गुरुग्राम : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम शहर से वाहन चालकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां नगर निगम द्वारा शहर की कई प्रमुख सड़कों को मॉडर्न सड़कों में तब्दील करने के बार-बार दावे किए गए थे जो अब लंबे इंतजार के बाद पूरे हो रहे हैं. कुछ सड़कों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है जबकि कुछ सड़कों के लिए प्रशासनिक स्वीकृति का इंतजार हो रहा है.
नगर निगम ने सर्वे करने के बाद 45 किलोमीटर लंबी सड़कों को मॉडल सड़कों के रूप में विकसित करने के लिए चिह्नित कर लिया है. शहर के वार्डों के अलग-अलग हिस्सों में ऐसी सड़कें चिह्नित की गई है जहां अब नगर निगम द्वारा साधारण सड़कों के मुकाबले बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारियां शुरू हो गई है. इन मॉडल सड़कों को न केवल गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्मित किया जाएगा बल्कि रीकार्पेटिंग, स्टॉर्मवॉटर ड्रेनेज, सीवर लाइन और मॉडर्न स्ट्रीटलाइट लगाने का प्रस्ताव है.
मॉडल बनेगी शहर की सड़कें
गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) द्वारा जिन सड़कों को मॉडल बनाया जाएगा उनमें बस स्टैंड से सिविल अस्पताल, ओम चौक से अल्पाइन स्कूल, सेक्टर 10 मार्केट से ब्लू बेल स्कूल, पटौदी रोड से यूरो स्कूल, सेक्टर 10A बूस्टर से सेक्टर 10A कम्युनिटी सेंटर, आईओसी कॉलोनी रोड से सेक्टर 10A, रूबी जनरल स्टोर, कादीपुर से हरि नगर सब्जी मंडी, रोटरी ब्लड बैंक से उमंग भारद्वाज चौक, भूतेश्वर मंदिर चौक से खेड़की दौला सरकारी स्कूल, श्री राम ढाबा, सोहना रोड से NH-8 (बेगमपुर खटोला के माध्यम से) तक सड़कें शामिल हैं.
शनि मंदिर, खेड़की दौला से सीही गांव, सेक्टर- 46 गेट नंबर- 1 से गेट नंबर- 4, A- ब्लॉक से टी- पॉइंट निर्वाण कंट्री, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड से बानी स्क्वायर रोड, सम्राट मीर भोज चौक से गांव कादरपुर रोड (DLF 30 मीटर रोड), बानी स्क्वायर से H-ब्लॉक मार्केट टी- पॉइंट रोड टू खुशाल साध बाबा मार्ग, NH सर्विस लेन टू नाहरपुर रूपा विलेज रोड, मालिबू टाउन सर्कल, मीडिया हाउस अपार्टमेंट्स टू बेस्टेक पार्क व्यू अपार्टमेंट्स सेक्टर- 47, ओल्ड दरबारीपुर रोड एरिया की सड़कें शामिल हैं.
दिल्ली बॉर्डर तक मिलेगा फायदा
साईं चौक से श्रीराम चौक (न्यू पालम विहार), फिरनी रोड विलेज बजघेरा, बसई फ्लाईओवर से धनकोट कैनाल रोड, फिरनी रोड विलेज दौलताबाद, दौलताबाद से द्वारका एक्सप्रेसवे, दौलताबाद से इंडियाबुल्स सेंट्रम पार्क, इंडियाबुल्स सेंट्रम पार्क से 75 मीटर रोड, सेक्टर- 4 और लक्ष्मण विहार डिवाइडिंग रोड (रेलवे रोड टू धनवापुर), दौलताबाद फ्लाईओवर से प्रकाशपुरी चौक राजेंद्र पार्क शामिल हैं.
बीकानेर चौक (धनवापुर गांव से दौलताबाद फ्लाईओवर तक), सेक्टर- 9/9A डिवाइडिंग रोड से गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर- 9, बेरी वाला बाग रोड से नेक्सा शोरूम से गोयल फार्म, शिवाजी नगर पेट्रोल पंप से पटौदी रोड पुलिस पोस्ट, खुराना पार्क चार मरला से टिकाना पार्क 4- 8 मरला, खांडसा रोड (भूतेश्वर मंदिर से बीकानेर चौक) तक रोड को रेनोवेट किया जाएगा.
सेक्टर- 39, सेक्टर- 32, दिल्ली बॉर्डर (बिजवासन) से राम चौक पालम विहार, पालम विहार C-ब्लॉक गेट-1 से माइक्रोटिफ डिस्पेंसरी, बूस्टर से भैरव मंदिर और तोताराम चौक नाथूपुर, सेक्टर- 18 HIPA रोड (सेक्टर- 17/18 डिवाइडिंग रोड से सनथ रोड), इलेक्ट्रॉनिक सिटी सेक्टर-18, सलापुर टी-पॉइंट से बिजवासन बॉर्डर (सेक्टर- 21 मार्केट होते हुए), सेक्टर- 22 की 18 मीटर रोड (मार्केट से 22- 23- 21 डिवाइडिंग रोड तक), सेक्टर- 38, ग्रीनवुड सिटी, साउथ सिटी- 1, सेक्टर- 15 पार्ट-1, सेक्टर- 15 पार्ट- 2, सेक्टर- 31, और सेक्टर- 40 की सड़कें शामिल हैं.
पुराने से नए गुरुग्राम तक होगा फायदा
गोल्फ कोर्स गोल्फ कोर्स रोड से केंद्रीय विहार गेट- 2, SPR रोड से सेक्टर- 55, सेक्टर- 55/ 56 मेट्रो स्टेशन से कबूतर चौक, RD सिटी मॉल से गेट- 3, सेक्टर- 52- RD सिटी डिवाइडिंग रोड, वज़ीराबाद मार्केट, सेक्टर- 16 औद्योगिक क्षेत्र, सेक्टर- 14 (HSVP ऑफिस से मार्केट और गेट- 5 से कम्युनिटी सेंटर), सेक्टर- 17A HSVP मार्केट, सुंदर सिंह मार्ग (MG रोड से ओल्ड दिल्ली रोड, ओल्ड DLF कॉलोनी), 32 माइलस्टोन से गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज ट्रैफिक सिग्नल (चंदन नगर रोड), सेक्टर- 45 (दूरदर्शन अपार्टमेंट और DPS स्कूल के सामने 18 मीटर रोड). सुशांत लोक Phase- 1 में ब्लॉक C, C1, C2, D और E की सड़कें शामिल हैं.