Sunday, November 15, 2026
BREAKING
• बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब 17 नवंबर तक भीषण चक्रवाती तूफान में हो सकता है तब्दील • रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक लक्ष्य नहीं, रणनीतिक जरूरत भी : राजनाथ सिंह • राष्ट्रपति मुर्मु ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि और झारखंड स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं • सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’ • गृह मंत्री अमित शाह आज पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन और भारत टैक्सी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे • पीएम मोदी ने दी झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं, कहा- भगवान बिरसा मुंडा की वीरता देती है निरंतर प्रेरणा • पीएम मोदी ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, 3,000 करोड़ की 246 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन • भारत अपने नागरिकों को दुनिया में सबसे कम कीमतों पर ईंधन उपलब्ध करा रहा है: हरदीप पुरी • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 15 से 16 नवंबर को मिस्र का दौरा करेंगे • छठ और शादियों के सीजन में हवाई किरायों में भारी उछाल, सीटीआई ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

राष्ट्रीय

राष्ट्रपति मुर्मु ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि और झारखंड स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं

15 नवंबर, 2026 03:47 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी और झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां के निवासी राज्य को विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

झारखंड स्थापना दिवस हर साल 15 नवंबर को मनाया जाता है। यह उस दिन की याद दिलाता है जब ‘बिहार पुनर्गठन अधिनियम, 2000’ के तहत, दक्षिणी बिहार के हिस्से को अलग करके भारत का 28वां राज्य बनाया गया था। इसी दिन आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती भी होती है, जिसे ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

राष्ट्रपति ने एक्स पोस्ट में कहा, “मैं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के पावन अवसर पर मनाए जा रहे ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूँ। यह दिवस हमारी समृद्ध जनजातीय विरासत और राष्ट्र के प्रति जनजातीय समुदायों के ऐतिहासिक योगदान को स्मरण करने का अवसर है। मैं कामना करती हूं कि सभी देशवासी हमारी अमूल्य विरासत को संरक्षित रखते हुए समावेशी विकास के मार्ग पर आगे बढ़ें।”

राष्ट्रपति मुर्मु ने स्थापना दिवस पर झारखंड के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, “झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जैसी ईश्वरीय विभूति और सिद्धो-कान्हू जैसे महानायकों की यह धरती अपनी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, जीवंत लोक-परंपराओं और प्राकृतिक एवं खनिज संपदा के लिए विशिष्ट पहचान रखती है। मेरी कामना है कि झारखंड के परिश्रमी और प्रतिभाशाली निवासी अपनी समृद्ध विरासत को संजोते हुए राज्य को विकास और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।”

वहीं, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने एक्स पोस्ट में कहा, “जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के ओजस्वी प्रतीक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 151वीं जयंती पर कोटिशः नमन एवं समस्त देशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। अल्पायु में ही उन्होंने अपने अदम्य साहस, दूरदर्शी चिंतन और विलक्षण नेतृत्व क्षमता से जनजातीय समाज में नवजागरण की अलख जगाई। उनके नेतृत्व में हुआ ‘उलगुलान’ अंग्रेजी हुकूमत की शोषणकारी व्यवस्था, अन्याय और दमन के विरुद्ध एक सशक्त जनांदोलन बनकर उभरा। यह संघर्ष केवल राजनीतिक प्रतिरोध नहीं था, बल्कि जल, जंगल और जमीन पर जनजातीय समुदायों के अधिकारों, सांस्कृतिक अस्मिता और सामाजिक न्याय की रक्षा का व्यापक संकल्प था। उन्होंने समाज को अपनी परंपराओं, विरासत और स्वाभिमान के प्रति जागरूक करते हुए एकता, संगठन और आत्मनिर्भरता का मार्ग दिखाया।”

उन्होंने आगे कहा, “भगवान बिरसा मुंडा ने सामाजिक कुरीतियों, अंधविश्वास और शोषण के विरुद्ध भी जनचेतना का प्रसार किया। उनके विचारों ने जनजातीय समाज में आत्मसम्मान, सामूहिक उत्तरदायित्व और अपने अधिकारों के प्रति सजगता का भाव सुदृढ़ किया। उनका संघर्ष इस सत्य को रेखांकित करता है कि किसी भी समाज की वास्तविक शक्ति उसकी सांस्कृतिक जड़ों, सामुदायिक एकजुटता और अपने अस्तित्व की रक्षा के संकल्प में निहित होती है। उनका जीवन त्याग, तप, संघर्ष और जनसेवा की ऐसी प्रेरणादायी गाथा है, जो पीढ़ियों तक राष्ट्रप्रेम, सामाजिक समरसता और न्याय के मूल्यों को आलोकित करती रहेगी। भगवान बिरसा मुंडा का अद्वितीय योगदान भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर है। उनके आदर्श हमें जनजातीय समाज के सम्मान, अधिकारों और सर्वांगीण विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देते रहेंगे।”

झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ओम बिड़ला ने एक्स पर पोस्ट किया, “प्राकृतिक वैभव, विपुल खनिज संपदा, समृद्ध वनांचल और विशिष्ट जनजातीय सांस्कृतिक विरासत से परिपूर्ण झारखंड राज्य के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान बिरसा मुंडा सहित अनेक जननायकों के संघर्ष, त्याग और अदम्य संकल्प से सिंचित यह धरती अपने आदिवासी गौरव, श्रमशील समाज, लोककलाओं, भाषायी विविधता और जीवंत परंपराओं के लिए विशिष्ट पहचान रखती है। झारखंड की वास्तविक समृद्धि इसकी प्राकृतिक संपदा के साथ-साथ यहाँ की सांस्कृतिक चेतना, सामुदायिक एकजुटता और परिश्रमी जनमानस में भी निहित है।”

बिरला ने कहा, “कामना है कि झारखंड शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आधारभूत संरचना और जनकल्याण के क्षेत्रों में प्रगति के नए सोपान स्थापित करे। विकास की इस यात्रा में प्रत्येक वर्ग की समान भागीदारी सुनिश्चित हो तथा प्रदेश के नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का विस्तार हो। झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक अस्मिता और गौरवशाली विरासत को अक्षुण्ण रखते हुए उज्ज्वल भविष्य की ओर निरंतर अग्रसर रहे।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब 17 नवंबर तक भीषण चक्रवाती तूफान में हो सकता है तब्दील

बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब 17 नवंबर तक भीषण चक्रवाती तूफान में हो सकता है तब्दील

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक लक्ष्य नहीं, रणनीतिक जरूरत भी : राजनाथ सिंह

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक लक्ष्य नहीं, रणनीतिक जरूरत भी : राजनाथ सिंह

सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’

सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’

गृह मंत्री अमित शाह आज पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन और भारत टैक्सी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे

गृह मंत्री अमित शाह आज पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन और भारत टैक्सी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे

पीएम मोदी ने दी झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं, कहा- भगवान बिरसा मुंडा की वीरता देती है निरंतर प्रेरणा

पीएम मोदी ने दी झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं, कहा- भगवान बिरसा मुंडा की वीरता देती है निरंतर प्रेरणा

पीएम मोदी ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, 3,000 करोड़ की 246 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

पीएम मोदी ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, 3,000 करोड़ की 246 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

भारत अपने नागरिकों को दुनिया में सबसे कम कीमतों पर ईंधन उपलब्ध करा रहा है: हरदीप पुरी

भारत अपने नागरिकों को दुनिया में सबसे कम कीमतों पर ईंधन उपलब्ध करा रहा है: हरदीप पुरी

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 15 से 16 नवंबर को मिस्र का दौरा करेंगे

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 15 से 16 नवंबर को मिस्र का दौरा करेंगे

छठ और शादियों के सीजन में हवाई किरायों में भारी उछाल, सीटीआई ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

छठ और शादियों के सीजन में हवाई किरायों में भारी उछाल, सीटीआई ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

छठ महापर्व का खरना आज, गुड़ की खीर और रोटी का लगेगा भोग, 36 घंटे के निर्जला व्रत की होगी शुरुआत

छठ महापर्व का खरना आज, गुड़ की खीर और रोटी का लगेगा भोग, 36 घंटे के निर्जला व्रत की होगी शुरुआत