Saturday, November 14, 2026
BREAKING
• यूएस एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को आधुनिक बनाने के लिए 50 अरब डॉलर की जरूरत : मंत्री डफी • अमेरिका: उड़ानों पर लगे प्रतिबंधों में दी गई ढील • 10 साल में दोगुना हो सकता है भारत-फिलीपींस व्यापार, पीएम मोदी के दौरे से संबंधों को मिल सकती है नई रफ्तार: फिक्की फिलीपींस प्रेसिडेंट • ब्राजील दौरे पर सीजेआई सूर्यकांत, सुपीरियर लेबर कोर्ट और नेशनल काउंसिल ऑफ जस्टिस का किया दौरा • माइक्रोसॉफ्ट ने ईमेल टाइमआउट विंडो को 48 घंटे तक बढ़ाया, भारत में आउटलुक यूजर्स को मिलने लगे ईमेल • देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने उनको दी श्रद्धांजलि • एनसीआर में अधिकतर इलाकों में एक्यूआई 400 के पार, 15 नवंबर को हल्की बारिश के आसार • इस्कॉन के संस्थापक स्वामी प्रभुपाद की पुण्यतिथि पर केंदीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि • विश्व मधुमेह दिवस 2026: इसके लक्षण को जानते हैं आप? अक्सर तेजी से बढ़ता है टाइप 1 डायबिटीज • युवाओं के लिए सुनहरा मौका: आईओसीएल में 272 अप्रेंटिस पदों पर आवेदन जारी, 6 दिसंबर अंतिम तिथि

राष्ट्रीय

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने उनको दी श्रद्धांजलि

14 नवंबर, 2026 11:41 AM

नई दिल्ली: देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित पार्टी के कई नेताओं की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा गया, "भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर याद करते हुए। एक आधुनिक, वैज्ञानिक, लोकतांत्रिक और सबको साथ लेकर चलने वाले भारत का उनका दूरदृष्टि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। हम देश बनाने, शिक्षा और तरक्की की उनकी हमेशा रहने वाली विरासत को दिल से श्रद्धांजलि देते हैं।"

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पोस्ट में लिखा, "भारत की आजादी से लेकर एक मजबूत, आधुनिक, लोकतांत्रिक और प्रगतिशील राष्ट्र की नींव रखने में ऐतिहासिक योगदान देने वाले देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर सादर नमन। आजादी के बाद तमाम चुनौतियों के बीच उन्होंने अपनी दूरदर्शी सोच, मजबूत नेतृत्व और अटूट संकल्प से भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को नई दिशा दी।"

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "हिंद के जवाहर, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर सादर नमन। आजादी उनकी मंजिल नहीं, देश के नए सफर का मुकाम थी। स्वराज सत्ता नहीं, हर नागरिक की भागीदारी और देश के भविष्य की जिम्मेदारी थी। भारत उनके लिए एक खोज, एक विचार था—विविधता जिसकी शक्ति, लोकतंत्र जिसका विश्वास और समानता जिसका आधार हो। एक आधुनिक, वैज्ञानिक, प्रगतिशील और आत्मविश्वासी भारत का उनका सपना आज भी हमारी प्रेरणा है। और उस सपने के भारत की ओर हमारा प्रयास ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।"

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एक्स पोस्ट में लिखा, "जवाहरलाल नेहरू एक अनोखे इंसान थे- एक क्रांतिकारी, एक दूर की सोचने वाले और एक बनाने वाले। यह बात कि उनकी मौत के साठ साल से भी ज्यादा समय बाद भी, हमारे संविधान और हमारे लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश करने वाले लोग उन पर हमला करते हैं, यह भारत के प्रति उनके पक्के वादे का सबूत है। हमारे देश के लिए उनका प्यार हमेशा हमें रास्ता दिखाता रहे।"

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने एक्स पोस्ट में लिखा, "आधुनिक भारत के शिल्पी एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री, पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। आजादी के बाद उन्होंने देश में हर क्षेत्र में आधारभूत ढांचे की नींव रखी। लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने, वैज्ञानिक दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करने और विश्वस्तरीय शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक संस्थानों की स्थापना में उनका ऐतिहासिक योगदान रहा।"

अशोक गहलोत ने आगे लिखा, "उनकी दूरदर्शी विदेश नीति ने वैश्विक मंच पर भारत की एक विशिष्ट पहचान और प्रतिष्ठा स्थापित की। नेहरू जी जैसा विराट व्यक्तित्व और दूरदर्शी नेतृत्व विरले ही देखने को मिलता है। आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।"

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने एक्स पोस्ट में लिखा, "आधुनिक भारत के निर्माता, स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानी एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें सादर नमन। उन्होंने अपनी दूरदर्शी सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और मजबूत नेतृत्व से स्वतंत्र भारत की विकास यात्रा की नींव रखी। लोकतांत्रिक मूल्यों, शिक्षा और आधुनिक संस्थानों के निर्माण में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले बाल दिवस के अवसर पर देश के सभी बच्चों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।"

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने सोशल मीडिया पर लिखा, "भारत के प्रथम प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन करता हूं। पंडित नेहरू का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और देश के उज्ज्वल भविष्य के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक रहा। उनकी दूरदर्शी सोच, प्रगतिशील विचारों और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी।"

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

माइक्रोसॉफ्ट ने ईमेल टाइमआउट विंडो को 48 घंटे तक बढ़ाया, भारत में आउटलुक यूजर्स को मिलने लगे ईमेल

माइक्रोसॉफ्ट ने ईमेल टाइमआउट विंडो को 48 घंटे तक बढ़ाया, भारत में आउटलुक यूजर्स को मिलने लगे ईमेल

एनसीआर में अधिकतर इलाकों में एक्यूआई 400 के पार, 15 नवंबर को हल्की बारिश के आसार

एनसीआर में अधिकतर इलाकों में एक्यूआई 400 के पार, 15 नवंबर को हल्की बारिश के आसार

विश्व मधुमेह दिवस 2026: इसके लक्षण को जानते हैं आप? अक्सर तेजी से बढ़ता है टाइप 1 डायबिटीज

विश्व मधुमेह दिवस 2026: इसके लक्षण को जानते हैं आप? अक्सर तेजी से बढ़ता है टाइप 1 डायबिटीज

श्याम सेवा सोसायटी ने श्याम जन्मोत्सव का निमंत्रण कार्ड किया भेट

श्याम सेवा सोसायटी ने श्याम जन्मोत्सव का निमंत्रण कार्ड किया भेट

‘नहाय-खाय’ के साथ शुरू हुई छठ पूजा, चार दिनों तक चलेगा महापर्व, सूर्य देव और छठी मैया की उपासना को समर्पित पावन अनुष्ठान

‘नहाय-खाय’ के साथ शुरू हुई छठ पूजा, चार दिनों तक चलेगा महापर्व, सूर्य देव और छठी मैया की उपासना को समर्पित पावन अनुष्ठान

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित- कहा- ‘कर्म, धर्म, धन, धान्य, गुरु के वचन और औषधि को उचित ढंग से ग्रहण करना चाहिए’

पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित- कहा- ‘कर्म, धर्म, धन, धान्य, गुरु के वचन और औषधि को उचित ढंग से ग्रहण करना चाहिए’

दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद की हवा जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 500 के पार

दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद की हवा जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 500 के पार

पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं छठ महापर्व की शुभकामनाएं, कहा- ‘सबको मिले छठी मैया का आशीर्वाद’

पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं छठ महापर्व की शुभकामनाएं, कहा- ‘सबको मिले छठी मैया का आशीर्वाद’

पीएम मोदी शुक्रवार को बेंगलुरु में 15,600 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

पीएम मोदी शुक्रवार को बेंगलुरु में 15,600 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

भारत-इंडोनेशिया के बीच आतंकवाद निरोधक सहयोग पर अहम बैठक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई

भारत-इंडोनेशिया के बीच आतंकवाद निरोधक सहयोग पर अहम बैठक, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई