Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

दुनिया

रिश्तों में नई शुरुआतः कनाडाई PM कार्नी ने मोदी का निमंत्रण स्वीकारा, कहा- भारत भरोसेमंद व्यापारिक साझेदार...दौरा पक्का”

24 नवंबर, 2025 09:43 PM

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत दौरे का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। वह 2026 की शुरुआत में भारत आएंगे, जिससे दोनों देशों के रिश्तों में नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है।दोनों नेताओं ने यह फैसला G20 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई द्विपक्षीय बैठक में लिया। अगस्त 2025 में उच्चायुक्तों की वापसी के बाद यह सबसे बड़ा सकारात्मक कदम माना जा रहा है।ट्रूडो सरकार के आरोपों से बिगड़े रिश्ते अब कार्नी के नेतृत्व में “रीसेट मोड” में नजर आ रहे हैं।दोनों PM ने इस रिश्ते को “नई शुरुआत” बताया।

CEPA वार्ताएं फिर शुरू
भारत और कनाडा ने उच्च-स्तरीय कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (CEPA) पर जल्द बातचीत शुरू करने पर सहमति जताई है। इसका लक्ष्य 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 50 अरब डॉलर तक पहुंचाना है। PM मोदी ने कहा कि हाल के महीनों में दोनों देशों के रिश्तों में “शानदार गति” आई है और यह समय “अगले स्तर पर जाने” का है।

व्यापार, निवेश, टेक्नोलॉजी पर फोकस
दोनों देशों ने सहमति जताई कि वे आने वाले महीनों में व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, नवाचार, ऊर्जा, शिक्षा में साझेदारी और मजबूत करेंगे।मोदी ने यह भी बताया कि कनाडाई पेंशन फंड भारतीय कंपनियों में बढ़ती रुचि दिखा रहे हैं।मोदी और कार्नी ने रक्षा, अंतरिक्ष और नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने और दीर्घकालिक यूरेनियम सप्लाई पर चर्चा की।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्नी ने कहा: “भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में है। CEPA से व्यापार को नई ऊंचाई मिलेगी।” उन्होंने सोलर, विंड एनर्जी और सप्लाई चेन डायवर्सिफिकेशन में भी भारत को बड़ी संभावना बताया। भारत, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया ने मिलकर ACITI (Australia-Canada-India Technology & Innovation) पहल शुरू की है, जिसका उद्देश्य उभरती तकनीकें, AI सहयोग, क्लीन एनर्जी व सप्लाई चेन डायवर्सिफिकेशन को मजबूत बनाना है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

राष्ट्रपति शी ने चीन-अमेरिका संबंधों के लिए साल 2026 को ऐतिहासिक, मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद जताई

राष्ट्रपति शी ने चीन-अमेरिका संबंधों के लिए साल 2026 को ऐतिहासिक, मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद जताई

ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को बताया महान नेता, बोले-आपके साथ होना सम्मान की बात

ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को बताया महान नेता, बोले-आपके साथ होना सम्मान की बात

संयुक्त अरब अमीरात ने इजरायली पीएम नेतन्याहू के यूएई दौरे की खबरों का किया खंडन

संयुक्त अरब अमीरात ने इजरायली पीएम नेतन्याहू के यूएई दौरे की खबरों का किया खंडन

चीन के ग्रेट हॉल में जिनपिंग ने किया राष्ट्रपति ट्रंप का स्वागत, चीनी सैनिकों ने दिखाया मिलिट्री शो

चीन के ग्रेट हॉल में जिनपिंग ने किया राष्ट्रपति ट्रंप का स्वागत, चीनी सैनिकों ने दिखाया मिलिट्री शो

ईरान परमाणु हथियार बनाने की सीमा से कुछ हफ्ते दूर, अमेरिकी सीनेटरों ने दी चेतावनी

ईरान परमाणु हथियार बनाने की सीमा से कुछ हफ्ते दूर, अमेरिकी सीनेटरों ने दी चेतावनी

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने चिली के विदेश मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर हुई चर्चा

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने चिली के विदेश मंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर हुई चर्चा

डोनाल्ड ट्रंप आज पहुंचेंगे चीन, शी जिनपिंग से मुलाकात पर दुनिया की नजर

डोनाल्ड ट्रंप आज पहुंचेंगे चीन, शी जिनपिंग से मुलाकात पर दुनिया की नजर

अमेरिकी डेमोक्रेट्स ने दी चेतावनी, कहा- ‘ईरान में बड़े पैमाने पर युद्ध का खतरा’

अमेरिकी डेमोक्रेट्स ने दी चेतावनी, कहा- ‘ईरान में बड़े पैमाने पर युद्ध का खतरा’

नेपाल में बंदरों के आतंक से परेशान नगरपालिका ने लिया अजीबोगरीब फैसला!

नेपाल में बंदरों के आतंक से परेशान नगरपालिका ने लिया अजीबोगरीब फैसला!

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान