Friday, March 20, 2026
BREAKING
ईरान के हमले पर यूएई का कड़ा रुख, हबशान गैस प्लांट ऑपरेशन अस्थायी रूप से बंद कतर पर हमले के बाद ट्रंप का सख्त रुख, ईरान को दी तबाही की खुली चेतावनी ईंधन की बढ़ती कीमतों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने बनाई ‘फ्यूल सप्लाई टास्क फोर्स’ वैश्विक तनाव के बीच शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 2,500 अंक टूटा फेड फैसले के बाद सोने-चांदी पर दबाव, दोनों धातुओं में गिरावट हम फीफा विश्व कप 2026 का नहीं, अमेरिका का बहिष्कार करेंगे: ईरान जुबीन गर्ग मौत मामले में तेज होगी सुनवाई, फास्ट-ट्रैक कोर्ट रोजाना करेगा ट्रायल 'धुरंधर 2' के क्रेज के बीच दिल्ली पुलिस का अनोखा संदेश, फिल्म के सीन से दी 'नशे को ना' कहने की सीख राजीव अदातिया ने किया नोरा फतेही का बचाव, बोले, सिर्फ कलाकार को दोष देना गलत, पूरी टीम जिम्मेदार पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता: बंबीहा गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

हरियाणा

रिश्वत लेते पटवारी और नंबरदार रंगे हाथ गिरफ्तार, एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई

18 मार्च, 2026 07:53 PM

चंडीगढ़ : राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुमार, पटवारी (उम्र 51 वर्ष) पुत्र जगत सिंह, तथा कर्मबीर, नंबरदार के रूप में हुई है। दोनों को पुरानी तहसील, बादली (जिला झज्जर) से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही काबू किया गया। इस संबंध में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता कुलदीप ने ब्यूरो को शिकायत दी कि उसकी माता संतरा के नाम पर गांव बुपनिया में लगभग 1.25 बीघा भूमि दर्ज थी, जिसे उसके भाई ने बिना जानकारी दिए अवैध रूप से अपने नाम रजिस्ट्री करवा लिया। इस रजिस्ट्री व इंतकाल को रुकवाने के लिए जब वह पटवारी सुनील कुमार से मिला, तो उसने ग्राम नंबरदार कर्मबीर के माध्यम से कार्य करने के बदले 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की।

शिकायत की पुष्टि होने पर ब्यूरो ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निरीक्षक देवेन्द्र के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की। योजनाबद्ध ढंग से की गई रेड के दौरान दोनों आरोपियों को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

निदेशक, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा डॉ. ए.एस. चावला ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए आमजन से अपील की कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी काम के बदले रिश्वत मांगता है तो इसकी सूचना तुरंत हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1800-180-2022 अथवा 1064 पर दें।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

'टटीरी' पर विवाद के बाद सिंगर बादशाह पर गिरफ्तारी की तलवार, हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष ने दी ये जानकारी

'टटीरी' पर विवाद के बाद सिंगर बादशाह पर गिरफ्तारी की तलवार, हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष ने दी ये जानकारी

बिजली बिलों में अतिरिक्त शुल्कों से जनता पर बढ़ा बोझ : सैलजा

बिजली बिलों में अतिरिक्त शुल्कों से जनता पर बढ़ा बोझ : सैलजा

निर्वाचन अधिकारी ने कांग्रेस के वैध वोटों को किया कैंसिल, होनी चाहिए कार्रवाई : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

निर्वाचन अधिकारी ने कांग्रेस के वैध वोटों को किया कैंसिल, होनी चाहिए कार्रवाई : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र संपन्न, 54 घंटे से अधिक चली सार्थक चर्चा

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र संपन्न, 54 घंटे से अधिक चली सार्थक चर्चा

हरियाणा : 23 आईएएस अफसरों के तबादले, डॉ. राजा शेखर वुंद्रू को परिवहन और जी. अनुपमा को नागरिक उड्डयन की कमान

हरियाणा : 23 आईएएस अफसरों के तबादले, डॉ. राजा शेखर वुंद्रू को परिवहन और जी. अनुपमा को नागरिक उड्डयन की कमान

हरियाणा में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना को बढ़ावा, 760.87 करोड़ रुपए के प्रस्ताव मंजूर

हरियाणा में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना को बढ़ावा, 760.87 करोड़ रुपए के प्रस्ताव मंजूर

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र संपन्न, लोकतांत्रिक बहस और संवाद की रही झलक

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र संपन्न, लोकतांत्रिक बहस और संवाद की रही झलक

हरियाणा विधानसभा में प्राकृतिक खेती पर जोर, आचार्य देवव्रत के विचारों को मिला समर्थन

हरियाणा विधानसभा में प्राकृतिक खेती पर जोर, आचार्य देवव्रत के विचारों को मिला समर्थन

फरीदाबाद में अस्पताल की लापरवाही बनी जानलेवा, डिलीवरी के बाद गर्भवती महिला की मौत

फरीदाबाद में अस्पताल की लापरवाही बनी जानलेवा, डिलीवरी के बाद गर्भवती महिला की मौत

होडल क्षेत्र में जलभराव के समाधान के लिए सरकार ने उठाए ठोस कदम: श्रुति चौधरी

होडल क्षेत्र में जलभराव के समाधान के लिए सरकार ने उठाए ठोस कदम: श्रुति चौधरी