Saturday, November 14, 2026
BREAKING
• बच्चों को अपने सपने जीने का मौका दें, माता-पिता के सपने उन पर न थोपें : सुनील शेट्टी • 'पंजाबी होने के नाते कभी छठ नहीं मनाया', पहली बार त्योहार का हिस्सा बनने पर आयुष्मान खुराना ने बताए अनुभव • भारत में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, अक्टूबर में पहली बार 5 लाख के पार पहुंची कार-एसयूवी बिक्री • सरकार ने दूसरी तिमाही में 1.24 लाख से अधिक टेलीकॉम संसाधनों के खिलाफ की कार्रवाई, 374 सेंडर्स को किया ब्लैकलिस्ट • यूएस एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए 50 अरब डॉलर की जरूरत : मंत्री डफी • अमेरिका: उड़ानों पर लगे प्रतिबंधों में दी गई ढील • 10 साल में दोगुना हो सकता है भारत-फिलीपींस व्यापार, पीएम मोदी के दौरे से संबंधों को मिल सकती है नई रफ्तार: फिक्की फिलीपींस प्रेसिडेंट • ब्राजील दौरे पर सीजेआई सूर्यकांत, सुपीरियर लेबर कोर्ट और नेशनल काउंसिल ऑफ जस्टिस का किया दौरा • माइक्रोसॉफ्ट ने ईमेल टाइमआउट विंडो को 48 घंटे तक बढ़ाया, भारत में आउटलुक यूजर्स को मिलने लगे ईमेल • देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने उनको दी श्रद्धांजलि

बाज़ार

भारत में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, अक्टूबर में पहली बार 5 लाख के पार पहुंची कार-एसयूवी बिक्री

14 नवंबर, 2026 11:55 AM

नई दिल्ली: भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर ने अक्टूबर में शानदार प्रदर्शन किया। देश में कार और एसयूवी समेत यात्री वाहनों की बिक्री अक्टूबर में पहली बार 5 लाख यूनिट के आंकड़े को पार कर गई। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (एसआईएएम) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में घरेलू यात्री वाहन बिक्री सालाना आधार पर 12.4 प्रतिशत बढ़कर 5,19,060 यूनिट हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में 4,61,614 यूनिट की बिक्री हुई थी।

यात्री वाहन श्रेणी में यूटिलिटी व्हीकल यानी एसयूवी की मांग सबसे मजबूत रही। अक्टूबर में इनकी बिक्री 11.4 प्रतिशत बढ़कर 3,01,141 यूनिट रही। वहीं कारों की बिक्री 11.8 प्रतिशत बढ़कर 1,30,305 यूनिट पर पहुंच गई।

इस तरह त्योहारों के सीजन के दौरान कार और एसयूवी की मजबूत मांग ने यात्री वाहन बाजार को नई ऊंचाई पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

अक्टूबर में दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली, और इस दौरान कुल दोपहिया बिक्री 16.1 प्रतिशत बढ़कर 25,77,810 यूनिट हो गई।

इसमें स्कूटरों का प्रदर्शन सबसे मजबूत रहा। स्कूटर की बिक्री 31.6 प्रतिशत बढ़कर 10,96,756 यूनिट पहुंच गई। वहीं मोटरसाइकिल की बिक्री 6.6 प्रतिशत बढ़कर 14,23,118 यूनिट रही। मोपेड की बिक्री में भी 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

तीन पहिया वाहनों की बिक्री में भी अक्टूबर के दौरान अच्छी तेजी रही। इनकी बिक्री 25.7 प्रतिशत बढ़कर 1,03,349 यूनिट हो गई।

पैसेंजर कैरियर की बिक्री में 26.9 प्रतिशत और गुड्स कैरियर की बिक्री में 27.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि इलेक्ट्रिक रिक्शा की बिक्री में 22.3 प्रतिशत और ई-कार्ट की बिक्री में 17.8 प्रतिशत की गिरावट आई।

अप्रैल से अक्टूबर की सात महीने की अवधि में भी ऑटो सेक्टर ने मजबूत वृद्धि दर्ज की। इस दौरान दोपहिया वाहनों की बिक्री 17.4 प्रतिशत बढ़कर 1,46,64,622 यूनिट हो गई।

तीन पहिया वाहनों की बिक्री 26.2 प्रतिशत बढ़कर 6,05,211 यूनिट रही। यात्री वाहनों की बिक्री के आंकड़ों में टाटा मोटर्स का डेटा केवल अप्रैल-सितंबर तक उपलब्ध होने के कारण इस अवधि में यात्री वाहन बिक्री 25.5 प्रतिशत बढ़कर 30,82,634 यूनिट रही।

बिक्री बढ़ने के साथ वाहन उत्पादन में भी तेजी देखने को मिली। यात्री वाहन, तीन पहिया, दोपहिया और क्वाड्रिसाइकिल को मिलाकर कुल उत्पादन 28.6 प्रतिशत बढ़कर 36,18,753 यूनिट हो गया।

इसकी तुलना में घरेलू बिक्री में 15.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 31,26,325 यूनिट रही। उत्पादन की तुलना में बिक्री की वृद्धि कम रहने के बावजूद निर्यात में मजबूत बढ़ोतरी हुई, जिससे संकेत मिलता है कि कंपनियों ने घरेलू मांग के साथ विदेशी बाजारों में भी ज्यादा वाहन भेजे।

अक्टूबर में यात्री वाहनों का उत्पादन 26.3 प्रतिशत बढ़कर 5,09,910 यूनिट हो गया। वहीं दोपहिया वाहनों का उत्पादन 28.9 प्रतिशत बढ़कर 29,48,471 यूनिट रहा।

तीन पहिया वाहनों के उत्पादन में सबसे तेज वृद्धि दर्ज की गई और यह 31.3 प्रतिशत बढ़कर 1,58,416 यूनिट पहुंच गया।

अक्टूबर में वाहनों के निर्यात में भी दोहरे अंक की वृद्धि देखने को मिली। कुल ऑटो निर्यात 26.1 प्रतिशत बढ़कर 6,82,299 यूनिट रहा।

इसमें दोपहिया वाहनों की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा रही। दोपहिया वाहनों का निर्यात 26.5 प्रतिशत बढ़कर 5,43,972 यूनिट हो गया। स्कूटर निर्यात में करीब दोगुनी बढ़ोतरी हुई और यह 80.4 प्रतिशत बढ़कर 85,292 यूनिट पहुंच गया।

मोटरसाइकिल के निर्यात में 20.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यात्री वाहनों का निर्यात 21.8 प्रतिशत बढ़कर 83,716 यूनिट और तीन पहिया वाहनों का निर्यात 26.7 प्रतिशत बढ़कर 53,039 यूनिट रहा।

इस बीच, एसआईएएम के महानिदेशक (डायरेक्टर जेनरल) राजेश मेनन ने कहा कि भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग में मांग लगातार मजबूत बनी हुई है। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहनों की मांग को बेहतर क्रेडिट उपलब्धता और ग्रामीण तथा शहरी दोनों बाजारों में पुराने वाहनों को बदलने की जरूरत से समर्थन मिला है।

उन्होंने कहा कि तीन पहिया वाहनों के मामले में अंतिम छोर तक परिवहन की बढ़ती जरूरत और तेजी से हो रहा विद्युतीकरण इसकी मांग को बढ़ाने वाले प्रमुख कारण हैं।

राजेश मेनन ने कहा कि कुल मिलाकर भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए मांग का परिदृश्य सकारात्मक बना हुआ है।

 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

युवाओं के लिए सुनहरा मौका: आईओसीएल में 272 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन जारी, 6 दिसंबर अंतिम तिथि

युवाओं के लिए सुनहरा मौका: आईओसीएल में 272 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन जारी, 6 दिसंबर अंतिम तिथि

अक्टूबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% पर पहुंची, खाद्य महंगाई भी बढ़कर 8.94% हुई

अक्टूबर में खुदरा महंगाई बढ़कर 6.09% पर पहुंची, खाद्य महंगाई भी बढ़कर 8.94% हुई

सेंसेक्स लाल निशान में खुला, रियल्टी और ऑटो में बिकवाली

सेंसेक्स लाल निशान में खुला, रियल्टी और ऑटो में बिकवाली

भारत में स्कोप 3 उत्सर्जन रिपोर्टिंग से 9 करोड़ से अधिक एमएसएमई के बाहर होने का खतरा: स्टडी

भारत में स्कोप 3 उत्सर्जन रिपोर्टिंग से 9 करोड़ से अधिक एमएसएमई के बाहर होने का खतरा: स्टडी

दुनियाभर में ठप हुईं माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं : आउटलुक, टीम्स और एआई 'कोपायलट' डाउन होने से मचा हड़कंप

दुनियाभर में ठप हुईं माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं : आउटलुक, टीम्स और एआई 'कोपायलट' डाउन होने से मचा हड़कंप

अदाणी ग्रुप की कच्छ कॉपर ग्लोबल 'वेरामार्क एश्योरेंस सर्टिफिकेशन' प्राप्त करने वाली पहली भारतीय तांबा उत्पादक कंपनी बनी

अदाणी ग्रुप की कच्छ कॉपर ग्लोबल 'वेरामार्क एश्योरेंस सर्टिफिकेशन' प्राप्त करने वाली पहली भारतीय तांबा उत्पादक कंपनी बनी

कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 2031 तक बढ़ाया, 2.5 लाख अतिरिक्त उद्यमियों को मिलेगा लाभ

कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 2031 तक बढ़ाया, 2.5 लाख अतिरिक्त उद्यमियों को मिलेगा लाभ

कैबिनेट ने माइक्रो यूनिट्स के लिए क्रेडिट गारंटी फंड जारी रखने की मंजूरी दी; 5,000 करोड़ रुपए होंगे खर्च

कैबिनेट ने माइक्रो यूनिट्स के लिए क्रेडिट गारंटी फंड जारी रखने की मंजूरी दी; 5,000 करोड़ रुपए होंगे खर्च

भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, मीडिया और फाइनेंशियल में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, मीडिया और फाइनेंशियल में खरीदारी

मंत्रालयों को अपने कर्मचारियों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन खरीद को प्राथमिकता देने का निर्देश

मंत्रालयों को अपने कर्मचारियों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन खरीद को प्राथमिकता देने का निर्देश