्वज का हुआ औपचारिक अनावरण • अगले हफ्ते भारत की डिप्लोमेसी रहेगी सुर्खियों में: पीएम मोदी जाएंगे फिलीपींस, दिल्ली में होगा एससीओ समिट के सभ्यतागत मंच का आयोजन • अमेरिका-कनाडा में भी छाई छठ की अद्भुत छटा, विदेशी धरती पर महापर्व मनाने को जुट रहे श्रद्धालु

राष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन शांति प्रयासों से पड़ोसियों से सहयोग तक, बीते सप्ताह कई मोर्चों पर सक्रिय रहा भारत

15 नवंबर, 2026 04:50 PM

नई दिल्ली : रूस-यूक्रेन संघर्ष समाधान के लिए कूटनीतिक प्रयासों में सक्रिय भागीदारी, बांग्लादेश के साथ तनाव के बीच संवाद बनाए रखने की कोशिश और दक्षिण एशिया में स्वास्थ्य एवं रक्षा सहयोग को विस्तार देने के लिहाज से बीता सप्ताह भारतीय कूटनीति के लिए महत्वपूर्ण रहा। भारत ने इस दौरान पश्चिम एशिया से लेकर अफ्रीका और दक्षिण-पूर्व एशिया तक अपने रणनीतिक तथा द्विपक्षीय संपर्कों को आगे बढ़ाया।

सप्ताह की शुरुआत रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर उच्चस्तरीय बातचीत से हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 नवंबर को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से फोन पर बात की। इसी दिन विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से भी बातचीत की।

जेलेंस्की ने अबू धाबी में प्रस्तावित त्रिपक्षीय वार्ता की तैयारियों से प्रधानमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने खाद्यान्न आपूर्ति के लिए सुरक्षित गलियारे बनाने के प्रयासों में भारत की भूमिका की संभावना भी जताई। भारत ने एक बार फिर संघर्ष का समाधान संवाद और कूटनीति से निकालने पर जोर दिया।

बांग्लादेश के साथ संबंधों में भी कूटनीतिक गतिविधियां महत्वपूर्ण रहीं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने 13 नवंबर को कहा कि भारत ढाका के साथ सकारात्मक, रचनात्मक और दूरदर्शी संबंध चाहता है। दोनों देशों के बीच प्रस्तावित पांचवें कांसुलर संवाद को आपसी सहमति से तय होने वाली तारीख तक टाल दिया गया। भारत ने स्पष्ट किया कि व्यापार, रेलवे, जल संसाधन और सीमा प्रबंधन सहित सभी द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत के रास्ते खुले हैं।

दक्षिण एशिया में सहयोग बढ़ाने की दिशा में भारत ने श्रीलंका के साथ स्वास्थ्य साझेदारी को भी मजबूत किया। कोलंबो में पहली बिम्सटेक स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में 2026-2030 के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्ययोजना स्वीकार की गई। भारत ने श्रीलंका को 52.8 लाख डॉलर की अनुदान सहायता के तहत 100 अतिरिक्त एंबुलेंस देने और 50 मेडिकल कियोस्क स्थापित करने में सहयोग की घोषणा की।

वहीं, अफ्रीका में भारत ने सोमालिया के साथ विदेश मंत्रालयों के बीच परामर्श के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। विदेश मंत्रालय की सचिव श्रीप्रिया रंगनाथन ने मोगादिशु यात्रा के दौरान राष्ट्रपति हसन शेख मोहम्मद से भी मुलाकात की।

इस बीच, विदेश मंत्री जयशंकर ने 14 नवंबर को दिल्ली में आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पशिन्यान से मुलाकात कर खाड़ी और यूक्रेन के संघर्षों पर विचार साझा किए। भारत और श्रीलंका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'मित्र शक्ति-12' भी शुरू हुआ।

आगामी सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 16-17 नवंबर की फिलीपींस यात्रा पर नजर रहेगी। वह मनीला में 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। समुद्री सुरक्षा, हिंद-प्रशांत सहयोग और क्षेत्रीय संपर्क इस यात्रा के प्रमुख विषय होंगे।

कुल मिलाकर, भारत ने बीते सप्ताह वैश्विक संघर्षों पर संतुलित रुख, पड़ोसी देशों के साथ व्यावहारिक सहयोग और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपनी रणनीतिक उपस्थिति मजबूत करने की दिशा में प्रयास जारी रखे।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत-आसियान संबंध हुए मजबूत, पीएम मोदी की उपस्थति काफी महत्वपूर्ण: राजदूत श्रीनिवास

भारत-आसियान संबंध हुए मजबूत, पीएम मोदी की उपस्थति काफी महत्वपूर्ण: राजदूत श्रीनिवास

अगले हफ्ते भारत की डिप्लोमेसी रहेगी सुर्खियों में: पीएम मोदी जाएंगे फिलीपींस, दिल्ली में होगा एससीओ समिट के सभ्यतागत मंच का आयोजन

अगले हफ्ते भारत की डिप्लोमेसी रहेगी सुर्खियों में: पीएम मोदी जाएंगे फिलीपींस, दिल्ली में होगा एससीओ समिट के सभ्यतागत मंच का आयोजन

‘अपनी विरासत और नायकों को गर्व से याद कर रहा है देश’, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

‘अपनी विरासत और नायकों को गर्व से याद कर रहा है देश’, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सभी देशवासियों को दीं छठ महापर्व की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सभी देशवासियों को दीं छठ महापर्व की शुभकामनाएं

बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब 17 नवंबर तक भीषण चक्रवाती तूफान में हो सकता है तब्दील

बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब 17 नवंबर तक भीषण चक्रवाती तूफान में हो सकता है तब्दील

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक लक्ष्य नहीं, रणनीतिक जरूरत भी : राजनाथ सिंह

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक लक्ष्य नहीं, रणनीतिक जरूरत भी : राजनाथ सिंह

राष्ट्रपति मुर्मु ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि और झारखंड स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं

राष्ट्रपति मुर्मु ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि और झारखंड स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं

सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’

सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’

गृह मंत्री अमित शाह आज पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन और भारत टैक्सी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे

गृह मंत्री अमित शाह आज पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन और भारत टैक्सी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे

पीएम मोदी ने दी झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं, कहा- भगवान बिरसा मुंडा की वीरता देती है निरंतर प्रेरणा

पीएम मोदी ने दी झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं, कहा- भगवान बिरसा मुंडा की वीरता देती है निरंतर प्रेरणा