Sunday, November 15, 2026
BREAKING
• स्टार्टअप की दुनिया और फिल्म इंडस्ट्री में काफी समानता, दोनों जगह लगा रहता है हार-जीत का डर: अमित साध • नींद में भी पूरी परफॉर्मेंस देते थे विक्की कौशल, भाई सनी को आधी रात में कहा-'मेरा पेपर चेक करो' • सोनाक्षी सिन्हा की मॉर्फ तस्वीरें वायरल करने का आरोप, गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट ने किया रिहा • इंडिगो के विमान का लैंडिंग गियर हुआ खराब, पुणे में सुरक्षित उतरा • पीएम मोदी के नेतृत्व के 25 वर्षों के अनुभवों से सीख के लिए नीति आयोग शुरू करेगा राष्ट्रीय कार्यशालाओं की श्रृंखला • भारत विकास दर में 2027 में चीन से रहेगा आगे, एआई निवेश 1.8 ट्रिलियन डॉलर रहने की उम्मीद : गोल्डमैन सैश • केन्स टेक्नोलॉजी का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 62 प्रतिशत गिरकर 45 करोड़ रुपए रहा • दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने से एयर प्यूरीफायर की मांग पांच गुना बढ़ी, जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने की मांग • बाजार की पाठशाला: 25 साल बाद रिटायरमेंट की योजना बना रहे हैं? एनपीएस, ईपीएफ या दोनों, जानें कौन-सा विकल्प रहेगा बेहतर • भारत-आसियान संबंध हुए मजबूत, पीएम मोदी की उपस्थति काफी महत्वपूर्ण: राजदूत श्रीनिवास

बाज़ार

भारत विकास दर में 2027 में चीन से रहेगा आगे, एआई निवेश 1.8 ट्रिलियन डॉलर रहने की उम्मीद : गोल्डमैन सैश

15 नवंबर, 2026 05:09 PM

नई दिल्ली : भारत की विकास दर 2027 में 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इस दौरान चीन की अर्थव्यवस्था 4.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है। यह दिखाता है कि अगले साल देश की अर्थव्यवस्था चीन के मुकाबले अधिक तेजी से बढ़ेगी। यह जानकारी वैश्विक निवेश बैंक गोल्डमैन सैश की ओर से जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

निवेश बैंक के मुताबिक, 2026 में भारत की विकास दर 7.9 प्रतिशत और चीन की विकास दर 4.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है। वहीं, अमेरिका की विकास दर 2027 में 2.4 प्रतिशत और 2026 में 2.3 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

गोल्डमैन सैश के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर 2027 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर खर्च 1.8 ट्रिलियन डॉलर रहने का अनुमान है, जो कि 2026 में करीब 1.1 ट्रिलियन डॉलर है।

इसमें होने वाली बढ़ोतरी की वजह अमेरिका में हार्डवेयर निवेश में 500 अरब डॉलर का इजाफा होना है।

बैंक का अनुमान है कि अगले साल वैश्विक जीडीपी ग्रोथ में एआई निवेश का योगदान 0.4 प्रतिशत अंक रहेगा। सेमीकंडक्टर निवेश और उससे जुड़े बौद्धिक संपदा निर्यात की सांख्यिकीय गणना में हुई कमी को ध्यान में रखते हुए, अमेरिकी जीडीपी ग्रोथ में इसका अनुमानित योगदान 0.6 प्रतिशत अंक है।

वैश्विक निवेश बैंक ने आगे कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था 2027 में करीब 2.8 प्रतिशत की दर से बढ़ने की उम्मीद है। इस साल यह आंकड़ा करीब 2.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इसका कारण ऊर्जा की कीमतों में कमी आना और एआई में निवेश जारी रहना है।

गोल्डमैन सैश रिसर्च के मुख्य अर्थशास्त्री और प्रमुख जान हैटजियस ने कहा कि यह आउटलुक वैश्विक आर्थिक गतिविधियों को आकार देने वाले कारकों में आए बदलाव को दर्शाता है, जिसमें ऊर्जा की लागत, प्रौद्योगिकी में निवेश और राजकोषीय नीति शामिल हैं।

हैटजियस ने कहा, "हमें उम्मीद है कि 2027 में जीडीपी की वृद्धि ठोस तो रहेगी, लेकिन इसमें कोई खास तेजी नहीं दिखेगी।"

 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

केन्स टेक्नोलॉजी का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 62 प्रतिशत गिरकर 45 करोड़ रुपए रहा

केन्स टेक्नोलॉजी का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 62 प्रतिशत गिरकर 45 करोड़ रुपए रहा

दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने से एयर प्यूरीफायर की मांग पांच गुना बढ़ी, जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने की मांग

दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने से एयर प्यूरीफायर की मांग पांच गुना बढ़ी, जीएसटी 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने की मांग

बाजार की पाठशाला: 25 साल बाद रिटायरमेंट की योजना बना रहे हैं? एनपीएस, ईपीएफ या दोनों, जानें कौन-सा विकल्प रहेगा बेहतर

बाजार की पाठशाला: 25 साल बाद रिटायरमेंट की योजना बना रहे हैं? एनपीएस, ईपीएफ या दोनों, जानें कौन-सा विकल्प रहेगा बेहतर

भारत में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, अक्टूबर में पहली बार 5 लाख के पार पहुंची कार-एसयूवी बिक्री

भारत में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, अक्टूबर में पहली बार 5 लाख के पार पहुंची कार-एसयूवी बिक्री

युवाओं के लिए सुनहरा मौका: आईओसीएल में 272 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन जारी, 6 दिसंबर अंतिम तिथि

युवाओं के लिए सुनहरा मौका: आईओसीएल में 272 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन जारी, 6 दिसंबर अंतिम तिथि

अक्टूबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% पर पहुंची, खाद्य महंगाई भी बढ़कर 8.94% हुई

अक्टूबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% पर पहुंची, खाद्य महंगाई भी बढ़कर 8.94% हुई

सेंसेक्स लाल निशान में खुला, रियल्टी और ऑटो में बिकवाली

सेंसेक्स लाल निशान में खुला, रियल्टी और ऑटो में बिकवाली

भारत में स्कोप 3 उत्सर्जन रिपोर्टिंग से 9 करोड़ से अधिक एमएसएमई के बाहर होने का खतरा: स्टडी

भारत में स्कोप 3 उत्सर्जन रिपोर्टिंग से 9 करोड़ से अधिक एमएसएमई के बाहर होने का खतरा: स्टडी

दुनियाभर में ठप हुईं माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं : आउटलुक, टीम्स और एआई 'कोपायलट' डाउन होने से मचा हड़कंप

दुनियाभर में ठप हुईं माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं : आउटलुक, टीम्स और एआई 'कोपायलट' डाउन होने से मचा हड़कंप

अदाणी ग्रुप की कच्छ कॉपर ग्लोबल 'वेरामार्क एश्योरेंस सर्टिफिकेशन' प्राप्त करने वाली पहली भारतीय तांबा उत्पादक कंपनी बनी

अदाणी ग्रुप की कच्छ कॉपर ग्लोबल 'वेरामार्क एश्योरेंस सर्टिफिकेशन' प्राप्त करने वाली पहली भारतीय तांबा उत्पादक कंपनी बनी