Sunday, June 28, 2026
BREAKING
ईरान और अमेरिका में फिर शुरू हुआ तनाव, ताजा हमलों के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ‘फास्ट पेट्रोल वेसल’ सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम मोदी कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की, आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही शुरू करें यात्रा भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल जापान के इवाते में 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं अमेरिका ने कमर्शियल शिप पर हुए हमले के बाद की जवाबी कार्रवाई, ईरान को बनाया निशाना भारत-अमेरिका मिलकर बनाएंगे भरोसेमंद टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन, एआई और चिप्स पर मुख्य फोकस फीफा वर्ल्ड कप: डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप: पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया

बाज़ार

हल्की बढ़त के साथ खुला बाजार, मिडकैप-स्मॉलकैप में मजबूती

18 फ़रवरी, 2026 02:57 PM

भारतीय शेयर बाजार की बुधवार को शुरुआत सपाट हुई। सुबह 9:20 पर सेंसेक्स 7 अंक की मामूली तेजी के साथ 83,458 और निफ्टी एक अंक की बढ़त के साथ 25,724 पर था।

शुरुआती कारोबार में बाजार को संभालने का काम मेटल शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी मेटल करीब एक प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था। इसके अलावा निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी फार्मा और निफ्टी रियल्टी हरे निशान में थे।

दूसरी तरफ निफ्टी आईटी, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी सर्विसेज लाल निशान में थे।

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 172 अंक या 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,054 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 59 अंक या 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,208 पर था।

सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, बीईएल, आईटीसी, एसबीआई, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम, सन फार्मा, टाइटन, इंडिगो, इटरनल, एशियन पेंट्स और भारती एयरटेल गेनर्स थे।

इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, कोटक महिंद्रा बैंक और एनटीपीसी लूजर्स थे।

जानकारों ने कहा कि तीसरी तिमाही में मजबूत नतीजें और वैश्विक स्तर पर सकारात्मक घटनाक्रम से निवेशकों की सकारात्मक धारणा को बल मिला है। हालांकि, एआई के चलते आईटी शेयरों में उठापटक रह सकती है।

वैश्विक स्तर पर शंघाई, सोल और हांगकांग जैसे बड़े बाजार लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों के कारण बंद हैं। टोक्यो, बैंकॉक और जाकार्ता हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को तेजी के साथ बंद हुए थे।

कमोडिटी मार्केट में तेजी देखी बनी हुई है। खबर लिखे जाने तक ब्रेंट क्रूड 0.28 प्रतिशत की मजबूती के साथ 67.60 डॉलर प्रति बैरल पर था। सोना 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,938 डॉलर प्रति औंस और चांदी 74.54 डॉलर प्रति औंस पर थी।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे