Sunday, November 15, 2026
BREAKING
• भारत-आसियान संबंध हुए मजबूत, पीएम मोदी की उपस्थति काफी महत्वपूर्ण: राजदूत श्रीनिवास • रूस-यूक्रेन शांति प्रयासों से पड़ोसियों से सहयोग तक, बीते सप्ताह कई मोर्चों पर सक्रिय रहा भारत • फ्लाईदुबई हमले की जांच के बीच इजरायली प्रतिनिधिमंडल जाएगा यूएई, उड़ानें बहाल करने पर होगी चर्चा • मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन शुरू, नए प्रतीक चिह्न और ध्वज का हुआ औपचारिक अनावरण • अगले हफ्ते भारत की डिप्लोमेसी रहेगी सुर्खियों में: पीएम मोदी जाएंगे फिलीपींस, दिल्ली में होगा एससीओ समिट के सभ्यतागत मंच का आयोजन • अमेरिका-कनाडा में भी छाई छठ की अद्भुत छटा, विदेशी धरती पर महापर्व मनाने को जुट रहे श्रद्धालु • अमेरिका में हवाई यात्रा पर संकट बरकरार, एफएए सिस्टम ठप होने से कई उड़ानें रद्द • ‘अपनी विरासत और नायकों को गर्व से याद कर रहा है देश’, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सभी देशवासियों को दीं छठ महापर्व की शुभकामनाएं • बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब 17 नवंबर तक भीषण चक्रवाती तूफान में हो सकता है तब्दील

दुनिया

फ्लाईदुबई हमले की जांच के बीच इजरायली प्रतिनिधिमंडल जाएगा यूएई, उड़ानें बहाल करने पर होगी चर्चा

15 नवंबर, 2026 04:49 PM

तेल अवीव : फ्लाईदुबई की उड़ान पर सितंबर में हुए हमले की जांच और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए इजरायल के परिवहन मंत्रालय का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दौरे पर जाएगा। प्रतिनिधिमंडल दुबई में स्थानीय सुरक्षा और विमानन अधिकारियों से मुलाकात करेगा। इस दौरान तेल अवीव और दुबई के बीच अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं दोबारा शुरू करने की संभावनाओं पर भी चर्चा होगी।

इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवहन मंत्रालय के महानिदेशक मोशे बेन जाकेन के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 में हुई घटना की जांच से जुड़ी जानकारी हासिल करेगा। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेगा।

चैनल 13 की रिपोर्ट के अनुसार, बातचीत का प्रमुख मुद्दा तेल अवीव-दुबई हवाई मार्ग को अंतरराष्ट्रीय विमानन कंपनियों के लिए फिर से खोलने की तैयारी होगा। इसके अलावा इजरायली एयरलाइंस की यूएई के लिए उड़ानें दोबारा शुरू करने की संभावनाओं पर भी विचार किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल के दौरे के बाद इजरायल का परिवहन मंत्रालय फैसला करेगा कि फ्लाईदुबई को फिर से इजरायल के लिए उड़ानें संचालित करने की अनुमति दी जाए या नहीं। विमान में हुई गंभीर सुरक्षा घटना के बाद एयरलाइन की इजरायल के लिए सेवाओं पर रोक लगा दी गई थी।

30 सितंबर को फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 में ओमान के सह-पायलट हमाम अल-हमामी ने विमान के कप्तान स्मित माच्छर (भारतीय मूल) पर हमला कर दिया था और विमान को गिराने की कोशिश की थी। हमले के दौरान सह-पायलट ने कप्तान के सिर के पिछले हिस्से पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घटना के दौरान विमान हजारों फीट नीचे आ गया। विमान में सवार कुछ इजरायली यात्रियों ने कॉकपिट में प्रवेश कर हमलावर सह-पायलट को काबू किया। इसके बाद उड़ान में मौजूद दो अन्य ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने विमान का नियंत्रण संभाला और सऊदी अरब में उसकी आपातकालीन लैंडिंग कराई।

बाद में एक दूसरे विमान की व्यवस्था कर यात्रियों को तेल अवीव वापस पहुंचाया गया।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन शुरू, नए प्रतीक चिह्न और ध्वज का हुआ औपचारिक अनावरण

मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन शुरू, नए प्रतीक चिह्न और ध्वज का हुआ औपचारिक अनावरण

अमेरिका-कनाडा में भी छाई छठ की अद्भुत छटा, विदेशी धरती पर महापर्व मनाने को जुट रहे श्रद्धालु

अमेरिका-कनाडा में भी छाई छठ की अद्भुत छटा, विदेशी धरती पर महापर्व मनाने को जुट रहे श्रद्धालु

अमेरिका में हवाई यात्रा पर संकट बरकरार, एफएए सिस्टम ठप होने से कई उड़ानें रद्द

अमेरिका में हवाई यात्रा पर संकट बरकरार, एफएए सिस्टम ठप होने से कई उड़ानें रद्द

यूएस एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए 50 अरब डॉलर की जरूरत : मंत्री डफी

यूएस एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए 50 अरब डॉलर की जरूरत : मंत्री डफी

अमेरिका: उड़ानों पर लगे प्रतिबंधों में दी गई ढील

अमेरिका: उड़ानों पर लगे प्रतिबंधों में दी गई ढील

10 साल में दोगुना हो सकता है भारत-फिलीपींस व्यापार, पीएम मोदी के दौरे से संबंधों को मिल सकती है नई रफ्तार: फिक्की फिलीपींस प्रेसिडेंट

10 साल में दोगुना हो सकता है भारत-फिलीपींस व्यापार, पीएम मोदी के दौरे से संबंधों को मिल सकती है नई रफ्तार: फिक्की फिलीपींस प्रेसिडेंट

ब्राजील दौरे पर सीजेआई सूर्यकांत, सुपीरियर लेबर कोर्ट और नेशनल काउंसिल ऑफ जस्टिस का किया दौरा

ब्राजील दौरे पर सीजेआई सूर्यकांत, सुपीरियर लेबर कोर्ट और नेशनल काउंसिल ऑफ जस्टिस का किया दौरा

भूटान के त्राशिगांग में एक प्रमुख राजमार्ग पर भारत की मदद से बने दो पुलों का उद्घाटन किया गया

भूटान के त्राशिगांग में एक प्रमुख राजमार्ग पर भारत की मदद से बने दो पुलों का उद्घाटन किया गया

यूएई के फुजैराह में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 23 गाड़ियों को मारी टक्कर, भारतीय नागरिकों समेत 14 लोगों की मौत, 30 घायल

यूएई के फुजैराह में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 23 गाड़ियों को मारी टक्कर, भारतीय नागरिकों समेत 14 लोगों की मौत, 30 घायल

स्पेन में आवास संकट के खिलाफ 14 साल बाद पहली बार राष्ट्रव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे लाखों लोग

स्पेन में आवास संकट के खिलाफ 14 साल बाद पहली बार राष्ट्रव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे लाखों लोग