Thursday, June 25, 2026
BREAKING
पंजाब की जनता मेरे साथ है, फर्जी वीडियो पर विश्वास नहीं करेगी: भगवंत मान अकाल तख्त से जुड़े मामले पर भाजपा नेताओं ने पंजाब के सीएम को घेरा, कहा-भगवंत मान पाप पर पाप कर रहे पंजाब: फेक वीडियो मामले में पक्ष-विपक्ष आमने सामने, कांग्रेस ने मांगा सीएम मान से इस्तीफा, तो 'आप' ने बताया ‘घटिया राजनीति’ भगवंत मान वीडियो मामला: गुरुग्राम पुलिस ने 'मनमुताबिक' फोरेंसिक रिपोर्ट बनवाने के लिए दो लोगों को गिरफ्तार किया पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश: कुलदीप धालीवाल पंजाब को ठगे हुए पंजाब से विकसित और रंगला पंजाब बनाने का समय आ गया है : नायब सिंह सैनी राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी ने सत्ता में बने रहने के लालच में देश पर आपातकाल थोपा था: डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में अब मानव संसाधन विभाग के माध्यम से होगी क्लर्कों की नियुक्ति तेल की कीमतों में राहत का लाभ जनता तक पहुंचाए सरकार : कुमारी सैलजा Kangra News: नशा व खनन माफिया की अब खैर नहीं! SP नूरपुर का कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड में आईं IPS इल्मा अफरोज

बाज़ार

रिपोर्ट: वित्त वर्ष 26 की दूसरी छमाही में खपत में तेजी, विकास दर 7% तक पहुंचने की संभावना

09 अक्टूबर, 2025 04:59 PM

गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में खपत में तेज सुधार संभव है। इसका श्रेय जीएसटी कटौती, ब्याज दरों में कमी और कर सुधारों को दिया गया है। एमपी फाइनेंशियल एडवाइजरी सर्विसेज एलएलपी (एमपीएफएएसएल) की रिपोर्ट में कहा गया कि वित्त वर्ष 27 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7 प्रतिशत पर पहुंच सकती है। इसकी वजह सामान्य मानसून, कम होती महंगाई दर, बढ़ती घरेलू आय, उधारी की घटती लागत और कम खुदरा कीमतें हैं।

देश में महंगाई दर 2025 के मध्य में कम होकर 2.1 प्रतिशत हो गई है, जो कि अक्टूबर 2024 में 6.2 प्रतिशत थी

रिपोर्ट में बताया गया कि नीतिगत दरों में कमी को पास किया जा रहा है। रिजर्व बैंक द्वारा एमसीएलआर में की गई एक प्रतिशत की कटौती में से 0.20-0.30 प्रतिशत की कमी को ही बैंक द्वारा ग्राहकों को पास किया गया है। देश में महंगाई दर 2025 के मध्य में कम होकर 2.1 प्रतिशत हो गई है, जो कि अक्टूबर 2024 में 6.2 प्रतिशत थी। वहीं, खाद्य महंगाई दर कम होकर नकारात्मक हो गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि खाद्य या ईंधन की कीमतों में अचानक वृद्धि से महंगाई से मिलने वाली राहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है

रिपोर्ट में कहा गया है कि खाद्य या ईंधन की कीमतों में अचानक वृद्धि से महंगाई से मिलने वाली राहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, जबकि कर रियायतों से उत्पन्न राजकोषीय दबावों को सावधानीपूर्वक संतुलित करने की आवश्यकता है। हालांकि, अभी भी व्यापार तनाव और आपूर्ति-श्रृंखला में व्यवधान चिंता का विषय बने हुए हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि आरबीआई ने वर्तमान में वित्त वर्ष 26 के लिए जीडीपी वृद्धि दर 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है

रिपोर्ट के मुताबिक, सिस्टम लिक्विडिटी, जो 2025 में शुरुआत में थोड़े समय के लिए नकारात्मक श्रेणी में थी। अब अगस्त में बढ़कर 3.97 लाख करोड़ रुपए हो गई है। इससे केंद्रीय बैंक द्वारा रेपो रेट में की गई कटौती को पास करने में मदद मिलेगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि आरबीआई ने वर्तमान में वित्त वर्ष 26 के लिए जीडीपी वृद्धि दर 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है, लेकिन कम महंगाई, अधिक लिक्विडिटी और जीएसटी सुधारों के संयुक्त प्रभाव से वित्त वर्ष 27 में वृद्धि दर 7 प्रतिशत के करीब पहुंचने की संभावना है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से कच्चे तेल में गिरावट, चार महीने के निचले स्तर पर पहुंचे दाम

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता से कच्चे तेल में गिरावट, चार महीने के निचले स्तर पर पहुंचे दाम

ज्वैलरी कंपनी के IPO पर टूट पड़े लोग, कुछ ही घंटे में हुआ फुल, 65 रुपये पहुंच गया GMP

ज्वैलरी कंपनी के IPO पर टूट पड़े लोग, कुछ ही घंटे में हुआ फुल, 65 रुपये पहुंच गया GMP

10 साल में 1007% का रिटर्न, एक्सपर्ट ने कहा 5600 रुपये तक जाएगा टाटा का स्टॉक! बोले एक्सपर्ट

10 साल में 1007% का रिटर्न, एक्सपर्ट ने कहा 5600 रुपये तक जाएगा टाटा का स्टॉक! बोले एक्सपर्ट

12 बजते ही मार्केट में भूचाल, 600 अंक से अधिक टूटा सेंसेक्स, 5 लाख करोड़ डूबे

12 बजते ही मार्केट में भूचाल, 600 अंक से अधिक टूटा सेंसेक्स, 5 लाख करोड़ डूबे

भारत के विकास में कृषि और टेक्नोलॉजी की होगी अहम भूमिका : एक्सपर्ट्स

भारत के विकास में कृषि और टेक्नोलॉजी की होगी अहम भूमिका : एक्सपर्ट्स

वैश्विक अस्थिरता के बीच भी भारत में आर्थिक गतिविधियां मजबूत, जून में पीएमआई 57.4 पर रहा

वैश्विक अस्थिरता के बीच भी भारत में आर्थिक गतिविधियां मजबूत, जून में पीएमआई 57.4 पर रहा