Friday, October 02, 2026
BREAKING
• हरजोत सिंह बैंस ने ‘दैनिक भास्कर’ के स्टेट एडिटर की माता के निधन पर दुख जताया • सीमा पार से चल रहे तस्करी नेटवर्कों से जुड़े चार आरोपी 10 किलोग्राम हेरोइन और 10 पिस्तौल सहित गिरफ्तार • पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि • वंदे भारत कटरा-बनिहाल सेक्शन में 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक की भरेगी रफ्तार : अश्विनी वैष्णव • राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, जब राष्ट्र कमजोर होता है तो धर्म पर खतरा आता है : मोहन भागवत • पीएम मोदी से फोन पर बात करते हुए भावुक हुए पायलट स्मित मच्छार, प्रधानमंत्री को बताया अपना सबसे बड़ा ‘आइडल’ • समुद्र में सागर कवच अभ्यास में 4,800 से अधिक कर्मियों ने दिखाई ताकत • भारत में विदेशी राजदूतों ने मनाई गांधीजी की 157वीं जयंती, कहा-सत्य और अहिंसा का संदेश आज भी प्रासंगिक • यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन • बसपा से बाहर किए जाने के बीच आकाश आनंद ने मायावती को लिखा पोस्ट; बोले-किसी दल में नहीं जाऊंगा, बसपा ही मेरा परिवार

दुनिया

नेपाल की आधिकारिक यात्रा पर सेना प्रमुख, नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद से होंगे सम्मानित

17 अगस्त, 2026 01:42 PM

भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ नेपाल की आधिकारिक यात्रा पर है। उनकी यह यात्रा 17 अगस्त से प्रारंभ हुई है और 19 अगस्त तक प्रस्तावित है। जनरल सेठ रविवार को नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंचे थे। सोमवार सुबह जनरल सेठ ने नेपाल के सेना मुख्यालय में आयोजित गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया।

इस दौरान नेपाली सेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले जनरल धीरज सेठ ने काठमांडू में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। वह यहां सोल्जर प्लेटफार्म स्थित शहीद स्मारक पर गए और शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी व शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके बलिदान को नमन किया।

जनरल धीरज सेठ की नेपाल यात्रा को दोनों देशों की सेनाओं के बीच लंबे समय से चले आ रहे मजबूत सैन्य संबंधों को और प्रगाढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यात्रा के दौरान वह नेपाली सेना के शीर्ष सैन्य नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग, आपसी हितों से जुड़े मुद्दों और दोनों सेनाओं के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। जनरल धीरज सेठ के नेपाल दौरे के दौरान सोमवार को राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल द्वारा राष्ट्रपति भवन में उनके सम्मान में विशेष आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जनरल सेठ को नेपाली सेना प्रमुख की मानद उपाधि प्रदान की जानी है।

गौरतलब है कि भारत और नेपाल के बीच सेना प्रमुखों को एक-दूसरे की सेना के मानद प्रमुख की उपाधि देने की महत्वपूर्ण परंपरा रही है। यह परंपरा दोनों देशों की सेनाओं के बीच विशेष संबंधों और ऐतिहासिक सैन्य सहयोग का प्रतीक मानी जाती है। जनरल सेठ की यात्रा के दौरान दोनों पक्षों के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर विशेष जोर रहने की संभावना है। भारत और नेपाल के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास, प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण, मानवीय सहायता एवं आपदा राहत तथा सैन्य स्तर पर नियमित संवाद के माध्यम से व्यापक सहयोग जारी है।

दरअसल नेपाल भारत के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ोसी और रणनीतिक साझेदार है। दोनों देशों के बीच भौगोलिक निकटता के साथ-साथ लोगों के बीच गहरे सामाजिक और सांस्कृतिक संबंध भी हैं। ऐसे में भारतीय थल सेना प्रमुख की नेपाल यात्रा को दोनों सेनाओं के बीच आपसी विश्वास, समझ और सहयोग को और मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जनरल धीरज सेठ की यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब भारत और नेपाल दोनों ही अपने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को बदलती क्षेत्रीय सुरक्षा परिस्थितियों के अनुरूप और मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं।

यात्रा के दौरान होने वाली उच्चस्तरीय बैठकों से दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग के भविष्य की दिशा तय करने में मदद मिलने की उम्मीद है। जनरल धीरज सेठ पांच सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ नेपाल पहुंचे हैं। वह नेपाल के सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल के निमंत्रण पर यह यात्रा कर रहे हैं। जनरल सेठ के साथ भारतीय सेना की आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष कोमल सेठ भी नेपाल गई हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

भारत ब्राजील का बेहद महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार: मंत्री मार्सियो रोजा

भारत ब्राजील का बेहद महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार: मंत्री मार्सियो रोजा

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया ‘हीरो’

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया ‘हीरो’

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : इजराइल के पीएम नेतन्याहू

भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए मेरा सलाम : इजराइल के पीएम नेतन्याहू

पेंटागन की 'फ्यूचर वॉरफेयर' पर स्टडी, धरती से लेकर चांद तक शामिल, एलन मस्क को मिली अहम जिम्मेदारी

पेंटागन की 'फ्यूचर वॉरफेयर' पर स्टडी, धरती से लेकर चांद तक शामिल, एलन मस्क को मिली अहम जिम्मेदारी