Sunday, November 15, 2026
BREAKING
• बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब 17 नवंबर तक भीषण चक्रवाती तूफान में हो सकता है तब्दील • रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक लक्ष्य नहीं, रणनीतिक जरूरत भी : राजनाथ सिंह • राष्ट्रपति मुर्मु ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि और झारखंड स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं • सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’ • गृह मंत्री अमित शाह आज पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन और भारत टैक्सी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे • पीएम मोदी ने दी झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं, कहा- भगवान बिरसा मुंडा की वीरता देती है निरंतर प्रेरणा • पीएम मोदी ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, 3,000 करोड़ की 246 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन • भारत अपने नागरिकों को दुनिया में सबसे कम कीमतों पर ईंधन उपलब्ध करा रहा है: हरदीप पुरी • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 15 से 16 नवंबर को मिस्र का दौरा करेंगे • छठ और शादियों के सीजन में हवाई किरायों में भारी उछाल, सीटीआई ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने दी झारखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं, कहा- भगवान बिरसा मुंडा की वीरता देती है निरंतर प्रेरणा

15 नवंबर, 2026 03:44 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को झारखंड के स्थापना दिवस की राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की वीरता और बलिदान की गाथाओं से झारखंड की परंपराओं को निरंतर प्रेरणा मिलते रहने की कामना की।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “झारखंड के सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! हमारा यह प्रदेश जनजातीय गौरव, सांस्कृतिक विविधता और प्राकृतिक संपदा का अनूठा संगम है। यहां के घने वन, मनोरम जलप्रपात और ऐतिहासिक स्थल इसकी विशिष्ट पहचान को समृद्ध करते हैं। भगवान बिरसा मुंडा की वीरता और बलिदान की गाथाओं से यहां की परंपराओं को निरंतर प्रेरणा मिलती रही है।”

प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, “खनिज और ऊर्जा से लेकर हस्तशिल्प और पर्यटन तक इस राज्य में अपार संभावनाएं हैं। मुझे विश्वास है कि यहां के मेरे मेहनती और प्रतिभाशाली परिवारजनों के संकल्प और सामर्थ्य के बल पर यह प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। मेरी कामना है कि यह विशेष अवसर यहां के सभी लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।”

वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, “धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। भगवान बिरसा मुंडा का जीवन अदम्य साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण की अनुपम गाथा है। उन्होंने अंग्रेज़ी शासन के शोषण और अन्याय के विरुद्ध आवाज़ बुलंद की तथा जनजातीय समाज की अस्मिता और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया।”

राजनाथ सिंह ने आगे लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2021 से भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, 15 नवंबर को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने की शुरुआत हुई। यह देश के जनजातीय नायकों के अतुलनीय योगदान को राष्ट्रीय पहचान और सम्मान देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। मैं आप सभी को जनजातीय गौरव दिवस की भी हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन और उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, अपनी संस्कृति पर गर्व करने और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देते रहेंगे।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा, “अद्वितीय साहस व राष्ट्रभक्ति के प्रतीक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन और समस्त देशवासियों को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान बिरसा मुंडा जी ने एक ओर जनजातीय समाज में स्वाभिमान और चेतना जगाई, वहीं स्वसंस्कृति व मातृभूमि की रक्षा के लिए अंग्रेज़ी हुकूमत के विरुद्ध ‘उलगुलान आंदोलन’ के माध्यम से क्रांति का बिगुल फूंका। उनकी जीवनगाथा आज भी राष्ट्रहित के लिए संगठित रहने तथा त्याग व समर्पण की प्रेरणा देती है।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब 17 नवंबर तक भीषण चक्रवाती तूफान में हो सकता है तब्दील

बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब 17 नवंबर तक भीषण चक्रवाती तूफान में हो सकता है तब्दील

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक लक्ष्य नहीं, रणनीतिक जरूरत भी : राजनाथ सिंह

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक लक्ष्य नहीं, रणनीतिक जरूरत भी : राजनाथ सिंह

राष्ट्रपति मुर्मु ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि और झारखंड स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं

राष्ट्रपति मुर्मु ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि और झारखंड स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं

सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’

सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’

गृह मंत्री अमित शाह आज पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन और भारत टैक्सी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे

गृह मंत्री अमित शाह आज पुणे में एनएचईसी मल्टी स्टेट सहकारी संस्था का भूमि पूजन और भारत टैक्सी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे

पीएम मोदी ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, 3,000 करोड़ की 246 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

पीएम मोदी ‘जनजातीय गौरव दिवस’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, 3,000 करोड़ की 246 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

भारत अपने नागरिकों को दुनिया में सबसे कम कीमतों पर ईंधन उपलब्ध करा रहा है: हरदीप पुरी

भारत अपने नागरिकों को दुनिया में सबसे कम कीमतों पर ईंधन उपलब्ध करा रहा है: हरदीप पुरी

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 15 से 16 नवंबर को मिस्र का दौरा करेंगे

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 15 से 16 नवंबर को मिस्र का दौरा करेंगे

छठ और शादियों के सीजन में हवाई किरायों में भारी उछाल, सीटीआई ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

छठ और शादियों के सीजन में हवाई किरायों में भारी उछाल, सीटीआई ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

छठ महापर्व का खरना आज, गुड़ की खीर और रोटी का लगेगा भोग, 36 घंटे के निर्जला व्रत की होगी शुरुआत

छठ महापर्व का खरना आज, गुड़ की खीर और रोटी का लगेगा भोग, 36 घंटे के निर्जला व्रत की होगी शुरुआत