Sunday, November 15, 2026
BREAKING
• मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन शुरू, नए प्रतीक चिह्न और ध्वज का हुआ औपचारिक अनावरण • अगले हफ्ते भारत की डिप्लोमेसी रहेगी सुर्खियों में: पीएम मोदी जाएंगे फिलीपींस, दिल्ली में होगा एससीओ समिट के सभ्यतागत मंच का आयोजन • अमेरिका-कनाडा में भी छाई छठ की अद्भुत छटा, विदेशी धरती पर महापर्व मनाने को जुट रहे श्रद्धालु • अमेरिका में हवाई यात्रा पर संकट बरकरार, एफएए सिस्टम ठप होने से कई उड़ानें रद्द • ‘अपनी विरासत और नायकों को गर्व से याद कर रहा है देश’, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सभी देशवासियों को दीं छठ महापर्व की शुभकामनाएं • बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब 17 नवंबर तक भीषण चक्रवाती तूफान में हो सकता है तब्दील • रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक लक्ष्य नहीं, रणनीतिक जरूरत भी : राजनाथ सिंह • राष्ट्रपति मुर्मु ने बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि और झारखंड स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं • सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’

दुनिया

मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन शुरू, नए प्रतीक चिह्न और ध्वज का हुआ औपचारिक अनावरण

15 नवंबर, 2026 04:04 PM

मनीला : फिलीपींस की राजधानी मनीला में रविवार को दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के 49वें शिखर सम्मेलन और संबंधित बैठकों का आगाज हुआ। सम्मेलन में क्षेत्रीय सहयोग, डिजिटल अर्थव्यवस्था, आपदा प्रबंधन, सामुदायिक विकास और बदलते अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा हो रही है।

आसियान 2026 के आधिकारिक एक्स अकाउंट के अनुसार, इस बार सम्मेलन का विशेष महत्व इसलिए भी है क्योंकि तिमोर-लेस्ते के संगठन के 11वें सदस्य बनने के बाद आसियान के चार्टर और प्रतीक चिह्न में बदलाव किया गया है।

फिलीपींस के राष्ट्रपति और वर्ष 2026 के लिए आसियान के अध्यक्ष फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर ने उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता की। इसमें आसियान देशों के नेताओं, विदेश मंत्रियों और आमंत्रित प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। आसियान के महासचिव डॉ. काओ किम होर्न भी समारोह में उपस्थित रहे।

सम्मेलन के दौरान आसियान समुदाय के निर्माण को आगे बढ़ाने, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों से निपटने तथा एक मजबूत, नवाचारी, गतिशील और जन-केंद्रित दक्षिण-पूर्व एशियाई समुदाय बनाने की दिशा में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।

इस सम्मेलन का एक प्रमुख घटनाक्रम आसियान के नए प्रतीक चिह्न और ध्वज का औपचारिक अनावरण रहा। वर्ष 2007 में आसियान चार्टर को अपनाए जाने के बाद यह पहला संशोधन है। सेबू प्रोटोकॉल के तहत चार्टर और उसके अनुलग्नकों में बदलाव किया गया है, जिसमें तिमोर-लेस्ते को संगठन के 11वें सदस्य के रूप में शामिल किए जाने की संस्थागत और कानूनी मान्यता दी गई है।

सम्मेलन में डिजिटल अर्थव्यवस्था ढांचे से जुड़े समझौते (डिजिटल इकोनॉमी फ्रेमवर्क एग्रीमेंट) पर हस्ताक्षरित दस्तावेज भी प्रस्तुत किया जाना है। इसके अलावा आसियान के नेता संसदों के प्रतिनिधियों, युवाओं और कारोबारी समुदाय के सदस्यों के साथ संवाद करेंगे। इसका उद्देश्य संगठन की प्राथमिकताओं और भविष्य की दिशा पर अलग-अलग वर्गों के विचारों को समझना है।

उद्घाटन समारोह के दौरान आसियान पुरस्कार 2026 भी प्रदान किया गया। म्यांमार की ह्ला ह्ला आंग को आपदा प्रबंधन, सामुदायिक तैयारी और क्षेत्रीय स्तर पर आपदा के प्रति लचीलापन बढ़ाने में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया।

आसियान के मुताबिक, ह्ला ह्ला आंग ने वैज्ञानिक शोध को नीतिगत प्रयासों और सामुदायिक सशक्तीकरण से जोड़ने की दिशा में लंबे समय तक काम किया है। उनके प्रयासों से क्षेत्र में आपदा के प्रति जागरूकता, तैयारी और सामुदायिक सुरक्षा को मजबूत करने में मदद मिली है।

भारत के लिहाज से भी आसियान का यह सम्मेलन महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को इस सम्मेलन में शामिल होंगे। भारत की एक्ट ईस्ट नीति में आसियान केंद्रीय भूमिका निभाता है। दक्षिण-पूर्व एशिया के साथ व्यापार, संपर्क, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल अर्थव्यवस्था और रणनीतिक सहयोग भारत की क्षेत्रीय प्राथमिकताओं में शामिल हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका-कनाडा में भी छाई छठ की अद्भुत छटा, विदेशी धरती पर महापर्व मनाने को जुट रहे श्रद्धालु

अमेरिका-कनाडा में भी छाई छठ की अद्भुत छटा, विदेशी धरती पर महापर्व मनाने को जुट रहे श्रद्धालु

अमेरिका में हवाई यात्रा पर संकट बरकरार, एफएए सिस्टम ठप होने से कई उड़ानें रद्द

अमेरिका में हवाई यात्रा पर संकट बरकरार, एफएए सिस्टम ठप होने से कई उड़ानें रद्द

यूएस एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए 50 अरब डॉलर की जरूरत : मंत्री डफी

यूएस एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए 50 अरब डॉलर की जरूरत : मंत्री डफी

अमेरिका: उड़ानों पर लगे प्रतिबंधों में दी गई ढील

अमेरिका: उड़ानों पर लगे प्रतिबंधों में दी गई ढील

10 साल में दोगुना हो सकता है भारत-फिलीपींस व्यापार, पीएम मोदी के दौरे से संबंधों को मिल सकती है नई रफ्तार: फिक्की फिलीपींस प्रेसिडेंट

10 साल में दोगुना हो सकता है भारत-फिलीपींस व्यापार, पीएम मोदी के दौरे से संबंधों को मिल सकती है नई रफ्तार: फिक्की फिलीपींस प्रेसिडेंट

ब्राजील दौरे पर सीजेआई सूर्यकांत, सुपीरियर लेबर कोर्ट और नेशनल काउंसिल ऑफ जस्टिस का किया दौरा

ब्राजील दौरे पर सीजेआई सूर्यकांत, सुपीरियर लेबर कोर्ट और नेशनल काउंसिल ऑफ जस्टिस का किया दौरा

भूटान के त्राशिगांग में एक प्रमुख राजमार्ग पर भारत की मदद से बने दो पुलों का उद्घाटन किया गया

भूटान के त्राशिगांग में एक प्रमुख राजमार्ग पर भारत की मदद से बने दो पुलों का उद्घाटन किया गया

यूएई के फुजैराह में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 23 गाड़ियों को मारी टक्कर, भारतीय नागरिकों समेत 14 लोगों की मौत, 30 घायल

यूएई के फुजैराह में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने 23 गाड़ियों को मारी टक्कर, भारतीय नागरिकों समेत 14 लोगों की मौत, 30 घायल

स्पेन में आवास संकट के खिलाफ 14 साल बाद पहली बार राष्ट्रव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे लाखों लोग

स्पेन में आवास संकट के खिलाफ 14 साल बाद पहली बार राष्ट्रव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे लाखों लोग

उत्तर कोरिया के पूर्वी तट पर बन रहा नौसैनिक अड्डा, किम जोंग उन ने जल्द निर्माण पूरा करने का दिया निर्देश

उत्तर कोरिया के पूर्वी तट पर बन रहा नौसैनिक अड्डा, किम जोंग उन ने जल्द निर्माण पूरा करने का दिया निर्देश