Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

दुनिया

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हवाई हमला, गलती से अपने ही शहर पर भी गिरा दिया 1000 किलो का बम !

07 दिसंबर, 2025 07:25 PM

यूक्रेन में आर्म्ड फोर्सेज डे से ठीक पहले रूस ने अब तक के सबसे बड़े समन्वित हवाई हमलों में से एक को अंजाम दिया। शनिवार तड़के रूस ने यूक्रेन के 29 ठिकानों पर 653 ड्रोन और 51 मिसाइलें दागीं। यूक्रेन एयरफोर्स का दावा है कि उसने इनमें से 585 ड्रोन और 30 मिसाइलों को मार गिराया। हमलों में 8 लोग घायल हुए और कई ऊर्जा संयंत्र, रेलवे स्टेशन और बिजली ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचा। सबसे गंभीर झटका जापोरेजिया न्यूक्लियर पावर प्लांट को लगा, जो कुछ समय के लिए ऑफ-साइट पावर से कट गया। हालांकि रिएक्टर बंद होने के कारण बड़ा परमाणु खतरा टल गया।

रूस ने गलती से अपने ही शहर पर गिराया 1000 किलो का बम
रूसी मीडिया के मुताबिक, यूक्रेन पर हमले के दौरान रूस ने गलती से अपने ही बेल्गोरोड शहर पर FAB-1000 हाई-एक्सप्लोसिव बम गिरा दिया। बम का वजन लगभग 1000 किलो था। यह पूरी तरह विस्फोट नहीं हुआ, पर जमीन में विशाल गड्ढा बन गया। आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है। हमलों के तुरंत बाद फ्लोरिडा में अमेरिकी और यूक्रेनी अधिकारियों के बीच तीन दिन चली वार्ता बिना ठोस नतीजे खत्म हो गई। इसमें ट्रम्प के शांति दूत स्टीव विटकॉफ, और ट्रम्प के दामाद जेरेड कुशनर शामिल थे।

जेलेंस्की ने कहा-“शांति तभी संभव है, जब रूस हत्याएं बंद करे और वास्तविक कदम उठाए।” दोनों पक्षों ने सुरक्षा गारंटी पर सहमति जताई, लेकिन किसी ठोस समझौते पर प्रगति नहीं हुई। रोपीय नेता सोमवार को लंदन में मिलेंगे। तेज होती जंग के बीच यूरोप के शीर्ष नेता UK PM कीर स्टार्मर, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सोमवार को लंदन में मिलने वाले हैं। मैक्रों पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि “अमेरिका यूक्रेन को धोखा दे सकता है।”

रूस के तेल ठिकानों पर यूक्रेन के पलटवार
रूस ने दावा किया कि उसने रातभर में 116 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। इसी बीच यूक्रेन ने रूस की रयाजान ऑयल रिफाइनरी पर लंबी दूरी के ड्रोन से हमला किया।
यूक्रेन का लक्ष्य रूस की तेल आय को कम करना है, जिससे रूस हथियार खरीदकर युद्ध को फंड करता है। जेलेंस्की: “रूस बिजली स्टेशन टारगेट कर रहा।” जेलेंस्की ने कहा कि रूस व्यवस्थित रूप से एनर्जी ग्रिड पर हमले कर रहा है। कीव के पास फास्टिव में रेलवे स्टेशन पूरी तरह नष्ट हो गया। कई क्षेत्रों में भारी ब्लैकआउट हुआ।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर